पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह | मुख्य पर्यटन स्थलों की जानकारी

पश्चिम बंगाल भारत में एक पूर्वी राज्य है। यह राज्य अपनी संस्कृति और साहित्य के लिए जाना जाता है। कला, नृत्य, संगीत के क्षेत्र में बंगाल काफी अग्रणी रहा है। बंगाल में मनाए जाने वाला दुर्गा महोत्सव पूरे भारत में प्रसिद्ध है। बंगाल की ही देन है ही हमे महान क्रांतिकारियों, खिलाड़ियों, साहित्यकार जैसे महान व्यक्ति मिल सके। बंगाल राज्य में घूमने के लिए अनेकों संख्या में जलप्रपात, धार्मिक स्थल और हिल स्टेशन मौजूद है। आपको लेख में पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह (West Bengal me Ghumne Ki Jagah) कौन कौन सी हैं उन्ही के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

West Bengal me Ghumne Ki Jagah

बंगाल में स्थित सुंदरवन डेल्टा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वन्य जीव निवास स्थल के रूप में सुंदरवन सबसे अनुकूल माना जाता है। सुंदरवन में बाघों के संरक्षण हेतु मैग्रोव वन टाइगर रिजर्व और सुंदरवन नेशनल पार्क आकर्षण का केंद्र है। पश्चिम बंगाल में हर साल मनाए जाने वाले हिंदुओ का प्रमुख पर्व दुर्गा पूजा काफ़ी धूमधाम मनाया जाता है। दुर्गा पूजन में शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते है। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की गलियां और चौराहे दुर्गा पांडाल से सजे हुए दिखाई देते है।


पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह | West Bengal me Ghumne Ki Jagah


1. हावड़ा ब्रिज कोलकाता

पश्चिम बंगाल में हावड़ा ब्रिज राजधानी कोलकाता में स्थित ब्रिज है। चार खंभों के सहारे खड़ा लोहे का पुल लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र है। हावड़ा ब्रिज हुबली नदी पर बना हुआ है। हावड़ा ब्रिज को देखने के लिए भारत के विभिन्न शहरों से काफी संख्या में पर्यटक जाते हैं। वैसे इस कैंटीलेवर ब्रिज का नाम रविद्र सेतु है पर ज्यादातर लोग इसे हावड़ा ब्रिज के नाम से ही जानते है।

West Bengal me Ghumne Ki Jagah

हुबली नदी के बीच बना पुल हावड़ा और कोलकाता शहर को आपस में जोड़ता है। 80 साल पहले अंग्रेजो के जमाने का बना पुल आज भी बना हुआ है। पुल पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता रहता है। इतना विशाल पुल होने के बावजूद कहीं भी नट बोल्ट नही लगा है। पुल को रिविट्स की सहायता से जोड़ा गया है।


2. कोलकाता 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता घूमने की दृष्टि से बंगाल का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर बंगाल की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानने का शौक रखते हैं तो कोलकाता में घूमने का प्लान बना सकते हैं। कोलकाता में धार्मिक स्थलों के साथ ही बहुत से एतिहासिक स्थल मौजूद है। कोलकाता के दर्शनीय स्थल कालीघाट, राष्ट्रीय म्यूज़ियम, बैल्लूर मठ, ईडन गार्डन, आदि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं कोलकाता में घूमने लायक सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का रहता है।


3. जलपाईगुड़ी 

हिमालय पर्वत श्रृंखला और तीस्ता नदी के तट पर स्थित जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का एक जिला है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए जाना जाता है। जलपाईगुड़ी पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जलपाईगुड़ी में सबसे लोकप्रिय जलदा पाड़ा राष्ट्रिय उद्यान है जहा घूमने के लिए रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटक जाते हैं।

जलपाईगुड़ी पूर्व के राज्यों को जोड़ने का काम करता है। अधिकतर रेलगाड़ियां इसी शहर से होकर गुजरती हैं। जलपाईगुड़ी के फेमस पर्यटन स्थल गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, जलपेश मंदिर, राजबारी शाही निवास स्थल हैं।


4. शांति निकेतन 

शांति निकेतन पश्चिम बंगाल में बीरभूमि जिले में स्थित छोटा सा शहर है। शांति निकेतन महान कवि रविंद्र नाथ टैगोर का निवास स्थल माना जाता है। इसी स्थान पर रहकर रविंद्र नाथ टैगोर जी ने अनेकों साहित्य की रचना की थी। पश्चिम बंगाल में घूमने लायक सबसे प्रसिद्ध जगह के रूप में जाना जाता है।

 

5. दार्जलिंग

शिवालिक पर्वत श्रृंखला में स्थित दार्जलिंग पश्चिम बंगाल का प्रमुख हिल स्टेशन है। गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है। दार्जिलिंग चाय के बागान के लिए भारत का प्रमुख स्थल है। दार्जिलिंग की चाय विश्व में सर्वोत्तम है। दार्जलिंग में हिमालयन रेलवे का सफर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। दार्जलिंग में अनेकों संख्या में ऐतिहासिक इमारत, मठ, मंदिर, चाय के बागान, हिल स्टेशन देखने को मिलते है।


6. विक्टोरिया मेमोरियल 

West Bengal me Ghumne Ki Jagah

कोलकाता में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल अंग्रेजी शासन काल की एतिहासिक इमारत है। 15 साल की अवधि में बनी यह इमारत रानी विक्टोरिया को समर्पित है। मुगल वास्तुशैली में बनी इमारत की दीवारों पर सुंदर कलाकारी देखने को मिलती है। विक्टोरिया मेमोरियल के अंदर की विशाल संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यह संग्रहालय सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है।

 

पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचे?

पश्चिम बंगाल में पहुंचने के लिए अनेकों साधन उपलब्ध हैं आप ट्रेन, हवाई जहाज और सड़क मार्ग के रास्ते पहुंच सकते हैं। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रिय राजमार्ग जो पड़ोसी राज्यों को अच्छी तरह जोड़ता है। साथ राज्य मार्ग और लिंक मार्ग द्वारा आसानी से बंगाल में एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा जा सकता है।

कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा बंगाल का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है। भारत के अलावा अन्य देशों से भी बंगाल आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन के माध्यम की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल में छोटे बड़े बहुत से रेलवे स्टेशन है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ही हावड़ा रेलवे स्टेशन मुख्य रेलवे स्टेशन है। भारत के अनेकों शहरों से लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन होता रहता है।


पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

पश्चिम बंगाल में खाने के लिए सबसे प्रसिद्ध है सब्जी भात यदि आप सब्जी भात खाने के शौकीन है तो बंगाल में अधिकतर होटल और रेस्टोरेंट में खाने के लिए मिल जाएंगी। मिठाई के रूप लोग रसगुल्ला ज्यादा पसंद करते हैं।


FAQs

1. बंगाल का नाम कैसे पड़ा?

बंगाल का नाम एक प्रसिद्ध आदिवासी बंगासुर के नाम पर पड़ा। 

2. पश्चिम बंगाल की राजधानी कौन सी है?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है।

3. बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई?

मिठाई के तौर पर बंगाल में सबसे ज्यादा रसगुल्ले प्रसिद्ध हैं। 

4. पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध हिल स्टेशन कौन सा है? 

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जलिंग है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url