50+ इंडिया में घूमने की जगह जहां आपको जरूर जाना चाहिए

भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है। आधिकारिक रूप से भारत के के दो नाम है एक है भारत और दूसरा इंडिया है। भारत का तीसरा नाम हिंदुस्तान भी है। प्राचीनकाल में भारत को आर्यावर्त या जंबूद्वीप नाम से भी जाना जाता था। भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के पहले पायदान में शामिल हो गया है। भारत में धर्म, जाति, त्योहार और भाषा की विभिन्नता से निहित सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं जिसमें हिन्दी भाषा बोलने वालों की संख्या अधिक है। विभिन्नता में एकता से निहित महान देश में घूमने लायक अनेकों आकर्षण स्थल मौजूद हैं। इस लेख में आप जानेंगे की इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) कौन कौन सी हैं।

India Me Ghumne Ki Jagah

सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर 55000 हजार साल पुराना है। भारत के इतिहास काल में अंग्रेजो के शासन काल से पहले अनेकों राजवंशों के राजाओं ने शासन किया और अपने अपने शासनकाल में मंदिरो, मस्जिदों, ऐतिहासिक इमारतों, किलों, झीलों का निर्माण करवाया जो भारत की संस्कृति और धरोहर को उजागर करते हैं।

भारत देश में उत्तर भारत के हिमालय पर्वत से लेकर दक्षिण भारत के कन्याकुमारी तक घूमने के लिए अनेकों हिल स्टेशन, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक जगहें और पर्यटन स्थलों की भरमार है। भारत में अधिकतर पर्यटन स्थल प्राचीन है जिनकी अपने आप में एक कहानी है।

उत्तर में विध्यांचल पर्वत से लेकर सतपुड़ा की पहाड़ियां और अरावली पर्वतमाला श्रृंखला की छांव में अनेकों हिल स्टेशन मौजूद है जहां देश विदेश से गर्मियों के मौसम में लाखो की संख्या में घूमने के लिए पर्यटक जाते हैं। भारत में स्थित चारधाम उड़ीसा का जगन्नाथपुरी धाम, रामेश्वरम, द्वारका और बद्रीनाथ धार्मिक तीर्थ यात्रा का प्रतीक है। चारधामों की यात्रा करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और भक्त जाते हैं।

भारत की संस्कृति, त्योहार, वेशभूषा, बोलचाल दुनियां के अन्य देशों से सर्वोपरि है। भारत में सनातनी संस्कृति को दुनियां के बहुत से देश के लोग अपना भी रहें हैं। यदि आप भारत के संस्कृति धरोहर, सभ्यता, संस्कृति, कला संगीत और साहित्य से रूबरू होना चाहते हैं तो भारत में घूमने की योजना बना सकते हैं।


इंडिया में घूमने की जगह, मुख्य पर्यटन स्थल| India Me Ghumne Ki Jagah


1. गोवा (Goa Famous Tourist Places)

India Me Ghumne Ki Jagah

गोवा भारत में पश्चिम समुद्र तट के किनारे में स्थित सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। गोवा की सीमा उत्तर में महाराष्ट्र और पूरब में कर्नाटक से लगी हुई है। गोवा अपने समुद्र तट और शानदार वातावरण के लिए पूरी दुनियां में प्रसिद्ध हैं। प्रत्येक वर्ष नए साल के आगमन के दौरान गोवा विदेशी पर्यटकों से भर जाता है। 

नए साल के उपलक्ष्य में लोग दिल खोलकर मनोरंजन करते हैं। गोवा छोटा सा राज्य होने के बावजूद भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में विभाजित है एक उत्तरी गोवा और दूसरा दक्षिणी गोवा। उत्तरी गोवा अपने सुंदर समुद्रीय तटों के लिए मशहूर है।

वही दक्षिणी गोवा में आलीशान होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट की भरमार है। गोवा पूर्व में पुर्तगालियों के आधीन रहा है जिसकी वजह से पुर्तगालियों द्वारा निर्मित अनेकों चर्च देखने को मिलते है। गोवा की यात्रा में सबसे मजा समुद्रीय तटों में घूमने पर मिलता है। 

हर साल क्रिसमस पर्व के समय ईसाई धर्म के लोग घूमने के लिए जाते है जिसकी वजह से संपूर्ण दिसंबर माह में गोवा पर्यटकों से भर जाता है। समुद्रीय तटों में घूमने के साथ पानी में रोमांचक गतिविधियों को अंजाम दे सकते है।


2. आगरा (Agra Tajmahal)

India Me Ghumne Ki Jagah

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा जिला अपने प्यार की निशानी ताजमहल के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय है। दुनियां के सात अजूबों में से एक ताजमहल कपल्स के घूमने लायक सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। प्रेम के पुजारी ताजमहल की खूबसूरती को देखने के लिए देश विदेश से भारी तादाद में जाते हैं। 

सफेद संगमरमर से बना ताजमहल प्रेम का प्रतीक है जिसे 17 वी शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। ताजमहल एक तरह का मकबरा है जो प्रेम का प्रतीक माना जाता है।आगरा शहर में ताजमहल के साथ ही मुगल शासकों द्वारा निर्मित अनेकों ऐतिहासिक इमारतें और मकबरे देखने को मिलते है। 

मुगलकालीन स्थलों के अलावा अनेकों प्राचीन मंदिर है जो आस्था का केंद्र है। ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के लिए देश विदेश से लाखो की संख्या में पर्यटक जाते हैं। ताजमहल के परिसर में स्थित बगीचे में फोटो शूट करके अपने यात्रा को यादगार पलों के लिए कैमरे में कैद करते हैं।

 

3. उदयपुर (Udaipur Rajasthan Historical Places)

उदयपुर अरावली पर्वतमाला श्रृंखला के आंचल में बसा खुबसूरत झीलों से घिरा हुआ है। झीलों की भरमार होने के कारण उदयपुर को झीलों का शहर या पूर्व का वेनिस कहा जाता है। उदयपुर की पिछोला झील सुंदरता के मामले में अद्वितीय है।

India Me Ghumne Ki Jagah

उदयपुर घूमने की दृष्टि से एक खुबसूरत जीवंत शहर है जो अपने शानदार किलों, झीलों, मंदिरों, कल कल बहती नदियों, वन्य जीव अभयारण्य, शाही महलों, और बहुमूल्य धरोहर से युक्त संग्रहालयों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। उदयपुर की जमी पर बने किले अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान राज्य का शहर उदयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति, राजपूताना परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।

उदयपुर शहर में अनेकों संग्रहालयों का निर्माण किया गया है। जहां पर राजस्थान की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की झलक देख सकते हैं। संग्रहालय में प्राचीनकाल के अवशेषों को संभाल कर रखा गया है। जो प्राचीनकाल की गाथा बयां करते है। 

उदयपुर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही राजस्थान के स्थानीय व्यंजनों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। उदयपुर की संस्कृति से रूबरू होने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। उदयपुर की झीलों में नौका विहार का आनंद उठाने के साथ ऊंट की सवारी का आनंद उठा सकते है। उदयपुर में ठहरने के लिए सिटी पैलेस, लेक पैलेस जैसे शाही होटलों को विकसित किया गया है।


4. माउंट आबू (Mount Abu Hill Station)

India Me Ghumne Ki Jagah

माउंट आबू राजस्थान राज्य का अरावली पहाड़ियों की गोद में बसा एकमात्र हिल स्टेशन है। सिरोही जिले में स्थित माउन्ट आबू हिल स्टेशन अपने भौगोलिक और बेहद सुखद वातावरण के लिहाज से राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न है। माउंट आबू में चारो ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता के कारण राजस्थान का कश्मीर कहते है। 

ऊंचे पहाड़ों से घिरा माउंट आबू जैन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के लिए जाना जाता है। राजस्थान की विरासत और प्राकृतिक वैभव को समेटे हुए माउंट आबू धार्मिक मंदिरो, ऐतिहासिक इमारतों, और पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है।

राजस्थान एक गर्म राज्य होने के बावजूद माउंट आबू अनोखा शहर है जो अपने लुभावने परिदृश्य और सुखद मौसम की वजह से जाना जाता है। माउन्ट आबू में सर्दियों के मौसम में गिरती बर्फ को भी देखा गया है। गर्मी के मौसम में राजस्थान का सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन रहता है।

माउन्ट आबू में ठंडी ठंडी बहती हवाएं रोम रोम को पुलकित कर देती हैं। माउंट आबू हनीमून डेस्टिनेशन के लिए सबसे सस्ते हिल स्टेशन में से एक है।


5. नैनीताल, भारत में घूमने की प्रसिद्ध जगह (Nainital Uttarakhand, Hill Station)

देवों की भूमि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित नैनीताल अपने प्राकृतिक वातावरण के लिए लोकप्रिय है। नैनीताल में गर्मियों के दौरान घूमने लायक सुखद मौसम रहता है। नैनीताल की वादियां हरी भरी पहाड़ियों और फूलों से ढकी हुई है जिसकी वजह से घूमने गए पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

India Me Ghumne Ki Jagah

नैनीताल में स्थित नैनी झील पर्यटकों द्वारा घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। नैनीताल अपने प्राकृतिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। नैनीताल की वादियों में घूमने के लिए देश से ही नही विदेशों में भी लोगों का आवागमन होता रहता है। 

नैनीताल एक ऐसा हिल स्टेशन है जो पर्यटकों को गर्मियों में सुखद ठंडक का ऐहसास करता है जिसकी वजह से पर्यटकों का गर्मियों में सबसे पसंदीदा स्थल रहता है। नैनीताल में हसीन वादियों में नव विवाहित जोड़े हनीमून का आनंद लेने के लिए भी जाते रहते हैं। नैनीताल ऊंचे पहाड़ों से घिरा बीच में नैनी झील को बसाए हुए है। बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के वृक्ष घूमने गए पर्यटकों को शांति का ऐहसास दिलाते हैं।


6. जयपुर

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर गुलाबी शहर के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर में घूमने के लिए जाते है तो आपको ज्यादातर इमारतें गुलाबी रंग से सराबोर दिखाई देंगी। जयपुर प्राचीनकाल से रजवाड़ों की शान रहा है। जयपुर में राजपूत शासकों द्वारा बनवाई गई अनेकों विरासत मौजूद है। जयपुर में घूमने के लिए अनेकों महल, किले, ईमारत मौजूद है।

India Me Ghumne Ki Jagah

देश भर में प्रसिद्ध हवा महल लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। जयपुर शहर में स्थित धरोहर को देखने के साथ जयपुर की संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। जयपुर में स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं।


7. शिमला (Shimla Hill Station)

India Me Ghumne Ki Jagah

पहाड़ों की गोद में बसा शिमला उत्तर भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित शिमला पहाड़ों की रानी नाम से भी जाना जाता है। शिमला में बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़ मन में रोमांच का अलख जगाते हैं।

शिमला अपने सुखद मौसम और नैसर्गिक वातावरण के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। शिमला की वादियों से रुबरु होने के लिए गर्मी के मौसम में हजारों की तादाद में पर्यटकों का हुजूम लगता है। शिमला के प्राकृतिक सौंदर्य देखकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

  

8. ऊटी (ooty Known as Hill Station)

ऊटी तमिलनाडु राज्य की नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। नीलगिरी की पहाड़ियां ऊंचे ऊंचे देवदार के पेड़ो से गिरी हुई है जो पर्यटकों को शांति भरा वातावरण उपलब्ध कराती हैं। ऊटी अपने सुहावने मौसम, चाय के बागान और सुन्दर झीलों की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

India Me Ghumne Ki Jagah

ऊटी खूबसूरत हरे भरे पहाड़ो से घिरा हुआ है जिसके कारण इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ऊटी नव विवाहित जोड़े के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। ऊटी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद आप ट्रेकिंग, नाव की सवारी और प्रसिद्ध टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकते हैं।

  

9. लद्दाख (Ladakh India)

India Me Ghumne Ki Jagah

लद्दाख अपने झीलों और पहाड़ी इलाकों के लिए प्रसिद्ध है  लद्दाख में स्थित खूबसूरत मीठे पानी की पांगोंग झील सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। लद्दाख चारो ओर पहाड़ो से घिरा हुआ है। लद्दाख के पहाड़ भारत में स्थित अन्य हिल स्टेशन से भिन्न है। यहां के पहाड़ नंगे और हरियाली से विहीन हैं। गर्मियों में लद्दाख का मौसम ठंडक का ऐहसास दिलाता है। 

एक ओर जहां मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ती है वही लद्दाख में मौसम शीतल रहता है। लद्दाख में गिरती बर्फ के नज़ारे देखना चाहते हैं तो फरबरी और मार्च महीनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। लद्दाख क्षेत्र में आपको अनेकों बौद्ध मठ, हिंदू मंदिर, नदियां, बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं।


10. कश्मीर (Kashmir Valley Hill Station)

India Me Ghumne Ki Jagah

गर्मियों के मौसम किसी ठंडे स्थल की तलाश में है तो निःसंदेह कश्मीर घूमने की योजना बना सकते हैं। भारत की शान कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की वादियों में दूध जैसे सफेद बर्फ के पहाड़ देखने को मिलते है। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध डल झील में नौका की सवारी का अलग ही आनंद है। 

झील में तैरती नाव में बैठकर घूम सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं। कश्मीर अपने अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है चारो ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता मन को मोह लेती है। कश्मीर की वादियों में आप गर्मी शीतलता और सर्दी में गिरती बर्फ का लुफ्त उठा सकते हैं।


11. मसूरी (Mussoorie Hill Station)

India Me Ghumne Ki Jagah

पर्वतों की रानी नाम से प्रसिद्ध मसूरी उत्तराखंड राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन है। ऊंचे ऊंचे गगनचुंबी बर्फ से ढके पहाड़ मसूरी की गाथा का बयान करते नजर आते हैं। मसूरी गर्मियों की छुट्टियों में अधिकांश पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल रहता है। मसूरी की हसीन वादियां सुकून ऐहसास दिलाती हैं। 

जहां मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है वही गर्मी के मौसम में मसूरी का अनुकूल वातावरण पर्यटकों को सुखद ठंडक का ऐहसास दिलाता है। चारों ओर फैली हरियाली प्राकृतिक सुंदरता को देखकर पर्यटक खींचे चले आते हैं। जो एक बार मसूरी घूमने के लिए जाता है दुबारा जाने का प्रयास जरूर करता है।

मसूरी में की मनमोहक वादियों में भ्रमण करने के लिए जलप्रपात, झीलें, प्रसिद्ध मंदिर, ऊंचे ऊंचे पहाड़, चारो ओर फैले देवदार के घने जंगल मसूरी की सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं। मसूरी कपल्स के लिए हनीमून दृष्टिकोण से भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। 

हर साल गर्मियों के मौसम में नव विवाहित जोड़े अपने जीवन साथी के साथ अपने खुबसूरत पलों को व्यतीत करने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं। मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।


12. ऋषिकेश (Rishikesh Uttarakhand Ka Dharmik Sthal)

India Me Ghumne Ki Jagah

उत्तराखंड राज्य में स्थित ऋषिकेश हिंदुओं का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। अनादिकाल से ही ऋषिकेश तपस्वियों, ऋषि मुनियों पसंदीदा तपोस्थली रहा है। गंगा नदी के साहिल में बसे ऋषिकेश में भारी संख्या श्रद्धालू तीर्थ यात्रा करने के लिए जाते है और पवित्र गंगा मईया में डुबकी लगा कर माता गंगा से अपने पापों से मुक्त होने की कामना करते है। 

योग नगरी नाम से लोकप्रिय ऋषिकेश अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ मनोरंजन और खेल कूद जैसे गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यदि आप योग साधना और अध्यात्म की तलाश में किसी स्थान को खोज रहे हैं तो भारत में घूमने के लिए सबसे सही जगह में से एक है।

ऋषिकेश में बने योग साधना केंद्र पर लाखों की संख्या में देश विदेश से योग में रुचि रखने वाले लोग जाते हैं। ऋषिकेश चारो ओर हरियाली भरे पहाड़ो से भरा हुआ है। चारो ओर फूलों से भरी घाटियां मन को प्रफुल्लित कर देती है।

ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री का प्रवेश द्वार कहा जाता है। रोजाना होने वाली गंगा आरती ऋषिकेश में दर्शनीय है। ऋषिकेश उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 42 किमी दूर स्थित है।


13. वाराणसी (Varanasi Holy Pilgrimage)

India Me Ghumne Ki Jagah

उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर बसा वाराणसी हिंदू धर्म के लोगों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। महादेव की नगरी वाराणसी में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है काशी विश्वनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। जिसकी ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है।

भोले की नगरी वाराणसी को शास्त्रों में सबसे पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। पौराणिक मान्यताओं के आधार पर कहा जाता है वाराणसी में जो भी मनुष्य अंतिम सांस लेता है उसे स्वर्ग नसीब होता है। वाराणसी गंगा के किनारे बने पवित्र घाटों के लिए प्रसिद्ध है।

हिंदू धर्म के लोग अमावस्या और पूर्णिमा को गंगा नदी पर बने घाटों में स्नान कर गंगा मईया से अपने पापों से छुटकारा पाने की कामना करते हैं।वाराणसी भारत में संस्कृति शहर के रूप में गौरांवित अपने उद्भाव काल से ही आध्यात्मिक, दर्शन, साहित्या, कला, सभ्यता और संगीत का अनूठा केंद्र रहा है। वाराणसी अपने मंदिरो, घाटों के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय है।

 

14. केदारनाथ (Kedarnath Famous Holy Places)

India Me Ghumne Ki Jagah

केदारनाथ उत्तराखंड राज्य में स्थित भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रभु शिव का धाम है। केदारनाथ हिंदुओ के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। कहते हैं भारत के चारधामों में से एक बद्रीनाथ की यात्रा तब तक सफल नहीं मानी जाती जब तक केदारनाथ की संपूर्ण यात्रा न कर ली जाय।

देवों के देव महादेव केदारनाथ उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले से 80 किमी दूर दुर्गम पहाड़ पर विराजमान हैं। केदारनाथ मंदिर के आसपास अनेकों धार्मिक स्थल मौजूद हैं। भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होते हैं और भगवान शिव के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित केदारनाथ मंदिर वह धार्मिक स्थल है जिसका निर्माण आदि गुरु शंकराचार्य जी ने की थी। केदारनाथ का वर्णन महाभारत काल के ग्रंथों में भी निहित है कहते है केदारनाथ के मार्ग से ही युधिष्ठिर स्वर्ग गए थे। पुराणिक मान्यता है की केदारनाथ धाम की यात्रा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।


15. बद्रीनाथ (Badrinath Temple)

India Me Ghumne Ki Jagah

बद्रीनाथ उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित भारत के चारधाम द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम से एक है। विष्णु भगवान को समर्पित अलकनंदा नदी के किनारे स्थित मंदिर हिंदुओ और जैन धर्म के लोगों के लिए की आस्था का केंद्र है। भगवान बद्रीनाथ मंदिर हिमालय की तलहटी में समुद्र तल से 3133 मीटर की उंचाई पर विराजमान हैं।

भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होते है। और दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए साल में 6 महीने के लिए खोले जाते हैं। बद्रीनाथ की यात्रा अप्रैल से नवंबर माह के बीच आयोजित की जाती है।

 

16. पुरी, उड़ीसा

India Me Ghumne Ki Jagah

पुरी उड़ीसा राज्य में स्थित भारत के चारधामों में से एक है। पुरी की पवित्र भूमि पर स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। पुरी में अनेक मंदिरो का समूह है जिसकी वजह से पुरी को मंदिरो का शहर कहा जाता है।

पुरी भुवनेश्वर से 60 किमी दूर स्थित है। पुरी का जगन्नाथ मंदिर अपने आप में कई रहस्यों को छुपाएं हुए है। पुरी समुद्र तट के किनारे बसा होने के कारण आपको धार्मिक स्थलों के साथ समुद्री तटीय किनारों में घूमने का अनुभव प्राप्त होगा।


17. हरिद्वार (Haridwar India)

India Me Ghumne Ki Jagah

भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित हरिद्वार हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। हरिद्वार पवित्र स्थल को भगवान को प्राप्त करने का सबसे मुख्य स्थल माना जाता है कहते हैं हरिद्वार में देवता निवास करते हैं। गंगा नदी के तट पर बसा हरिद्वार तीर्थ यात्रा के दौरान पर्यटकों से भर जाता है। हर शाम होने वाली माता गंगा की आरती दर्शनीय है। 

हरिद्वार में प्रत्येक 6 वर्ष के बाद अर्धकुंभ और 12 वर्ष के बाद महाकुंभ आयोजित किया जाता है। कुंभ की गरिमा बढ़ाने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में साधु संत पहुंचते हैं। भगवान शिव की नगरी हरिद्वार सावन के प्रत्येक सोमवार को कावड़ियों से भर जाता है। कावड़ियों भगवान शिव को जल अर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


18. हम्पी (Hampi Historical Monuments)

हम्पी कर्नाटक के बेल्लारी जिले की तुंगभद्रा नदी के तट पर में स्थित वैभवशाली शहर है। हम्पी का आइटी इतिहास राजा कृष्णदेव राय के शासन काल में काफी फला फूला जिसकी वजह से अनेकों हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया गया। हम्पी के मंदिर संपूर्ण विश्व में अपनी भव्यता और कलाकृति के लिए जाने जाते हैं।

India Me Ghumne Ki Jagah

हम्पी के मंदिरो की वास्तुशैली देखकर प्रतीत होता है की राजा कृष्णदेव राय समय का शासनकाल कितना समृद्ध रहा होगा। हम्पी में प्राचीन मंदिरो का अनोखा समूह है जो अपने आप में अद्वितीय है। मंदिरो की कलाकृति को देखने के लिए देश विदेश से काफी संख्या में टूरिस्ट जाते हैं। 

मंदिरो की भव्यता को देखते हुए यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया है। हम्पी के मंदिरो में से एक पत्थर का रथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। हम्पी घूमने के लिए जाते हैं तो अदभुत मंदिरो को नजदीक से देखने का और उनकी प्राचीनता को ऐहसास करने का मौका मिलेगा यह प्राचीन मंदिर हम्पी शहर की विजय गाथा को दर्शाते हुए विराजमान है। हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर की लोकप्रियता पूरे विश्व में लोकप्रिय है।


19. पांडिचेरी

India Me Ghumne Ki Jagah

पांडिचेरी या पुद्दुचेरी बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पूर्व में स्थित  भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। पांडिचेरी सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पांडिचेरी 4 अलग अलग जिलों से मिलकर बना हुआ है। वह चार जिला है। माहे, यानम, कराईकल और पुद्दुचेरी। 

केन्द्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का आधिकारिक नाम सितंबर 2006 में बदलकर पुद्दुचेरी रख दिया गया था। पुद्दुचेरी का मतलब होता है नया गांव ऋषि अगस्त्य मुनि की तपोस्थली के कारण धार्मिक दृष्टी से पांडिचेरी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

भारत आजाद होने के पहले और बाद में भी (1816-1954) पांडिचेरी में फ्रांसीसी उपनिवेश का अधिपत्य कायम रहा। जिसकी वजह से वर्तमान में भी पांडिचेरी में फ्रांसीसी संस्कृति और आधुनिकता का समावेश देखने को मिलता है। पांडिचेरी अपने समुद्री तटों, आधुनिक संस्कृति के लिए देश दुनियां में प्रसिद्ध है। 

पांडिचेरी सर्दियों में विदेशी पर्यटकों से भर जाता है। पुद्दुचेरी शहर में फ्रांसीसी संस्कृति और भारतीय संस्कृति दोनो का मिलजुला स्वरूप देखा जा सकता है। भारी संख्या में आध्यात्म और शांति की तलाश में पर्यटक छुट्टियां बिताने और समुद्र तटों पर मनोरंजन और मस्ती के लिए जाते हैं।

 

20. दिल्ली (Delhi Kutubminar)

India Me Ghumne Ki Jagah

भारत की राजधानी दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही खरीदारी का अनुभव उठा सकते हैं। दिल्ली कई ऐतिहासिक इमारतों और पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। मुगल शासक द्वारा निर्मित दिल्ली में अनेकों स्मारक है।

विश्व प्रसिद्ध ईमारत कुतुबमीनार दिल्ली की शान है जिसे देखने के लिए भारी तादाद में पर्यटकों का आवागमन होता रहता है। दिल्ली में घूमने के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे स्थित है।


दक्षिण भारत में घूमने की जगह

  1. मैसूर
  2. बीजापुर
  3. हम्पी
  4. कोडईकनाल
  5. मुन्नार
  6. ऊटी
  7. शिरडी
  8. कुर्ग
  9. बदामी
  10. रामेश्वरम
  11. कन्याकुमारी
  12. मदुरई
  13. तिरुपति बालाजी


उत्तर भारत में घूमने की जगह

  1. ऋषिकेश
  2. हरिद्वार
  3. देहरादून
  4. अमृतसर
  5. चंडीगढ़
  6. बाबा नीम करोली धाम
  7. केदारनाथ
  8. बद्रीनाथ
  9. अमरनाथ
  10. वैष्णो देवी
  11. प्रयागराज
  12. आगरा का ताजमहल
  13. दिल्ली
  14. नैनीताल
  15. शिमला
  16. रानीखेत
  17. माउंट आबू 
  18. लद्दाख
  19. जम्मू कश्मीर
  20. लखनऊ
  21. मेहंदीपुर बालाजी
  22. अयोध्या


भारत में गर्मियों में घूमने की जगह

  1. नैनीताल
  2. पचमढ़ी
  3. कोडईकनाल
  4. ऊटी
  5. मसूरी
  6. शिमला
  7. कुर्ग
  8. रानीखेत
  9. माउंट आबू
  10. मुन्नार
  11. देहरादून
  12. लद्दाख
  13. जम्मू कश्मीर
  14. वैष्णो देवी कटरा
  15. गोवा
  16. लोनावला
  17. धर्मशाला हिमाचल प्रदेश


भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह | List of Tourist Places in India

  1. आगरा का ताजमहल
  2. हरिद्वार
  3. शिमला
  4. ऊटी
  5. मसूरी
  6. नैनीताल
  7. माउंट आबू
  8. शिरडी
  9. लोनावला
  10. वाराणसी
  11. अमृतसर
  12. खजुराहों
  13. गोवा


कम पैसे में घूमने की जगह

  1. अमृतसर
  2. प्रयागराज
  3. शिरडी
  4. वाराणसी
  5. चित्रकूट
  6. उज्जैन
  7. नीम करोली कैची धाम
  8. मथुरा कृष्ण नगरी उत्तरप्रदेश
  9. मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान
  10. अयोध्या प्रभु राम की नगरी


भारत के पर्वतीय पर्यटन स्थल (Famous Hill Station of India)

  1. माउंट आबू
  2. रानीखेत
  3. ऊटी
  4. शिमला
  5. नैनीताल
  6. कुर्ग
  7. मुन्नार
  8. कोडईकनाल
  9. कश्मीर
  10. मेघालय
  11. मसूरी
  12. लोनावला
  13. पचमढ़ी
  14. अल्मोड़ा
  15. पहलगाम
  16. गुलमर्ग
  17. औली
  18. दार्जलिंग
  19. विल्सन हिल गुजरात
  20. अराकू वैली आंध्रप्रदेश
  21. कोटागिरी तमिलनाडु
  22. धर्मशाला हिमाचल प्रदेश
  23. चिकमगलूर
  24. अमरकंटक मध्यप्रदेश
  25. कुल्लू


भारत के धार्मिक स्थल (Holy Places in India)

  1. उज्जैन मध्यप्रदेश
  2. प्रयागराज (इलाहाबाद)
  3. हरिद्वार
  4. ऋषिकेश
  5. केदारनाथ
  6. बद्रीनाथ चारधाम उत्तराखंड
  7. द्वारका चारधाम गुजरात
  8. जगन्नाथपुरी चारधाम उड़ीसा
  9. रामेश्वरम चारधाम तमिलनाडु
  10. अजमेर राजस्थान
  11. अमरनाथ
  12. कुडलसंगम कर्नाटक
  13. चित्रकूट मध्यप्रदेश
  14. वैष्णो माता मंदिर
  15. शिरडी महाराष्ट्र
  16. नासिक त्रियंबकेधर ज्योतिर्लिंग
  17. अमृतसर हरमंदिर साहिब
  18. तिरुपति बालाजी आंध्रप्रदेश
  19. पुष्कर का ब्रह्मा जी मंदिर
  20. मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान
  21. वाराणसी
  22. मथुरा उत्तरप्रदेश
  23. मैहर, शारदा माता का मंदिर मध्यप्रदेश
  24. अयोध्या श्री राम की नगरी


भारत के प्रमुख मंदिर

तमिलनाडु

  1. नटराज मंदिर
  2. ब्रह्देश्वर मंदिर
  3. रामेश्वरम
  4. मदुरई मीनाक्षी मंदिर
  5. कुंभकोडम ब्रह्म मंदिर
उड़ीसा 
  1. जगन्नाथ मंदिर पुरी
  2. सूर्य मंदिर कोणार्क
  3. मुक्तेश्वर मंदिर
  4. लिंग राज मंदिर
  5. ब्रह्देश्वर मंदिर
महाराष्ट्र
  1. शिरडी साईं बाबा
  2. त्रियंबकेश्वर
  3. शिद्दी विनायक मंदिर
  4. महालक्ष्मी मंदिर
जम्मू कश्मीर
  1. वैष्णो देवी मंदिर
  2. अमरनाथ मंदिर
  3. मार्तंड सूर्य मंदिर
  4. रघुनाथ मंदिर
गुजरात
  1. सोमनाथ मंदिर 
  2. द्वारका धीश मंदिर
  3. नागेश्वर मंदिर
केरल
  1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर
  2. गुरु वायुर श्री कृष्ण मंदिर
  3. मन्नार शाला नागराज मंदिर
  4. अंबलापुझा श्री कृष्ण मंदिर
उत्तराखंड
  1. बद्रीनाथ मंदिर
  2. झूला देवी मंदिर
  3. केदारनाथ मंदिर

भारत की ऐतिहासिक जगहें (Historical Places of India)

  1. आगरा का ताजमहल
  2. खजुराहों
  3. बीजापुर कर्नाटक
  4. हम्पी
  5. बदामी
  6. मैसूर
  7. जैसलमेर
  8. जोधपुर
  9. उदयपुर


भारत में घूमने का सबसे अच्छा मौसम (Best Season To Visit India)

भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है जहां सभी धर्मो के लोग एक साथ भाईचारे से रहते है। उसी तरह भारत के अलग अलग स्थानों में जलवायु की विभिन्नता और विशिष्टता देखने को मिलती है। दक्षिण भारत के राज्यों में उष्ण कटिबंधीय जलवायु देखने को मिलती है वही उत्तर भारत में ध्रुवीय जलवायु देखने को मिलती है। 

भारत में कुल चार ऋतुएं होती है ग्रीष्म ऋतु, शीत ऋतु, वर्षा ऋतु और वसंत ऋतु। गर्मियों का मौसम अप्रैल से जून तक रहता है। सर्दियां अक्टूबर से जनवरी, वर्षा ऋतु जुलाई से सितंबर तक और वसंत ऋतु फरवरी से मार्च तक रहती है। भारत में यदि सबसे अच्छे मौसम की बात की जाए तो अक्तूबर से मार्च तक रहता है। 

अक्टूबर से मार्च के बीच भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का मौसम रहता है जो घूमने के लिए अनुकूल है हालाकि कुछ उत्तरी इलाको में दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। जिसकी वजह से दिसंबर और जनवरी महीने में घूमने की योजना बदल सकते है।

अप्रैल से जून के महीनों में काफी तेज लू चलती है जिसकी वजह से तापमान बहुत ज्यादा रहता है। गर्मियों के मौसम में पर्यटक हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। वही जुलाई से सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है। भारत में बारिश का मजा लेकर घूमना चाहते है तो वर्षा ऋतु में घूमने की योजना बना सकते हैं। वसंत ऋतु में घूमने के लिए सदाबहार मौसम रहता है न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी।


भारत कैसे पहुंचे

भारत पहुंचने के लिए जल मार्ग, वायु मार्ग और हवाई मार्ग जैसी यातायात की सुविधाएं उपलब्ध हैं। भारत के पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश,और पश्चिमी देशों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।


हवाई मार्ग

हवाई जहाज द्वारा भारत पहुंचना चाहते हैं तो भारत के अनेकों राज्यों में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थित है। यदि आप दूसरे देशों से भारत आना चाहते हैं तो दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई में स्थित अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं।


ट्रेन मार्ग

भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए ट्रेन एक अच्छा और सस्ता विकल्प है। भारत के शहर रेलमार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। अधिकांश लंबी और कम दूरी की ट्रेन सुविधा देखने को मिल जाती है। भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल से ट्रेन द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।


सड़क मार्ग

सड़क मार्ग द्वारा भारत में एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए राज्य सरकार की बसों का आवागमन होता रहता है। किसी भी राज्य से आसानी बस द्वारा पहुंच सकते हैं।


कम बजट में भारत कैसे घूमें - How To Travel in India with Low Budget

कम बजट में भारत के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आप अपना पैसा, ठहरने, और यातायात में बचा सकते हैं। अगर आप आलीशान होटलों में ठहरने की बजाय धर्मशालाओं में ठहरते हैं तो आप अपना पैसा बचा सकते हैं। भारत के अधिकांश धार्मिक स्थलों में भक्तो और पर्यटकों के लिए धर्मशाला का निर्माण किया गया है। 

जहां पर रहने के लिए निशुल्क व्यवस्था रहती है हालांकि कुछ धर्मशाला ऐसी भी है जहां नॉर्मल किराया देकर आप ठहर सकते है। यदि आप भारत के अलावा अन्य देशों से घूमने के लिए जाते हैं तो आप एकल यात्रा के दौरान लिफ्ट लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं।

 

भारत में रुकने लायक जगह

भारत में घूमने की योजना बना रहे है और भारत में रुककर घूमना चाहते है तो भारत में ठहरने के लिए कम बजट से लेकर महंगे बजट के 5 सितारा होटल और शाही होटल मौजूद है। भारत के अधिकांश शहरों में कम बजट में अच्छे होटल आपको 1500 से 2000 रुपए में मिल जायेंगे।

जहां सभी आवश्यक सुविधाएं भोजन, बिजली, wifi की सुविधा उपलब्ध रहती है। वही महंगे होटल आपको 5000 से 10000 रुपए में मिल जायेंगे। महंगे होटल में सभी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। होटल के अलावा आप रिसॉर्ट में भी ठहर सकते हैं।


भारत के 5 सितारा होटल (5 Star Hotel in India)

  1. ताज होटल मुंबई
  2. सोमदत्त प्लाजा कानपुर
  3. इंपीरियल होटल दिल्ली
  4. पार्क हयात गोवा
  5. रामबाग पैलेस जयपुर
  6. नोवाटेल होटल अहमदाबाद
  7. उम्मेद भवन जोधपुर
  8. ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता
  9. आईटीसी ग्रैंड चोल चेन्नई
  10. लीला पैलेस बैंगलोर


FAQs

1. भारत का पुराना नाम क्या है?

भारत का पुराना नाम आर्यावर्त, हिंद, जंबूद्वीप है। इसके अलावा भारत को हिंद, हिंदुस्थान, इंडिया नाम से भी जाना जाता है।

2. भारत के चारधाम कौन कौन से हैं?

भारत के चारधाम उत्तर में बद्रीनाथ उड़ीसा में स्थित पुरी भगवान जगन्नाथ का मंदिर दक्षिण में स्थित रामेश्वरम और गुजरात में स्थित द्वारका भगवान श्री कृष्ण की नगरी।


निष्कर्ष (Conclusion)

भारत एक ऐसा देश है जहां पर्यटन स्थलों की भरमार है धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल और पर्वतीय स्थलों से लेकर प्राकृतिक जगहों का समावेश देखने को मिलता है। भारत में पर्यटन स्थलों की विभिन्नता के साथ संस्कृति, त्योहार, वेशभूषा, भाषा, जाति धर्म की विभिन्नता देखने को मिलती है जो विश्व के अन्य देशों में नही है। 

भारत की भूमि में बसे अनेकों धार्मिक स्थल है जहां मन को शांति की अनुभूति होती है यदि एक बार घूमने के लिए जाते हैं तो दुबारा घूमने की इच्छा मन में जाग्रत हो जाती है।

भारत के गौरवशाली इतिहास को किताबों में पढ़ने की बजाए भारत के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करके देखें आपको समृद्ध इतिहास की झलक पर्यटन स्थलों में ही देखने को मिल जायेगी। आज के विशेष लेख में इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url