5+ लक्षद्वीप में घूमने की जगह | Lakshadweep Tourist Places

लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित प्रदेश है जो भारत के दक्षिणी भू-भाग कोच्चि शहर से करीब 300 किमी दूर अरब सागर पर कुल 36 छोटे बड़े द्वीपों के रूप में फैला हुआ है जो मिलकर लक्षद्वीप के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। मुख्य रूप से कवारत्ती, बंगाराम, मिनिकॉय, कल्पेनी अंद्रोत, अमीनी, अगत्ती लोकप्रिय द्वीप है। पर्यटन की दृष्टि से लक्षद्वीप रेतीले समुद्रीय तटों, प्राकृतिक परिदृश्य और हरियाली से भरे पहाड़ी भू-भागों के लिए जाना जाता है। दुर्लभ वनस्पति और समुद्री जलीय जीव जन्तु अलग अनुभव प्रदान करती है। आज के लेख में हम आपको लक्षद्वीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Tourist Places) कौन सी है उनके बारे में जानकारी देने वाले है।

Lakshadweep Tourist Places

हर नव विवाहित जोड़े का सपना होता है की ऐसी मनमोहक जगह पर जाकर खुशियों के पल जरूर व्यतीत करें। यदि लक्षद्वीप में घूमने जाने वाले है और समुद्री तटों पर जाकर खूबसूरती को एंजॉय करना चाहते हैं तो लेख को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समुद्री तटों में बहता नीला पानी का नजारा देखने योग्य रहता है। लक्षद्वीप के समुद्रीय तटों की सुंदरता मालदीव से कम नहीं है। साफ़ समुद्री पानी और मौसम पर्यटकों को लुभाने में कोई कसर नही छोड़ता। प्राकृतिक परिदृश्य का आनंद लेने के साथ पानी में कई शहासिक खेल गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। परिवार और जीवन साथी के साथ घूमने लायक अविस्मरणीय पर्यटन स्थलों की श्रेणी में लक्षद्वीप शुमार है।


लक्षद्वीप में घूमने की जगह | Lakshadweep Tourist Places


लक्षद्वीप के बारे मे जानकारी!

  1. भारत को आजादी 1947 में मिलने के बाद प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्यों का पुनर्गठन करने के समय 1 नवंबर 1956 को चेन्नई (पूर्व में मद्रास) से प्रथक करके लक्षद्वीप को केंद्र शासित राज्य के रूप में दर्जा दिया गया और कवारती को राजधानी के रूप में चयनित किया गया।
  2. लक्षद्वीप छोटे बड़े 36 द्वीपों से मिलकर बना हुआ 32 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है जो घूमने गए पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। इनमें से केवल 10 द्वीप ऐसे हैं जहां घूमा जा सकता है। एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक जाने के क्रूज की एकमात्र विकल्प है। लक्षद्वीप की जलवायु उष्ण कटबंधीय है। जिस वजह से ज्यादातर ठंडी हवाएं चलती रहती है। गर्मियों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहता है।
  3. लक्षद्वीप एक ऐसा रोमांचक टूरिस्ट स्पॉट है जिसकी गिनती भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में की जाती है। लक्षद्वीप ऐसा प्राकृतिक परिदृश्य से भरपूर कोहिनूर है जो मालदीव जैसे देशों के पर्यटन स्थलों से किसी भी मायने में पीछे नहीं है। लक्षद्वीप प्राकृति की गोद में छुपी हुई कुदरत का अनमोल गहना है जो समुद्री तटों से अपनी सुन्दरता को बिखेरे हुए है।


1. कवारत्ती द्वीप - Kavaratti Island Tourist Attractions in Hindi

Lakshadweep Tourist Places

प्राकृतिक परिवेश में चारो ओर समुद्र से घिरा द्वीप प्रकृति प्रेमियों के लिए कुदरत की सौगात है। समुद्र के किनारे दूर दूर तक दिखता नीला पानी किनारे पर फैली सफेद रेत देखकर मानो थकान का एहसाह ही नही रहता। शाम को ढलते सूरत का नजारा इस द्वीप को खास बनाता है। दैनिक जीवन के कार्यों से अपने आपको आराम देने के लिए ढलते सूरत का नजारा मनमोहक रहता है। जीवन संगिनी के साथ समय व्यतीत करने के लिए यह द्वीप अद्भुत है।


2. लाइट हाउस (Kavaratti light House)

Lakshadweep Tourist Places

लाइट हाउस लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती के पूर्व जेट्टी में स्थित है। 165 सीढ़ियों को चढ़कर लाईट हाउस के ऊपर से कवारत्ती द्वीप को देखा जा सकता है। लाईट हाउस के ऊपर से चारों ओर का परिदृश्य मन को आनंदित करने योग्य रहता है। लाईट हाउस के ऊपर घूमने जाने का समय शाम को 04:30 से 6 बजे तक रहती है।


3. अगाती द्वीप (Agatti Island)

Lakshadweep Tourist Places

लक्षद्वीप के द्वीपों की अपनी अपनी अलग खासियत है। लक्षद्वीप के पारंपरिक भोजन का स्वाद लेने के लिए अगाती द्वीप व्यंजनों का भंडार है। घूमने के साथ अपनी जीभ को चटकोरे का स्वाद देना चाहते हैं तो अगाती द्वीप की सैर जरूर करें। द्वीप में समुद्री भोजन के साथ शाकाहारी भोजन का भी स्वाद लिया जा सकता है। द्वीप पर फैले रेस्टोरेंट स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में कोई कोताही नहीं करते। अगाती द्वीप स्नोर्कलिंग के लिए लोकप्रिय है जहां पानी के अंदर जाकर समुद्री जीवन को देखा जा सकता है। चारो ओर फैली मूंगा भित्ति की रंगविरंगी नजारा मन को आनंदित कर देता है।


4. कलपेनी द्वीप (Kalpeni Island)

Lakshadweep Tourist Places

पर्यटकों की चहलकदमी और शोरगुल से दूर किसी शांत जगह की खोज में विचरण कर रहे है। कलपेनी द्वीप एक परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यह द्वीप प्रकृति के बीच शांति पूर्ण माहौल प्रदान करता है। पर्यटक अपना कीमती समय व्यतीत करने के साथ द्वीप में स्कूबा डाइविंग का भी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।


5. कदमत द्वीप - Kadmat Island

Lakshadweep Tourist Places

समुद्र के किनारे खेल की गतिविधियों का भरपूर आनंद प्राप्त करने के लिए कदमत द्वीप खेल के मैदान की तरह है। जहां समुद्र के किनारे कार रेसिंग, बॉलीवाल खेलते हुए समय का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग करके अपनी यात्रा को अविस्मरणीय बना सकते हैं। स्कूबा डाइविंग करने के लिए कम से कम 2000 रुपए तक के शुल्क लिया जाता है।


6. मिनिकॉय द्वीप : Minicoy Island

Lakshadweep Tourist Places

मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। जहां पानी बिलकुल पारदर्शी देखने को मिलता है। मिनिकॉय आइलैंड में बोटिंग करना मुख्य मनोरंजन का साधन है। जिसमे लाईफ जैकेट पहन कर चप्पू चलाते हुए मजा उठा सकते हैं। नाव में घूमने का मजा लेने के बाद मिनिकॉय के लाईट हाउस चारो तरफ का सुंदर समुद्र का नजारा देख सकते हैं। द्वीप के नजारे इतने सुंदर है की मनोरंजन करते हुए समय का पता तक नहीं चलेगा। तट के किनारे की सफेद रेत पानी को पारदर्शी निर्मल बनाती है जिससे तलहटी तक बिलकुल साफ दिखाई देती है। जलमार्ग द्वारा लक्षद्वीप पहुंचने का पहला पड़ाव मिनिकॉय आइलैंड ही है। मिनिकॉय से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।


7. बंगाराम द्वीप (Bangaram Islands Best Tourist Attractions)

Lakshadweep Tourist Places

बंगाराम द्वीप की कल्पना स्वर्ग के नजारों की भांति है। यह द्वीप प्रकृति की सुंदरता और समुद्र के किनारे पर फैली स्वच्छता मन को भाव विभोर करने योग्य है। द्वीप पर बहती हवाएं रोम रोम को पुलकित कर देती हैं। अगत्ती से बंगाराम द्वीप पहुंचने के लिए जेट्टी में बैठकर एक घंटे में पहुंचा जा सकता है।


लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए सुखद मौसम

Lakshadweep Tourist Places

लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरबरी के बीच का रहता है। हल्की हल्की गुनगुनी धूप के बीच समुद्री तटों पर मनोरंजन की अलग ही परिभाषा रच सकते हैं। इस बीच भारत से ही नही बल्कि दूसरे देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। लक्षद्वीप में जून से मानसून की शुरुआत हो जाती है। मानसून के दौरान मौसम में काफी उतार चढाव होने के कारण समुद्र की स्थरता में परिवर्तन होने के कारण जहाजों का आवागमन कम हो जाता है जिससे पर्यटकों को भी जाने में रोक लगा दी जाती है।


लक्षद्वीप घूमने के लिए आवश्यक परमिट? (Permit Need to Visit Lakshadweep)

भारत के किसी भी शहर से घूमने के लिए जा रहे हैं तो लक्षद्वीप में घूमने के लिए परमिट लेना अनिवार्य है। बिना परमिट के घूमने की अनुमति नहीं होगी। परमिट का आवेदन दो तरह से किया जा सकता है पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन। यदि परमिट ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो भारत के किसी भी शहर से ट्रेन या हवाई जहाज द्वारा कोच्चि पहुंच जाएं। लक्षद्वीप पहुंचने के लिए सबसे नजदीक बिंदु केरल राज्य का कोच्चि है। कोच्चि में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विलिंगटन आइलैंड में लक्षद्वीप प्रशासन का कार्यालय है जहां आवेदन करके परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

परमिट आवेदन के लिए नाम पता और आवश्यक दस्तावेज, कौन कौन से द्वीप में घूमना चाहते हैं और यात्रा की तारीख की जानकारी देनी होती है। पर्यटकों के लिए परमिट 30 दिनों तक रहता है। परमिट ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यात्रा से एक सप्ताह पहले आवेदन करने से परमिट मिलने के संभावना ज्यादा रहती है। जिसे अपनी यात्रा से पहले परमिट मिल जाता है। परमिट की शुल्क राशि 300 रुपए रहती है। वैसे यदि किसी टूरिस्ट कंपनी के द्वारा पैकेज बुक करके जाते है तो यात्रा परमिट पैकज में ही सम्मलित रहता है। परमिट के लिए टूरिस्ट एजेंट से पूछ कर सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा समुद्रम पैकज कोच्चि से लिया जा सकता है जिसमे 3 आइलैंड को 4 रात और 5 दिन में कवर किया जाता है। 


लक्षद्वीप पहुंचने का तरीका ( Best Way to Reach Lakshadweep Quickly)

Lakshadweep Tourist Places

परमिट मिल जाने के बाद लक्षद्वीप की यात्रा शुरू कर सकते हैं। लक्षद्वीप पहुंचने के लिए दो माध्यम उपलब्ध है। एक हवाई मार्ग और जल मार्ग है। लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप पर हवाई पट्टी उपलब्ध है। हवाई मार्ग द्वारा लक्षद्वीप सीधा नहीं पहुंचा जा सकता है उसके लिए सबसे नजदीक बिंदु कोच्चि है। कोच्चि पहुंचकर कोच्चि से हवाई मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। 

Lakshadweep Tourist Places

हवाई जहाज द्वारा कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। दूसरा माध्यम है जलमार्ग जिससे क्रूज में बैठकर 12 से 14 घंटे की अवधि में लक्षद्वीप पहुंचा जा सकता है। हालंकि हवाई मार्ग के मुकाबले जलमार्ग द्वारा पहुंचने में काफी समय लग जाता है परंतु समुद्र के बीच सफर करते हुए चारों ओर दिखता नीला पानी अलग ही यादगार अनुभव मिलता है। क्रूज से जा रहे हैं तो मिनिकॉय द्वीप पर उतरना होगा। क्रूज की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है।


लक्षद्वीप में रुकने की जगह (Places Where Tourist Can Stay)

Lakshadweep Tourist Places

लक्षद्वीप में रुकने के लिए कई सारे द्वीप है जिनमे अगत्ती, कदमत, कल्पनी, कवारत्ती, द्वीप है जहां ठहरे के लिए होटल और रिजॉर्ट उपलब्ध हैं। अगत्ती में ठहरने के लिए लोकल पुलिस स्टेशन से अनुमति लेनी पड़ती हैं क्योंकि अगत्ती में अधिकांश लक्षद्वीप के स्थानीय लोग रहते हैं वही पर्यटकों से ठहरने हेतु बंगाराम द्वीप अच्छा है जहां पर्यटन आसानी से ठहर सकते हैं।होटल में ठहरने का किराया सुविधाओं के आधार पर तय होता है वैसे साधारण होटल के किराए की शुरुआत 3000 रुपए से हो जाती है।


लक्षद्वीप का प्रसिद्ध खानपान ( Local Dish in Lakshadweep)

लक्षद्वीप में भोजन की बात की जाए तो दैनिक जीवन में खानपान के तौर पर चावल मुख्य रूप से खाया जाता है। शाकाहारी लोगों को खाने की समस्या ज्यादा रहती है क्योंकि लक्षद्वीप समुद्री भाग में होने के कारण मांसाहारी खाने का प्रभुत्व ज्यादा रहता है। समुद्री भोजन में मछली का व्यापक मात्रा में उपयोग किया जाता है। जिसमे टूना मछली, केकड़ा, ऑक्टोपस रहता है। नीलगिरी पहाड़ियों के शाही मसालों से बने क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद अद्वितीय है। 

नारियल से बने व्यंजनों का भी स्वाद चखा जा सकता है जिसमें नारियल से बनी चटनी, मिठाइयां, सांभर अद्भुत स्वाद का जायका प्रदान करता है और पीने के लिए नारियल पानी का मीठा स्वाद मन को आनंदित कर देता है। क्षेत्रीय विशेष लोकप्रिय व्यंजन में किलंजी जिसे चावल और अंडो को मिलाकर चीले जैसा बनाया जाता है। लाजवाब जायका प्रदान करता है साथ ही मुस कबाब तरकारी, मछली फ्राई, ऑक्टोपस फ्राई, बटला अप्पम पारंपरिक व्यंजनों की अधिकता देखने को मिलती है। क्षेत्रीय लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना, नारियल के पेड़ की खेती और नारियल से बनी रस्सी का निर्माण रोज़ी रोटी का मुख्य साधन है। 


लक्षद्वीप की यात्रा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न : FAQ on Lakshadweep Tourist Places


1. लक्षद्वीप में कौन सी भाषा बोली जाती है?

लक्षद्वीप में क्षेत्रीय लोगों द्वारा मलयालम बोली जाती है। जबकि अन्य द्वीप जैसे मिनिकॉय में माही भाषा बोली जाती है।

2. लक्षद्वीप किस सागर में स्थित है?

लक्षद्वीप भारत के दक्षिणी भाग पर अरब सागर में स्थित है जो 36 द्वीप के समूह से मिलकर बना हुआ है।

3. लक्षद्वीप पर कुल कितने द्वीप स्थित है?

लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप है जिनमे मुख्य रूप से केवल 10 ऐसे द्वीप है जहां लोग निवास करते हैं।

4. लक्षद्वीप किस वजह से प्रसिद्ध है?

लक्षद्वीप अरब सागर के बीच फैला 36 द्वीपों का समूह है जो प्राकृतिक परिदृश्य, रेतीले समुद्र तटों, और नीले पानी के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र के किनारे बहती हवाएं और सुहावना मौसम लक्षद्वीप को खास बनाता है। पर्यटक लक्षद्वीप में समुद्रीय तटों पर मनोरंजन करने साथ ही पानी में खेल का आनंद उठाने के लिए जाते है साथ ही समुद्री भोजन का स्वाद लाजवाब है। नव विवाहित जोड़ों के लिए हनीमून के तौर पर लक्षद्वीप आकर्षक पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है।

5. लक्षद्वीप घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

जैसा कि आप जानते हैं की लक्षद्वीप कई द्वीप से मिलकर बना हुआ जिसमें अधिकतर प्रसिद्ध द्वीपों में घूमने के लिए 4 राते और 5 दिन का समय निकालकर यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url