12+ लोनावला में घूमने की जगह, हरियाली से परिपूर्ण हिल स्टेशन

पहाड़ों की श्रंखला के बीच बसा लोनावला महाराष्ट्र राज्य का मनमोहक हिल स्टेशन है। लोनावला का मौसम और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को घूमने के लिए मजबूर कर देती है। लोनावला में फैली प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन यदि एक पंक्ति में किया जाएं तो यह हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नही है। यदि कभी आप लोनावला के रास्ते ट्रेन के माध्यम से सफर करते हुए गुजरते हैं तो ट्रेन से ही लोनावला के अदभुत सौंदर्य का अनुमान लगा सकते हैं। ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के बीच बनी सुरंगों से जब ट्रेन गुजरती है तो ऊंचे ऊंचे पहाड़ और गहरी घाटियों से परिचय कराती हुई झरनों से गुजरती है जिसे देखकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। लोनावला में चारो ओर फैली हरियाली, ऊंचे ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां, शानदार मौसम, पहाड़ों से गिरते झरने, झीलें, प्राचीन गुफाएं, दुर्ग और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोनावला को लोकप्रिय बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लोनावला में घूमने की जगह (Lonavala Me Ghumne Ki Jagah) कौन कौन सी हैं।

Lonavala Me ghumne ki jagah

यदि आप अपने दैनिक जीवन के कार्यों से बोर हो गए हैं और सप्ताह के अंत में घूमने के लिए किसी प्राकृतिक स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां मन को शांति मिले तो बेशक लोनावला में घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसून सीजन में लोनावला की असली सुंदरता जीवंत हो उठती है।

वर्षा के कारण चारों ओर हरी हरी घास उग आती है जिससे लोनावला की पहाड़ियां और समतल जमीन घास से ढक जाती है चारो ओर हरियाली देखकर मन को बहुत सुकून मिलता है। जिसका वास्तविक अनुभव लोनावला पहुंचकर प्राप्त किया जा सकता है।

परिवार और प्रियजनों के साथ हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर लोनावला को एक आदर्श पर्यटन स्थलों की सूची में गिना जाता है। लोनावला की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में नव विवाहित जोड़े भी जाते हैं।


लोनावला में घूमने की जगह | Lonavala Me Ghumne Ki Jagah


लोनावला के बारे में रोचक जानकारी

लोनावला चिक्की के लिए भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। लोनावला के स्थानीय दुकानों में सबसे ज्यादा चिक्की ही देखने को मिलती है।

लोनावला और खंडाला महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो आपस में जुड़े हुए हैं दोनों हिल स्टेशन के बीच 4 किमी का फांसला है।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण लोनावला को सहयाद्रि का गहना कहा जाता है।


1. लोहागढ़ किला (Lohgarh Fort)

सहयाद्रि पहाड़ी पर 1050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ किला लोनावला का 600 वर्ष पुराना ऐतिहासिक किला है। किले को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1648 में विजय प्राप्त करने के बाद विश्राम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

किले के अंदर प्रवेश करने के लिए चार द्वार का निर्माण किया गया है। किले की बनावट और वास्तुकला देखने के साथ आसपास का पहाड़ी दृश्य देखने लायक है।लोहागढ़ किला लोनावला से 11 किमी दूर स्थित है।

 

2. कार्ला गुफाएं (Karla Caves Lonavala)

Lonavala Me ghumne ki jagah

कार्ला गुफाएं भगवान बुद्ध की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। 2000 साल से अधिक पुरानी गुफाओं में बुद्ध भगवान की मूर्तियों को गुफ़ा की दीवारों पर अलंकृत किया गया है। साथ ही दीवारों पर ब्रह्म लिपि में लेख अलंकृत किए गए हैं। कार्ला गुफाएं लोनावला से 12 किमी दूर स्थित है।


3. भाजा गुफ़ा (Bhaja Caves)

भाजा गुफ़ा अपने रॉक कट गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। भाजा गुफ़ा में आपको 22 गुफाओं को देखने को मिलती हैं। प्राचीनकाल में गुफाओं का उपयोग व्यापारिक कार्यों के लिए किया जाता था। भाजी गुफाओं से आसपास पहाड़ों का उत्कृष्ट नज़ारा देख सकते हैं।

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

चारो ओर फैली हरियाली और पास में बहता भाजा झरना इस पर्यटन स्थल को लोकप्रिय बनाता है। गुफाओं में घूमने के लिए सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक अनुमति रहती है।


4. भूसी बांध (Bhushi Dam Lonavala)

इंद्रियानी नदी पर बना भूसी बांध लोनावला में मानसून सीजन के दौरान घूमने लायक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मानसून सीजन में बांध का बहाव सबसे अधिक हो जाता है। जिस वजह से सबसे ज्यादा पर्यटक बांध को देखने के लिए जाते हैं।

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah 

यदि मानसून सीजन में भूसी डैम घूमने के लिए जाते हैं तो अपने साथ चप्पल जरूर लेकर जाएं या फिर पास में स्थित दुकानों से किराए पर ले सकते हैं। डैम से बहती धारा में बैठकर नहाने का कुछ अलग ही मजा आता है। ऑफ सीजन में घूमने के लिए जाते हैं तो यह स्थान उतना आकर्षित नहीं रहता। बरसात के समय में मक्कई के भुट्टे खाते हुए डैम में लुफ्त उठा सकते हैं।


5. कुने जलप्रपात (Kune Waterfall)

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

कुणे जलप्रपात खंडाला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध झरना है। यह झरना खंडाला रेलवे स्टेशन के काफी नजदीक स्थित है। पहाड़ों की ऊंचाई से गिरता झरना देखकर पर्यटक खुशी से उछल पड़ते हैं। बरसात आते ही झरने की भव्यता और बढ़ जाती है। 200 फीट ऊंचाई से गिरता पानी दूध जैसा प्रतीत होता है।


6. आई एकवीरा मंदिर (Aai Ekvira Devi Temple)

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

आई एकवीरा देवी मंदिर लोनावला का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। माता आई एकवीरा देवी आगरी कोली समाज की कुलदेवी के रूप में जानी जाती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण पांडवो ने अज्ञातवास के दौरान करवाया था। नवरात्रि के महीनों में यह मंदिर भक्तो से भर जाता है। यह धार्मिक स्थल लोनावला से 8 किमी दूर पहाड़ पर स्थित है। मंदिर के पास ही करला गुफा स्थित है।


7. नारायणी धाम मंदिर (Shree Narayani Dham Temple)

नारायणी धाम मंदिर लोनावला के धनक वाड़ी में स्थित नव निर्मित मंदिर है। मंदिर का निर्माण 2000 में सफेद संगमरमर के पत्थरो से करवाया गया था। माता दुर्गा को समर्पित लोकप्रिय मंदिरो में से एक है। मंदिर के अंदर भगवान गणेश, हनुमान जी और अनेक हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

Lonavala Me ghumne ki jagah

मंदिर में गणेश चतुर्थी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नारायणी धाम मंदिर लोनावला रेलवे स्टेशन से 2 किमी दूर स्थित है। मंदिर में भक्तो के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था भी की जाती है।


8. इमैजिका थीम पार्क ( Imagicaa Theme Park Lonavala)

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

लोनावला में स्थित इमैजिका लोकप्रिय थीम पार्क है। यह पार्क खापोली के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेस मार्ग पर स्थित है। थीम पार्क में मनोरंजन करने के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए मनोरंजन करने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। आम जनता के लिए 2013 में पार्क को विकसित किया गया था। पार्क में आप वॉटर स्लाइड, स्विमिंग, डांसिंग, का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।


9. टाइगर प्वाइंट (Tiger Point Lonavala)

Lonavala Me Ghumne Ki Jaga

650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टाइगर प्वाइंट लोनावला में सबसे ऊंची चोटी में से एक है। टाइगर प्वाइंट से पहाड़ो का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। दूर दूर तक फैली घाटियां और झरनों को देखकर मन खुशी से उछल पड़ता है। टाइगर प्वाइंट को बाघदारी नाम से भी जाना जाता है। ऊंचाई पर पहुंचकर भाप जैसे मंडराते बादलों को करीब से देख सकते हैं। यह लोकप्रिय व्यू प्वाइंट लोनावला से 8 किमी की दूरी पर स्थित है।


10. राजमाची प्वाइंट (Rajmachi Point Lonavala)

Lonavala Me Ghumne Ki Jaga

राजमाची प्वाइंट खंडाला का शानदार व्यू प्वाइंट है। ऊपर पहुंच कर आसपास पहाड़ों का नज़ारा और गिरते पानी के झरने देख सकते हैं। राजमाची प्वाइंट से राजमाची किला बहुत ही भव्य दिखाई देता है जिसकी वजह से इस स्थान को राजमाची प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। राजमाची प्वाइंट के पास ही एक गार्डन है आप वहां भी घूम सकते हैं।


11. सुनील मोम संग्रहालय (Wax Museum Lonavala)

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

सुनील मोम संग्रहालय लोनावला में प्रसिद्ध संग्रहालय है जहां मोम से बने फिल्मी सितारे, राजनेताओं के पुतलों को देख सकते हैं और उनके साथ फ़ोटो शूट कर सकते हैं। मोम के इस संग्रहालय में 150 से अधिक पुतलों को देख सकते हैं। संग्रहालय में विजिट करने के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है।


12. करनाला बर्ड सेंक्चुअरी (Karnala Bird Sanctuary)

करनाला पक्षी विहार अनेकों प्रजाति के पक्षियों का निवास स्थल है। करनाला पक्षी विहार को 1968 में विकसित किया गया था। पक्षी विहार में विभिन्न प्रकार के पक्षियों को कौतूहल करते हुए देख पाएंगे यह पर्यटन स्थल लोनावला से 60 किमी दूर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। यदि आप पक्षी प्रेमी है तो करनाला पक्षी विहार घूमने के लिए जा सकते हैं।


अन्य लोनावला में घूमने की जगह (Other Tourist Places in Lonavala)

  1. राजमाचि किला
  2. लोनावला झील
  3. विसापुर किला
  4. तिकोना किला
  5. भाजे लेणी
  6. रेवुड पार्क
  7. शूटिंग प्वाइंट


खंडाला में घूमने की जगह (Tourist Places in Khandala)

  1. देल्ला एडवेंचर पार्क
  2. कूने जलप्रपात
  3. तूंगा किला
  4. भोर घाट
  5. पावना झील
  6. खंडाला झील
  7. मंकी प्वाइंट खंडाला
  8. खंडाला घाट व्यू प्वाइंट
  9. राजमाची व्यू प्वाइंट


लोनावला घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम (Best Time to Visit Lonavala)

लोनावला भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। लोनावला के स्थानीय पर्यटन स्थलों और सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए आप साल के किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन यदि सबसे अच्छे आदर्श मौसम की बात करे तो जून से सितंबर का महीना घूमने की दृष्टी से उत्तम रहता है।

Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

वही जून जुलाई से लोनावला में बारिश की शुरुआत हो जाती है जिससे लोनावला में चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आने लगती है जिससे घूमने का मजा और दुगुना हो जाता है। बारिश के मौसम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर लेकर जाएं क्योंकि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण लोनावाला में धीमी-धीमी बारिश होती रहती है।


लोनावला कैसे पहुंचे (How To Reach Lonavala)

लोनावला महाराष्ट्र का लोकप्रिय हिल स्टेशन होने के कारण यातायात के अनेकों साधन उपलब्ध हैं। लोनावला पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहर मुम्बई और पुणे से आसानी से पहुंचा जा सकता है। मुम्बई और पुणे से हवाई जहाज, ट्रेन और सड़क मार्ग जैसे प्रमुख यातायात सुविधाएं उपलब्ध हैं।


ट्रेन द्वारा लोनावला कैसे पहुंचे

Lonavala Me ghumne ki jagah

लोनावला ट्रेन द्वारा पहुंचने के लिए सबसे सस्ता और उत्तम साधन है। लोनावला में ही रेलवे स्टेशन मौजुद है जो मुंबई और पुणे रेल मार्ग पर स्थित है। लोनावला मुंबई और पुणे के बीच स्थित है। मुंबई से लोनावला 96 किमी दूर है वही पुणे से 64 किमी दूर है। मुंबई से ट्रेन द्वारा लोनावला पहुंचने के लिए दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, बांद्रा टर्मिनस से अनेकों ट्रेन गुजरती हैं। एक से दो घंटे में लोनावला पहुंच जाएंगे।

यदि आप पुणे से लोनावला पहुंचना चाहते हैं तो पुणे से मुंबई एक्सप्रेस सुबह 9बजे चलती है जो आपको एक घंटे में पहुंचा देगी। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन भी पुणे से चलती है। पुणे से लोनावला के लिए मुंबई लोकल ट्रेन भी नियमित अंतराल के बाद आती जाती रहती हैं।


सड़क मार्ग द्वारा लोनावला कैसे पहुंचे

Lonavala Me ghumne ki jagah

सड़क मार्ग द्वारा लोनावला पहुंचने के लिए बस मुख्य रूप से साधन है। मुंबई से बस द्वारा आसानी से पुणे पहुंच सकते हैं। बस द्वारा पुणे पहुंचने के लिए किराया ट्रेन की अपेक्षा अधिक रहता है इसलिए ट्रेन द्वारा यात्रा करना बेहतर है। वही पुणे के शिवाजी नगर बस स्टैंड से रोजाना लोनावला के लिए बस चलती है। जो आपको 2 से 3 घंटे में पहुंचा देगी। पुणे से टैक्सी बुक करके भी लोनावला पहुंच सकते हैं।


हवाई जहाज से लोनावला कैसे पहुंचे

यदि आप लोनावला हवाई जहाज से पहुंचना चाहते हैं तो लोनावला में कोई भी हवाई अड्डा मौजूद नहीं है। इसके लिए आप हवाई जहाज द्वारा मुंबई एअरपोर्ट पहुंच सकते हैं या फिर पुणे के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं। इसके बाद ट्रेन या फिर सड़क मार्ग द्वारा लोनावला पहुंच सकते हैं।


लोनावला में रुकने की जगह (Hotel in Lonavala)

लोनावला में घूमने के लिए जाते हैं तो आपको ठहरने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास अनेकों होटल और रिसॉर्ट मिल जायेंगे। लोनावला में होटल कम बजट से लेकर महंगे कीमत तक के होटल और रिसॉर्ट मौजुद है। आप अपनी बजट अनुसार किसी भी होटल में ठहर सकते हैं।


लोनावला कैसे घूमें

लोनावला के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आपको लोनावला में ऑटो रिक्शा या फिर टैक्सी मिल जायेंगी आप बुक करके एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं। बुक करने का किराया घूमने की जगह पर निर्भर करता है। लोनावला में दो पहिया वाहन बाइक या स्कूटी किराए पर नही मिलते। इसलिए आप लोनावला के नजदीक रहते हैं तो अपने निजी वाहन से घूमने के लिए जा सकते हैं।


लोनावला में प्रसिद्ध भोजन क्या है?(Famous Food in Lonavala)

लोनावला में खाने के लिए मराठी व्यंजनों की भरमार है। यदि सबसे लोकप्रिय व्यंजनों की बात करें तो आपको खानें के लिए बड़ा पाव, मिशेल पाव, समोसा, पोहा, भेलपुड़ी, दही पूड़ी, कचौड़ी मिल जायेगा। लोनावला में अनेकों होटल और रेस्टोरेंट मौजूद है जिसमे भोजन कर सकते हैं। आप चाहे तो थाली के हिसाब से खाना ऑर्डर कर सकते है या फिर अपनी पसंद के अनुसार खाना ऑर्डर कर सकते हैं।


लोनावला घूमने में कितना खर्चा आएगा

लोनावला भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। लोनावला में ज्यादातर पर्यटक मानसून सीजन में घूमना पसंद करते हैं क्योंकि मानसून में लोनावला हरियाली से भर जाता है। लोनावला प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है जिसकी वजह से लोनावला में घूमने के लिए कम से कम 5 दिन की यात्रा होनी चाहिए। पांच दिन की यात्रा में लोनावला के सभी स्थलों का अच्छे से भ्रमण कर पाएंगे।

लेकिन एक बजट यात्रा को ध्यान में रखते हुए लोनावला के मुख्य पर्यटन को घूमने के लिए 2 दिन पर्याप्त हैं। 2 दिन की यात्रा में प्रति व्यक्ति 6000 से 7000 रूपए तक का खर्चा हो जाता है। इसमें आने जाने का खर्चा अलग से रहेगा। यदि आप अपने निजी वाहन से घूमने के लिए जाते हैं तो टैक्सी का किराया बचा सकते हैं।


लोनावला हिल स्टेशन से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ on Lonavala Me Ghumne Ki Jagah

1. लोनावला कहां है?

लोनावला भारत में महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिल स्टेशन है। लोनावला पुणे और मुंबई के बीच स्थित है। मुंबई से 96 किमी दूर पर है और पुणे से 64 किमी की दूरी पर स्थित है।

2. लोनावला की खोज किसने की थी?

खंडाला के साथ साथ लोनावला की खोज 1871 में ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड एल्फिंस्टोन ने की थी। वर्तमान में लोनावला लोकप्रिय हिल स्टेशन से से एक है।

3. लोनावला से खंडाला कितनी दूर है?

लोनावला से खंडाला 4 किमी दूर है। पहुंचने के लिए बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी मुख्य रूप से यातायात साधन हैं। आप चाहे तो पैदल ट्रेकिंग करते हुए पहुंच सकते हैं। लोनावला और खंडाला आपस में जुड़े हिल स्टेशन हैं। कुछ पर्यटन स्थल लोनावला में स्थित है और कुछ खंडाला में स्थित हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url