15+ पांडिचेरी में घूमने की जगह, Best Places to Visit in Pondicherry

बंगाल की खांडी और हिंद महासागर के पूर्व में स्थित पांडिचेरी या पुद्दुचेरी भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। यह 4 अलग प्रथक जिला पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे और यानम से मिलकर बना हुआ है। सितंबर 2006 में पांडिचेरी का आधिकारिक नाम बदल कर पुद्दुचेरी कर दिया गया जिसका अर्थ होता है "नया गांव" पुद्दुचेरी में फ्रांसीसी उपनिवेश शासन 1816 से 1954 तक रहा फिर यह भारत में शामिल हो गया। आज भी पुद्दुचेरी में फ्रांसीसी संस्कृति और आधुनिकता की झलक देखने को मिलती है। देश विदेश से रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पुद्दुचेरी के समुद्री तट, आधुनिक सभ्यता और वास्तुशिल्प की झलक देखने के लिए आते रहते हैं। लेख में आपको बताएंगे की पांडिचेरी में घूमने की जगह (Best Places to Visit in Pondicherry) कौन कौन सी हैं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

आध्यात्म और धार्मिक दृष्टि से पुद्दुचेरी काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पुद्दुचेरी में फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिलजुला रूप देखने को मिलता है। आध्यात्म और शांति की तलाश में छुट्टियां बिताने के लिए पुद्दुचेरी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। 

आध्यात्म से जुड़ा पुद्दुचेरी शहर महर्षि अगस्त्य ऋषि की तपोभूमि है। पुद्दुचेरी के समुद्र तट में पानी में मनोरंजन करते हुए स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए अनेक मंदिर और संग्रहालय स्थित है। पांडिचेरी में घरों को बहुत ही रंग बिरंगी तरह से रंगा जाता है जिसे देखने फ़ोटो शूट करने के लिए मन विचलित हो जायेगा। पांडिचेरी में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह शहर चेन्नई से 160 किमी की दूरी पर स्थित है। आवागमन के लिए सुविधाजनक साधन उपलब्ध हैं।


पांडिचेरी में घूमने की जगह | Best Places to Visit in Pondicherry


पांडिचेरी शहर के विषय में जानकारी 

  1. पुद्देचेरी 4 अलग प्रथक राज्यो से मिलकर बना हुआ है। पुद्दुचेरी में आधिकारिक भाषा तमिल, तेलुगु, फ्रांसीसी और मलयालम बोली जाती है।
  2. पांडिचेरी में फ्रांसीसी संस्कृति की झलक को देखते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पांडिचेरी को "फ्रांस की खिड़की" कहा था।
  3. पांडिचेरी महान ऋषि अगस्त्य मुनि की तप भूमि है। इसका पुराना नाम वेदपुरी था। पांडिचेरी में फ्रांसीसी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसलिए इसे मिनी फ्रांस कहा जाता है।
  4. पांडिचेरी में अनेकों राजवंशों ने अपने अपने समय में शासन किया 4वी शताब्दी में पल्लवों ने शासन किया बाद में चोल, पंड्या और 16वी शताब्दी से फ्रांसीसी शासन कायम रहा बाद में अंग्रेजो ने पांडिचेरी में राज किया।

 

1. औरोविले बीच (Auroville Pondicherry Tourist Places)

औरोविले बीच पांडिचेरी में घूमने के लिए सबसे फेमस पर्यटन स्थल है इसे यूनिवर्सल टाउन भी कहा जाता है। यह शहर से 10 किमी की दूरी पर स्थित है घूमने के लिए औरोविले बीच पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। औरोविले बीच काफ़ी साफ सुथरा और शांति से पूर्ण है। तट की सुनहरी रेतीली भूमि में पैदल चलते हुए समुद्र की लहरों को स्पर्श करने का अलग ही अनुभव मिलता है। जब समुद्र की लहरे तट पर आकर टकराती हैं तो खुसी का ठिकाना नहीं रहता। प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए समय व्यतीत कर सकते हैं और समुद्र तट पर तैरते हुए स्नान का मजा ले सकते हैं। सप्ताह के शनिवार और रविवार को बहुत भीड़ रहती है यदि भीड़ से बचना चाहते हैं और शांति से समुद्र तट पर अपना समय गुजाना चाहते हैं तो वीकेंड को छोड़कर कभी भी जाएं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

औरोविले बीच (Auroville Beach) के पास ही प्रसिद्ध मैत्री मंदिर है। मैत्री मंदिर धर्म जाति से ऊपर एकता का प्रतीक है। यह मंदिर मनुष्यों को धर्म और जाति से हटकर सभी लोगों को एक सामान होने का संदेश देता है। मंदिर में दर्शन के लिए जाते है तो आपको बेहद शांति की अनुभूति होगी। सप्ताह में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। वीकेंड में लोगो की कुछ ज्यादा चहल पहल रहती है।


2. पैराडाइस बीच (Paradise Beach)

पैराडाइस बीच पुद्दुचेरी में स्थित एक खुबसूरत समुद्री तट है। पुद्दुचेरी शहर से यह पर्यटन स्थल 8 किमी की दूरी पर स्थित है। बीच में घूमने के लिए नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है। समुद्र तट में फैला पारदर्शी नीला पानी किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

समुद्र तट पर फैली सुनहरी रेत में चलते हुए आराम की अनुभूति होती है। तट पर बहती शीतल हवा मन को आनंदित कर देती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है। सुबह के वक्त चिड़ियों की चहचहाट मन को खुशी का ऐहसास दिलाती हैं। पैराडाइस बीच में घोड़े की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। शाम को 6 बजे तक बीच फुल मस्ती कर सकते हैं।


3. प्रोमेनेड बीच (Promenade Beach)

प्रोमेनेड बीच पांडिचेरी में 1.5 किमी के दायरे में फैला घूमने के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। सुबह और शाम को बीच पर टहलते हुए ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। बीच पर ही स्थानीय स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। समुद्र तट पर फ़ोटो शूट भी कर सकते हैं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

बीच पर आप मॉर्निग वॉक, साइक्लिंग कर सकते हैं। इसके अलावा खेलने के लिए समुद्र के किनारे वॉलीबॉल खेल का आनंद उठा सकते हैं। बीच के आसपास घूमने के लिए न्यू लाइट हाउस, फ्रेंच वार मेमोरियल जैसे स्थल भी मौजूद हैं।


4. रॉक बीच (Rock Beach)

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

रॉक बीच भी पांडिचेरी में पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। समुद्र का किनारा विशाल पत्थर की चट्टानों से घिरा हुआ है। समुद्र के किनारे पत्थरों पर बैठकर बहते विशाल समुद्र को देख सकते है और बहती ठंडी हवा की अनुभूति कर सकते हैं। रॉक बीच में तैरने की अनुमति नहीं है क्योंकि यह समुद्री किराना काफी गहरा है। तैरने के लिए यह सुरक्षित बीच नही है। रॉक बीच के किनारे स्थित दुकानों पर पांडिचेरी के स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। 


5. राज निवास (Raj Nivash)

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

राज निवास पांडिचेरी में ऐतिहासिक इमारत है। फ्रेंच और भारतीय वास्तुशैली में भवन का निर्माण 18 वी शताब्दी के दौरान करवाया गया था। वर्तमान में राज निवास महल में पांडिचेरी के उपराज्यपाल का निवास स्थल है। महल में अंदर की सुंदरता देखने के लिए आम जनता का प्रवेश वर्जित है। यदि आप महल को देखना चाहते हैं तो बाहर से देख सकते हैं। बाहर से भी महल काफी शानदार दिखाई देता है। पांडिचेरी बस स्टैंड से यह भवन महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


6. लाइट हाउस (New Light House)

पांडिचेरी में लाइट हाउस का निर्माण फ्रांसीसी शासन काल में हुआ था। लाइट हाउस का उपयोग समुद्री जहाजों को दिशा निर्देश देने के लिए बनवाया गया था। समुद्री जहाज लाइट हाउस के माध्यम से अपने मार्ग का निर्धारण करते थे। वर्तमान यह लाइट हाउस पांडिचेरी का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लाइट हाउस से बेहतरीन दृश्य देखने को मिलता है। सूर्य की लालिमा से आकाश का दृश्य किसी सुंदर चित्र की भांति दिखाई देता है। शाम के वक्त खुबसूरत वातावरण में फोटो शूट कर सकते हैं। पांडिचेरी में दो लाइट हाउस बनवाए गए थे। 1979 में पुराने लाइट हाउस को बंद करने के बाद लगभग 48 मीटर ऊंचे लाइट हाउस का निर्माण किया गया।


7. वरादराजा पेरूमल मंदिर

वरादराजा पेरूमल मंदिर पांडिचेरी में स्थित 3वी शताब्दी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में लोगों की अपार श्रद्धा जुड़ी हुई है। भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग खींचे चले आते हैं। मंदिर की स्थापना दक्षिण भारतीय वास्तुशैली में की गई है। मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए निशुल्क है। सप्ताह के सभी दिन मंदिर के कपाट भक्तो के लिए खोले जाते है।


8. डुप्लेक्स स्टेच्यू (Duplex Statue)

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

डुप्लेक्स प्रतिमा का निर्माण 1870 फ्रांसीसी शासन काल में गवर्नर रहें  फ्रेंकोइश डुप्लेक्स की याद में उनके महान कार्यों को देखते हुए बनवाई गई थी। मूर्ति का निर्माण फ्रांस और पुद्दुचेरी में करवाया गया। पुद्दुचेरी में गोवर्ट एवेन्यू पर स्थित ग्रेनाइट की 2.88 मीटर ऊंची प्रतिमा पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। प्रतिमा के चारों ओर फैला गार्डन फोटो शूट के लिए उत्तम जगह है। परिवार और दोस्तो के साथ घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है।


9. अरबिंदो आश्रम (Arabindo Ashram)

व्हाइट टाउन में स्थित अरबिंदो आश्रम पांडिचेरी में प्रसिद्ध आध्यात्मिक केन्द्र है। जो लोग दैनिक जीवन के कार्यों से ऊब चुके है और कुछ समय के लिए शांत भरे वातावरण में समय व्यतीत करना चाहते है उनके लिए अरबिंदो आश्रम महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

आश्रम का निर्माण 1926 में अरबिंदो घोष के नाम पर रखा गया। अरबिंदो घोष एक महान कवि और संत थे वह समाज में लोगों तक अपने आध्यात्मिक विचारों को पहुंचने का कार्य करते थे। जीवन के 25 वर्षो तक अपने आध्यात्मिक विचारों को जन जन तक पहुंचाया। आज भी लोग उनके विचारों का अनुसरण करते है।


10. पवित्र हार्ट वेसिलिका 

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

पवित्र हार्ट वेसिलिका पांडिचेरी में मुख्य धार्मिक चर्च है। चर्च का निर्माण 1908 में फ्रांसीसियों द्वारा करवाया गया था। यह ईसाई धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। क्रिसमस के समय चर्च को धूमधाम से लाइट लगा कर सजाया जाता है। शाम को लाइट की रोशनी में चर्च की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। ईसाई लोगों के त्योहार इसी धार्मिक स्थल पर मनाएं जाते है।


11. पुडुचेरी म्यूजियम 

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

पुद्दुचेरी संग्रहालय में प्राचीन काल की वस्तुओं को संग्रह करके रखा गया है। पुराने ज़माने की अनमोल धरोहर को देखने के लिए संग्रहालय में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह संग्रहालय सप्ताह में सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन खुला रहता है। संग्रहालय में पुरानी वस्तुओं को देखने के लिए टिकट लगता है।


12. भारती पार्क (Bharathi Park Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah)

भारती पार्क पांडिचेरी में बोटैनिकल गार्डन की तरह ही खूबसूरत पार्क है। यह पार्क परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए बेहद खास जगह है। पार्क में आराम से बैठ कर सुंदरता को निहार सकते हैं।


13. बोटैनिकल गार्डन

पांडिचेरी में बोटैनिकल गार्डन बेहद खूबसूरत गार्डन है। 19 वी शताब्दी मे निर्मित गार्डन प्राकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आता है। 22 एकड़ के क्षेत्र में फैले गार्डेन में लगे सुंदर रंग बिरंगे फूल, पानी के फब्बारे गार्डन की शोभा बढ़ाते हैं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। बोटैनिकल गार्डन में फ़ोटो शूट करने के लिए सुंदर हरियाली फैली हुई है। गार्डेन के एक्वेरियम में अनेकों तरह की रंग बिरंगे सुंदर मछलियों और जलीय जीव जंतुओं को देखा जा सकता है।


14. आनंद रंगा पिल्लई महल 

पुद्दुचेरी में ऐतिहासिक महल का नाम फ्रांसीसी शासन काल में राज्यपाल रहे आनंद रंगा पिल्लई के नाम पर बनवाया गया था। शाही महल का निर्माण 1738 में  किया गया था। महल की रूपरेखा में फ्रेंच और भारतीय वास्तुशैली का मिला जुला रूप देखने को मिलता है।


15. अरुलमिगु मानाकुला विनायगर मंदिर

अरुलमिगु मानाकुला विनायगर मंदिर पांडिचेरी में गणेश भगवान को समर्पित प्राचीन मंदिर है। पांडिचेरी के स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों में भी यह मंदिर आस्था का केंद्र है। लोगों की मान्यता है कि भगवान गणेश जी के दर्शन करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश विघ्नहरता सारे दुख दर्द को दूर कर देते हैं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तो की लंबी कतार लग जाती है। सोने से बना रथ मंदिर में आकर्षण का केंद्र है। मंदिर भक्तो के लिए सभी दिन खुला रहता है। सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 तक मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और शाम 4 बजे से रात 09:30 तक मंदिर खुला रहता है।


पुद्दुचेरी के अन्य दर्शनीय स्थल

  1. ऑस्टरी झील 
  2. सेरेनेटी बीच
  3. अरिकमेडू 
  4. चिदंबरम मंदिर
  5. फ्रांसीसी युद्ध स्मारक 
  6. गोकीलमबल थिरुक्यामेश्वर मंदिर 
  7. महात्मा गांधी स्टेच्यू


पांडिचेरी में समुद्र तट के मनोरंजन 

  1. स्कूबा डाइविंग
  2. पैरासेलिंग
  3. बोट राइडिंग
  4. जेट स्कीइंग
  5. कैनोइंग
  6. कयाकिंग 
  7. साइक्लिंग


पांडिचेरी घूमने कब जाएं?

पांडिचेरी में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दे पांडिचेरी घूमने के लिए सबसे बढ़िया मौसम सर्दियों में अक्टूबर से मार्च का रहता है। अक्टूबर से मार्च महीने के बीच पांडिचेरी का मौसम पर्यटकों के लिए बेहद सुखद और अनुकूल रहता है। 

जबकि मानसून सीजन में पांडिचेरी में काफी बारिश होती है। अप्रैल से जून तक पांडिचेरी में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती हैं ज्यादा गर्मी की वजह से सर्दियों में घूमना ज्यादा बेहतर है।

पांडिचेरी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आप घर से 2 दिन का प्लान बना कर चलें। 2 दिन की यात्रा में पांडिचेरी के अधिकांश पर्यटन स्थलों को देख पाएंगे। यदि पांडिचेरी के पर्यटन स्थलों को अच्छे से समय देकर घूमना चाहते हैं तो आपके लिए 3 दिन का समय पर्याप्त रहेगा।


पांडिचेरी कैसे जाएं?

पांडिचेरी पहुंचने के लिए आपके लिए सड़क मार्ग, हवाई जहाज और ट्रेन तीनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। अपनी सुविधानुसार किसी भी साधन से पांडिचेरी पहुंच सकते हैं। 


हवाई जहाज से पांडिचेरी कैसे पहुंचे?

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

पांडिचेरी यदि आप हवाई जहाज से पहुंचना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा पुद्दुचेरी विमानपत्तन है लेकिन पुद्दुचेरी एयरपोर्ट के लिए सीमित फ्लाईट उपलब्ध रहती हैं। बैंगलौर और हैदराबाद से ही ज्यादातर फ्लाइट्स का संचालन किया जाता है। आपके शहर से सीधा पांडिचेरी के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध नही हैं तो आप चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच कर बस या ट्रेन के माध्यम से पांडिचेरी पहुंच सकते हैं। 


सड़क मार्ग द्वारा पांडिचेरी कैसे जाएं?

पांडिचेरी घूमने बस से जाना चाहते हैं तो पड़ोसी राज्यों से बस द्वारा सीधा पांडिचेरी पहुंच सकते हैं। चेन्नई, बैंगलौर, जैसे शहरों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

पुद्दुचेरी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर स्थित है। पड़ोसी राज्यों से आसानी से पहुंच सकते हैं। पुद्दुचेरी के रास्ते ही शिंजी का किला पड़ता है। यह किला बेहद खूबसूरत किला है। किले की सुंदरता को पास से देखने के लिए प्रवेश शुल्क लगता है। अगर पर्याप्त समय है तो किले का भ्रमण कर सकते हैं।


ट्रेन से पांडिचेरी कैसे पहुंचे?

पांडिचेरी घूमने का प्लान बनाया है तो ट्रेन सबसे सस्ता माध्यम है। ट्रेन के द्वारा पांडिचेरी पहुंचने के लिए पांडिचेरी रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पांडिचेरी रेलवे स्टेशन एक छोटा रेलवे स्टेशन है। जिसकी वजह से इस स्टेशन तक ट्रेनों का आवागमन कम रहता है। कुछ गिनीचुनी ट्रेन है जो आती जाती रहती है। चेन्नई से पांडिचेरी 160 किमी दूर पड़ता है।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

यदि आपके शहर से डायरेक्ट पांडिचेरी के लिए कन्फर्म टिकट उपलब्ध नही है तो आप विल्लुपुरम जंक्शन तक पहुंच सकते हैं। विल्लुपुरम जंक्शन से पांडिचेरी का सफर 1 घंटे का रह जाता है। बस, टैक्सी या ट्रेन के माध्यम से आगे का सफर जारी रखते हुए पांडिचेरी पहुंच जायेंगे। इसके अलावा चेन्नई पहुंचकर विल्लुपुरम होते हुए पांडिचेरी पहुंच सकते हैं।


पांडिचेरी में रुकने लायक जगह 

पांडिचेरी पहुंच कर सबसे जरूरी है रुकने की जगह तलाश करना लेकिन हम आपकी मदद करेंगे की पांडिचेरी में आपको होटल कहा पर लेना चाहिए ताकि कम बजट में आप होटल में ठहर सके और होटल से सभी पर्यटन स्थल कम दूरी पर हो ताकि आने जाने में आसानी रहे। 

पांडिचेरी में ठहरने के लिए बहुत से एरिया है जहां आप होटल में रुक सकते है। पांडिचेरी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के आसपास होटल लेकर रुक सकते हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास होटल काफी सस्ते दामों में मिल जायेंगे लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से पांडिचेरी के पर्यटन स्थल थोड़ा दूर पर है। 

लेकिन यदि आप औरोविले बीच के आसपास होटल में रुकते है तो औरोविले बीच से आसानी रहेगी पांडिचेरी के पर्यटन स्थल का भ्रमण करने के लिए। लेकिन इस एरिया में रूम का किराया महंगा रहता है। औरोविले बीच में रूम का किराया 1500 रुपए से शुरुआत हो जाती है।


पांडिचेरी के पर्यटन का भ्रमण कैसे करें? (Local Transport in Pondicherry)

पांडिचेरी के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए अनेकों साधन है। जिसमे से सार्वजनिक वाहन के रूप में बस, ऑटो रिक्शा चलते है। आप शेयरिंग ऑटो में पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। ऑटो रिक्शा या टैक्सी बुक करके घूम सकते हैं।

Pondicherry Me Ghumne Ki Jagah

यदि आप दोपहिया वाहन स्कूटर या बाइक किराए पर लेकर घूमना चाहते हैं तो दोपहिया वाहन किराए पर ले सकते हैं। दो पहिया वाहन आपको पांडिचेरी रेलवे स्टेशन या औरोविले बीच के पास मिल जायेंगी। दो पहिया वाहन का किराया 500 से 600 रूपए में वाहन के हिसाब से लग जाता है।


पांडिचेरी का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

पांडिचेरी बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यदि आप घूमने के लिए जाते है तो आपको खाने पीने के लिए कोई समस्या नही रहेगी। पांडिचेरी में खाने के लिए आप उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 

पांडिचेरी में खाने के लिए इडली, सांभर, डोसा, सैंडविच, पूड़ी सब्जी, रोटी, चावल, और शाम को स्नैक्स में समोसा, मसाला पूरी, बॉम्बे भेल, कचौड़ी, मोमोज, चावमीन, नूडल्स, पानीपुरी, मसाला चाट, जैसे चटपटी स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते है।पांडिचेरी में भारतीय स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा विदेशी और फ्रांसीसी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।


FAQs

1. चेन्नई से पांडिचेरी की दूरी?

चेन्नई से पांडिचेरी की दूरी लगभग 160 किमी की है। सड़क मार्ग द्वारा यह दूरी  करीब 4 घंटे की अवधि में तय कर सकते हैं।

2. पांडिचेरी किस राज्य में है?

पांडिचेरी भारत का केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी स्वयं पांडिचेरी है। पांडिचेरी चार अलग प्रथक राज्यों से मिलकर बना हुआ है। जिनमे पांडिचेरी (बंगाल की खंडी में), कराईकल (तमिलनाडु में), यानम (आंध्र प्रदेश में) और माहे (केरल में) हैं।

3. पांडिचेरी घूमने का सबसे अच्छा समय?

पांडिचेरी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर माह से मार्च तक रहता है। अक्टूबर से मार्च महीनों के बीच मौसम घूमने लायक सुखद रहता है।

4. पांडिचेरी घूमने का खर्चा?

पांडिचेरी शहर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए दो दिन पर्याप्त है। दो दिन की यात्रा में एक व्यक्ति के घूमने का अनुमानित बजट 10000 से 12000 रुपए तक हो सकता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

पांडिचेरी पूर्व में फ्रांस से व्यापार करने के लिए महत्वपूर्ण केंद्र था। औधोगिक केंद्र के साथ पांडिचेरी पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत स्थल है। समुद्र तट से जुड़ा शहर अपने आप में प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक भवन, नदियां आध्यात्मिक केन्द्र को समेटे हुए है। दैनिक जीवन के कार्यों से थक चुके हैं और किसी शांत जगह पर जाकर समय बिताना चाहते हैं तो पांडिचेरी के पर्यटन स्थल निराश नहीं होने देते। यहां समुद्र के किनारे मौज मस्ती करने के बाद आध्यात्मिकता में भी मन लगा सकते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url