कोडईकनाल में घूमने की जगह, हनीमून मनाने के लिए आदर्श हिल स्टेशन

दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित खुबसूरत हिल स्टेशन कोडईकनाल की प्राकृति सुंदरता और शांत वातावरण अदभुत है। यदि आप किसी हिल स्टेशन में हनीमून मनाने के उद्वेश से घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपको समझ नही आ रहा है की कहां पर घूमने के लिए जाना चाहिए तो हम आपको बता रहें हैं कोडईकनाल एक खूबसूरत बेहतरीन हिल स्टेशन है जहां आपको घूमने जानें की योजना बनानी चाहिए लेख में आपको बताएंगे कि कोडईकनाल में घूमने की जगह (Kodaikanal Tourist Places) कौन कौन सी हैं जहां आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

Kodaikanal Me Ghumne Ki Jagah

कोडईकनाल अपनी प्राकृतिक सुंदर झीलें, नदियां, हरियाली से भरी पहाड़ियां, फूलों से खिले गार्डन और गर्मियों में सुकून का ऐहसास दिलाने वाला मौसम के लिए जाना जाता है। कोडईकनाल की घाटियां कुरिंजी फूलों के लिए प्रसिद्ध है प्रत्येक 12 साल बाद खिलने वाला फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कुरिंजी फूलों के खिलने से कोडईकनाल की पहाड़ियां फूलों से भर जाती है। चारो तरफ वातावरण में महकती फूलों की खुशबू मन को प्रफुल्लित कर देती है। तमिल भाषा में कोडईकनाल का अर्थ होता है "जंगलों का उपहार" यानी प्रकृति की देन यूकेलिपटस और पाइन के पेड़ो से घिरा कोडईकनाल का सुखद मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है। कोहरे से ढके पलानी पहाड़ियों के बीच बसा कोडईकनाल में घूमने के लिए जाते है तो निश्चित रूप से यह पर्यटन स्थल आपको निराश नहीं होने देगा।


कोडईकनाल में घूमने की जगह | Kodaikanal Tourist Places


1. कोडईकनाल झील ( Famous Kodaikanal Lake) 

Kodaikanal Me Ghumne Ki Jagah

चारो ओर हरियाली से घिरी कोडई झील कोडईकनाल हिल स्टेशन की सबसे लोकप्रिय मानव निर्मित झील है। दरअसल कोडईकनाल को अंग्रेजो ने 1845 में हिल स्टेशन के रूप में बसाया था। उसी कृत में झील का निर्माण किया गया। तारे के आकार में बनी झील पलानी हिल्स के बीचों बीच फैली एक खूबसूरत झील है। झील के किनारे अपने जीवन साथी के साथ टहलते हुए कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। झील में नाव की सवारी और पैडल बोट का आनंद उठा सकते हैं।

 

2. कोकर्स वॉक (Coakers Walk)

कोकर्स वॉक पहाड़ियों के किनारे बना एक किलोमीटर मानव निर्मित रास्ता है जहां पर पैदल चलते हुए बेहद खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। सुबह और शाम के वक्त पैदल चलते हुए बेहद शानदार पहाड़ों और पंबर नदी का नज़ारा देख सकते हैं। 

सुबह और शाम को बहती ठंडी बयार से तन रोम-रोम पुलकित हो जाता है। यकीन मानिए जीवन पर्यन्त खूबसूरत नजारों को भूल नहीं पाएंगे। कोकर्स वॉक पर वाकिंग करते हुए आपको मेहसूस होगा जैसे आप सपनो की दुनियां में घूम रहे हैं। यह पर्यटन स्थल कोडईकनाल झील के पास ही स्थित है। 

 

3. स्तंभ चट्टाने (Piller Rocks)

Kodaikanal Me ghumne ki jagah

पत्थरों से बनी चट्टाने कोडईकनाल का प्रमुख पर्यटन स्थल है। एकांत प्राकृतिक माहौल में पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध जगहों में से एक है। पहाड़ी पर बनी 120 मीटर ऊंची तीन चट्टाने पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इन स्तंभ चट्टानों पर पहुंचकर नजदीक से बादलों को महसूस कर सकते हैं। पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए बिलकुल मुफ्त है किसी भी प्रकार से टिकट नहीं लगता है। 


4. सिल्वर कैस्केड फॉल्स (Silver Cascade Falls) 

Kodaikanal Me ghumne ki jagah

कोडईकनाल में सबसे प्रसिद्ध पानी का झरना है। सिल्वर कैस्केड फॉल्स में 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सूर्य की रोशनी पड़ने से गिरता पानी सिल्वर के रंग जैसा प्रतीत होता है। इसलिए इस जलप्रपात को सिल्वर कैस्केड फॉल्स के नाम से जाना जाता है। पानी की बहती झर झर करती जलधारा आंखो को सुखद ऐहसास दिलाती है।


5. चेट्टियार पार्क (Chettiyar Park)

चेट्टियार पार्क कोडईकनाल का मनमोहक पार्क है। यह पार्क अनेकों प्रजाति के फूल पौधों से भरा हुआ। चारो ओर खिले रंग बिरंगे फूल पर्यटकों को पानी और आकर्षित करते है। चेट्टियार पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाते कुरंजी के फूल जो हर 12 साल के बाद खिलते है। 

विवाहित जोड़े के घूमने लायक बहुत ही बढ़िया जगहों में से एक है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। चेट्टियर पार्क की सुंदरता को देखते हुए पार्क में कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।


6. कोडईकनाल सौर वेधशाला

कोडईकनाल हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में भी अग्रणी है। पलानी पहाड़ियों में बनी सौ साल से अधिक पुरानी सौर वेधशाला है। इस वेधशाला से कई महत्वपूर्ण अविष्कार किए जा चुके हैं। विज्ञान और सौर वेधशाला के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। विधार्थियो के घूमने लायक बहुत ही उपयोगी जगह है।


7. कुरिंजी अंदावर मंदिर (Kurinji Andavar Temple)

कोडईकनाल की प्राकृतिक वादियों को निहारने के बाद मिले समय में यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। श्री मुरुगन भगवान को समर्पित कुरिंजी अंदावर मंदिर कोडईकनाल का प्रमुख धार्मिक स्थल है। दक्षिण भारतीय वास्तुशैली में बना मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। 

मंदिर का निर्माण 1936 में करवाया गया था। मुरुगन भगवान को कोडईकनाल के पहाड़ियों का रक्षक माना जाता है। प्रत्येक वर्ष मई के महीने में आयोजित होने वाला पर्व में दूर दूर से पर्यटक मंदिर में घूमने के लिए आते है।


8. बीयर शोला फॉल्स (Bear Shola Falls)

Kodaikanal Me Ghumne Ki Jagah

बीयर शोला फॉल्स कोडाइकनाल में पानी का सबसे खूबसूरत झरना है। कोडईकनाल झील से यह झरना 2 किमी की दूरी पर स्थित है पैदल चलकर झरने तक पहुंच सकते हैं। झरने में अकसर भालू पानी पीने के लिए आते थे इसलिए इस झरने का नाम बीयर शोला फॉल्स पड़ गया। शांत जगह में बना झरना पिकनिक स्पॉट के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। 


9. डॉल्फिंस नोज

कोडईकनाल में खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित व्यू प्वाइंट जिसका नाम डॉल्फिन नोज है। डॉल्फिन के नाक की आकार में बने चट्टानी टीला से घाटी का खूबसूरत मनमोहक नज़ारा देखने को मिलता है। व्यू प्वाइंट पर खड़े होकर गहरी घाटियों और हरियाली से भरी वादियों को देखकर मन को बेहद शांति का ऐहसास होता है। 

चारो ओर फैला शांति पूर्ण वातावरण आराम का अनुभव प्रदान करता है। पहाड़ों पर ट्रेकिंग का मजा लेते हुए डॉल्फिन नोज तक पहुंच सकते हैं और चारो ओर का परिदृश्य देख सकते हैं।


10. ब्रायंट पार्क (Bryant Park)

ब्रायंट पार्क कोडईकनाल का मनमोहक पार्क है। पार्क के अंदर लगे रंग बिरंगे फूल और हरियाली मन को आनंदित कर देती है। ब्रायंट पार्क में लगे पानी के फब्बारे और फूलों से सजी क्यारियाँ बहुत ही खुबसूरत दिखाई देती हैं। ब्रायंट पार्क में अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। 

ब्रायंट पार्क में छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगो के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। पार्क में प्रत्येक वर्ष मई के महीने मे फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। फूलों की प्रदर्शनी को देखने के लिए हजारों की की भीड़ लग जाती है।


अन्य कोडईकनाल के पर्यटन स्थल

  1. मोइर प्वाइंट 
  2. तलैयार झरना 
  3. परी झरना 
  4. फेरी झरना
  5. बेरीजाम झील 
  6. बट्टाकनाल झील
  7. पाइन फॉरेस्ट 
  8. शेनबागानुर संग्रहालय 
  9. ग्रीन वैली व्यू प्वाइंट 
  10. कुक्कल गुफ़ा 
  11. सालेथ चर्च


कोडईकनाल में मनोरंजन करने के साधन

  1. बोटिंग 
  2. ट्रेकिंग 
  3. सफारी 
  4. रिवर राफ्टिंग


कोडईकनाल में लोकप्रिय बाज़ार

  1. बाज़ार रोड़
  2. अन्ना सलाई बाज़ार 
  3. पीटी रोड़ 
  4. दानिश डिस्प्ले 
  5. चॉकलेट फैक्टरी 


कोडईकनाल घूमने का सबसे अच्छा मौसम (Best Season to visit Kodaikanal)

कोडईकनाल घूमने के लिए साल भर पर्यटकों का स्वागत करता है। आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन यदि सबसे अच्छे मौसम की बात की जाए तो अक्टूबर से मार्च तक का मौसम घूमने के लिए सुखद और अनुकूल रहता है। कोडईकनाल में लोकप्रिय त्योहारों पोंगल, नत्यांजलि, चिथिराई और ग्रीष्मकालीन त्योहार के मौसम में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

ज्यादातर त्योहार जनवरी से अप्रैल महीने के बीच मनाए जाते हैं। जहां अप्रैल से जून महीने के बीच काफ़ी गर्मी पड़ती है वही कोडईकनाल में मौसम काफी सुखद और ठंडा रहता है। गर्मी से बचने और छुट्टियों का आनंद लेने के लिए गर्मी में भी पर्यटक घूमना पसंद करते हैं। आप अपने समय के अनुसार किसी भी मौसम में घूमने का प्लान बना सकते हैं।


कोडईकनाल कैसे पहुंचे

कोडईकनाल हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा शहर की चकाचौंध से दूर है। हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई सीधा साधन नही उपलब्ध है। एक निश्चित गंतव्य तक पहुंचने के बाद कोडईकनाल पहुंच सकते हैं।


ट्रेन मार्ग

कोडईकनाल पहुंचने के लिए सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन कोडई रोड़ है। कोडाई रोड़ रेलवे स्टेशन से कोडईकनाल 80 किमी की दूरी पर स्थित है। कोडई रोड़ एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है जहां सीमित ट्रेनों का आवागमन होता है। 

यदि आपके शहर से कोडई रोड़ रेलवे स्टेशन के लिए सीधा कन्फर्म टिकट नहीं मिलता को आप मदुरई रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। मदुरई जंक्शन भारत के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मदुरई पहुंचकर सड़क मार्ग द्वारा कोडईकनाल पहुंच सकते हैं। या फिर कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पहुंचकर कोडईकनाल जा सकते हैं।


सड़क मार्ग

सड़क मार्ग द्वारा पहुंचने के लिए सीधा सड़क बना हुआ है। बैंगलौर, मदुरई, त्रिची, कोयंबटूर, पलानी, जैसे शहरों से सीधा सड़क मार्ग लगा हुआ है। यदि आप कोडाईकनाल के आसपास जिले में रहते है तो आप अपने निजी वाहन से भी जा सकते हैं। हिल स्टेशन तक जाने के लिए बेहतर सड़क मार्ग लगा हुआ है जो यात्रा को आसान बना देता है।


वायु मार्ग

हवाई जहाज द्वारा कोडईकनाल पहुंचने के लिए सबसे पास में ही मदुरई एयरपोर्ट स्थित है। बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली जैसे शहरों से मदुरई पहुंच सकते हैं। मदुरई से कोडईकनाल 120 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा महज 2 से 3 घंटे की अवधि में पहुंचा जा सकता है।

 

कोडईकनाल से अन्य शहरों की दूरी

मदुरई            - 115 किलोमीटर 

तिरुवनंतपुरम  - 330 किमी 

कोयंबटूर        - 165 किमी 

तिरुचिरापल्ली - 192 किमी 

कोची            - 270 किमी 

बैंगलोर          - 460 किमी 

ऊटी             - 250 किमी 


कोडईकनाल में रुकने की जगह (Kodaikanal Hotels)

कोडईकनाल में घूमने के लिए गए हैं तो आपको पता होना चाहिए की किस जगह होटल लेना बेहतर रहेगा ताकि आप अच्छे से पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सके कोडईकनाल में होटल आप बस स्टैंड, कोडईकनाल झील, बाज़ार रोड़, कॉन्वेंट रोड़, के आसपास ले सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं कोडईकनाल एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

जिसकी वजह से यहां पर होटल का किराया थोड़ा महंगा रहता है। यहां पर होटल का किराया 1000 रुपए से 3000 तक रहता है। यदि आपका बजट ज्यादा है और रिसॉर्ट में रहता चहते हैं तो कोडईकनाल में बहुत से रिसॉर्ट है। उनमें किराया 5000 से 10000 रूपए तक रहता है। अगर आप अकेले हैं तो आप हॉस्टल में कम बजट में रुक सकते है। 


कोडईकनाल कैसे घूमें

कोडईकनाल के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए ऑटो रिक्शा, कैब चलती है। आप शेयर करके घूम सकते है। या फिर आप ऑटो या टैक्सी किराए पर बुक करके घूम सकते हैं। यदि आप 2 से ज्यादा लोग है टैक्सी या ऑटो बुक करके घूमने में ज्यादा सही रहेगा। 

कोडईकनाल में दो पहिया वाहन भी किराए पर मिलते है। जिसमे स्कूटी और बाइक आपको कोडई रोड़ पर किराए में मिल जायेंगे। कम दूरी के पर्यटन स्थलों को कवर करना चाहते हैं तो साईकिल किराए पर ले सकते हैं। कोडईकनाल में घूमने के लिए 3 दिन की यात्रा का प्लान बना कर घर से चलना चाहिए।


पहले दिन कोडईकनाल में घूमने की जगह

  1. कोडईकनाल झील 
  2. कोकर्स वॉक 
  3. सिल्वर कैस्केड वाटरफॉल
  4. बीयर शोला फॉल्स 
  5. ब्रायंट पार्क 
  6. पाइन फॉरेस्ट 
  7. डॉल्फिन नोज 


दूसरे दिन कोडईकनाल में घूमने की जगह

  1. स्तंभ चट्टाने (Piller Rocks) 
  2. गुना केव 
  3. साइलेंट वैली व्यू प्वाइंट 


तीसरे दिन कोडईकनाल में घूमने की जगह

  1. मन्नावन्नुर
  2. पेरूमल चोटी 
  3. पूंबराई


FAQs


1. कोडईकनाल कहां स्थित है? 

कोडईकनाल दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन है यह तमिलनाडु राज्य में मदुरई के पास पलानी हिल्स के बीच डुंडीगुल जिले में स्थित है। कोडईकनाल हिल स्टेशन को अंग्रेजो द्वारा गर्मियों में समय व्यतीत करने के उद्देश्य से 1845 में बसाया गया था।

2. बैंगलौर से कोडईकनाल की दूरी? 

बैंगलौर से कोडईकनाल की दूरी लगभग 460 किमी है। बैंगलोर से कोडईकनाल पहुंचने के लिए ट्रेन या बस का माध्यम सही रहेगा।  

3. कोयंबटूर से कोडईकनाल की दूरी?

कोयंबटूर से कोडईकनाल की दूरी 165 किलोमीटर है। बस या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। कोडईकनाल तक का सड़क मार्ग बहुत साफ और चिकना है।

4. ऊटी से कोडईकनाल की दूरी? 

ऊटी से कोडईकनाल की दूरी 250 किमी की है। जो बस द्वारा 7 से 8 घंटे में पहुंच सकते हैं।

5. कोडईकनाल किस पहाड़ी में स्थित है? 

कोडईकनाल हिल स्टेशन पलानी हिल के बीच में स्थित है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url