सिक्किम में घूमने की जगह, 10+ खुबसूरत पर्यटन स्थलों की सूची

भारत की आजादी के बाद 1975 में शामिल सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है। भारत में विलय होने से पहले सिक्किम में नामग्याल शाही द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र राज्य था। भारत में विलय होने के बाद सिक्किम मुख्य टूरिस्ट प्लेस के रूप में तेज़ी से उभर कर सामने आया। दुनियां की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा की तलहटी में बसा सिक्किम एक हिल स्टेशन है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सिक्किम में घूमने के लिए सुंदर झील, घाटी, ऊंचे पहाड़, नदिया, झरने, और मंदिर शामिल हैं। राज्य में बहती तीस्ता नदी के कारण आसपास हरियाली देखने को मिलती है। यदि भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह में घूमने की जगह को खोज रहें हैं तो आज आपको सिक्किम में घूमने की जगह (Sikkim Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में जानकारी देंगे।

Sikkim Me Ghumne Ki Jagah

सिक्किम एक छोटा सा राज्य है जहां पर्यटन स्थलों की भरमार है। सर्दियों में सिक्किम में काफी बर्फ गिरती है जिस कारण सिक्किम में चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में अपने परिवार के साथ सिक्किम में घूमने का प्लान बना सकते है। 

गर्मियों के मौसम में सिक्किम का तापमान घूमने के लिए अनुकूल रहता है। वैसे सिक्किम के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने में ज्यादा पैसा नही खर्च होगा कम बजट में आसानी से सिक्किम का दौरा कर सकते हैं।


सिक्किम में घूमने की जगह | Sikkim Me Ghumne Ki Jagah


1. हनुमान टोक 

गंगटोक में लोकल साइट सीन के तौर पर आप हनुमान टोक पर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यह गंगटोक मुख्य शहर से लगभग 8 किमी की दूरी पर एक पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी को समर्पित मंदिर है। पहाड़ी पर दो मंदिर बने हुए हैं एक हनुमान जी का और दूसरा भगवान श्री राम जी का मंदिर बना हुआ है। पहाड़ी पर पैदल चलकर पहुंच सकते हैं। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान राम और हनुमान जी के दर्शन करें और इसके बाद चारों ओर फैली घाटियों का सुंदर नज़ारा देख सकते है।


2. लासा वाटरफॉल 

लासा वाटरफॉल गंगटोक में एक खूबसूरत झरना है। जहां पर घूमने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मानसून सीजन में लासा वाटरफॉल में पानी का बहाव बहुत तेज रहता है जिस कारण वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने लायक है।


3. युक्सोम

युक्सोम सिक्किम का खुबसूरत हिल स्टेशन है यह अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। युक्सोम का मौसम साल भर ठंडा रहता है। जिस कारण गर्मियों के मौसम में पर्यटकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।


4. नाथुलापास

नाथुलापास सिक्किम में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। गंगटोक से नाथुलापास की दूरी 55 किलोमीटर है। गर्मियों में टूरिस्ट सबसे ज्यादा नाथुलापास में घूमने जाते है क्योंकि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस हमेशा बना रहता है।

Sikkim Me Ghumne Ki Jagah

यदि इस स्थान पर घूमने के लिए जाते है तो अपने साथ गर्म कपड़े ले जाना बिलकुल न भूलें। गंगटोक से नाथुलापास कैब या टैक्सी बुक करके पहुंच सकते है। निजी वाहन द्वारा जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

 

5. सेवन सिस्टर वाटरफॉल 

Sikkim Me Ghumne Ki Jagah

सात अलग अलग धाराओं में ऊंचाई से गिरता पानी झरने में तब्दील हो जाता है। ऊंचाई से गिरता पानी का मनोरम दृश्य मन को बेहद सुकून का ऐहसास दिलाता है। यह झरना गंगटोक से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। जब आप लाचुंग की तरह जायेंगे तो यह टूरिस्ट प्लेस बीच में पड़ती है।


गंगटोक के दर्शनीय स्थल

  1. गणेश टोंक 
  2. प्लांट कंजरवेटरी 
  3. गोंड जांग मोनेस्ट्री
  4. जूलॉजिकल पार्क 
  5. तासी व्यू प्वाइंट 
  6. नामग्याल बौद्ध स्तूप 
  7. बनझकरी वाटरफॉल


सिक्किम के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

बाबा हरभजन सिंह मंदिर

चांगु झील


उत्तर सिक्किम में घूमने की जगह  

उत्तर सिक्किम प्रमुखता दो शहरों से मिलकर बना हुआ है जिसमे लाचेन और लचुंग शहर है। सिक्किम का दिल कहा जाने वाला नॉर्थ सिक्किम, जिसकी वादियां पर्यटकों को घूमने के लिए मजबूर कर देती है। गंगटोक से टैक्सी बुक करके नॉर्थ सिक्किम घूम सकते है यह दोनो शहर गंगटोक से 125 किमी की दूरी पर स्थित है। उत्तर सिक्किम में काफी संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

  1. लाचेन शहर 
  2. लाचुंग शहर 
  3. यामथांग घाटी 
  4. तासी व्यू प्वाइंट 
  5. नागा वाटरफॉल 
  6. गुरु डोंगमार झील 
  7. जीरो प्वाइंट


सिक्किम में घूमने के लिए परमिट 

सिक्किम एक खूबसूरत पर्यटन है जिसकी सीमा अन्य देशों से लगती है। साथ ही हाई एल्टीट्यूड होने के कारण ऑक्सीजन लेवल कम रहता है। जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से सिक्किम में घूमने के लिए परमिट बनवाना अनिवार्य होता है। बिना परमिट के आप सिक्किम में नहीं घूम सकते है।

टूरिज्म एंड सिविल एविएशन डिपार्टमेंट या फिर किसी ट्रैवल एजेंसी में परमिट बनवा सकते है। परमिट बनवाने के लिए 200 रूपए शुल्क रहता है। यदि टूर पैकेज लेते है तो अलग से परमिट बनवाने की जरूरत नही रहती उसी में परमिट बना रहता है।

परमिट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

2 पासपोर्ट फ़ोटो

वोटर कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

पासपोर्ट


सिक्किम में घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?

सिक्किम में घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों में मार्च से जून तक का रहता है। जुलाई से सितंबर तक सिक्किम में अच्छी खासी बारिश होती है जिसकी वजह से जगह जगह भूस्खलन होता रहता है। यदि आप बरसात के समय जाने की सोच रहें तो बारिश के मौसम में जाने से बचना चाहिए। सर्दियों में घूमने की सोच रहें हैं तो अक्टूबर या नवंबर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 


सिक्किम कैसे पहुंचे

सिक्किम पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट साधन उपलब्ध नहीं हैं। सिक्किम में ऊंचे ऊंचे पहाड़ होने के कारण ट्रेन नही चलती है। एक निश्चित गंतव्य तक पहुंच कर सड़क मार्ग द्वारा सिक्किम पहुंचने का एक मात्र विकल्प है। आप चाहे तो अपने पर्सनल वाहन द्वारा सिक्किम पहुंच सकते है। लेकिन सिक्किम निजी वाहन की जगह सार्वजनिक वाहन से जाना ज्यादा बेहतर रहेगा। 


रेलगाड़ी से सिक्किम कैसे पहुंचे 

Sikkim Me Ghumne Ki Jagah

ट्रेन द्वारा यदि आप सिक्किम जाना चाहते हैं तो सबसे निकटतम न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन है। सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन से गंगटोक की दूरी 115 किमी की है। ट्रेन में सफर करते हुए पहाड़ों में घुमावदार रास्तों के बीच अपने सफर को यादगार बना सकते है।


सिक्किम बस से कैसे पहुंचे 

गंगटोक चाहे आप हवाई जहाज द्वारा जाएं या ट्रेन द्वारा जाएं एक निश्चित गंतव्य सिलिगुड़ी तक पहुंचने के बाद आगे का सफर सड़क मार्ग द्वारा ही तय करना है। सड़क मार्ग द्वारा पहुंचने के लिए बस, टैक्सी, ऑटो बहुतायत संख्या में चलती रहती हैं। सिलीगुड़ी या न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से बस का किराया 200 रुपए से 250 रूपए तक रहता है। सिलिगुड़ी से गंगटोक पहुंचने में 5 घंटे का समय लग जाता है।


सिक्किम हवाई जहाज द्वारा कैसे पहुंचे

सिक्किम की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं तो सबसे नजदीक पाक्योंग एयरपोर्ट है। जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 25 किमी की दूरी पर स्थित है। कोलकाता, दिल्ली से सिक्किम के लिए रोजाना घरेलू विमान सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। लेकिन गंगटोक के लिए सीमित फ्लाइट्स उड़ान भरते है। जिससे टिकट भी नही मिल पाता।

Sikkim Me Ghumne Ki Jagah

विमान से पहुंचने का दूसरा विकल्प है बागडोगरा हवाई अड्डा इस हवाई अड्डे से काफी संख्या में जहाजों का आवागमन होता रहता है। बागडोगरा एयरपोर्ट से गंगटोक 125 किमी की दूरी पर है। अपने शहर से हवाई जहाज के माध्यम से बागडोगरा पहुंचकर बस या टैक्सी बुक करके सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

टैक्सी बुक करने पर 4000 से 5000 रुपए लग जाते है वही यदि आप बस से पहुंचना चाहते हैं तो 200 से 300 रुपए में गंगटोक पहुंच सकते है। यदि आप साथ में फैमिली है तो टैक्सी बुक करना बेहतर रहेगा। 


सिक्किम में रुकने लायक जगह कहां पर हैं?

सिक्किम घूमने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आप गंगटोक पहुंच कर होटल में रूम बुक कर लिजिए गंगटोक में एमजी रोड़ पर होटल लेना सही रहेगा क्योंकि इससे आने जानें में सुविधा रहेगी और एमजी रोड़ से जानें के लिए साधन उपलब्ध रहते हैं। 

होटल बुक करने के बाद थोड़ा आराम कीजिए फिर इसके के बाद गंगटोक के क्षेत्रीय टूरिस्ट प्लेस का भ्रमण कर सकते हैं। गंगटोक में होटल 1000 रूपए में ठीक ठाक मिल जाते हैं।


सिक्किम में कैसे घूमे?

सिक्किम में घूमने के लिए आप टैक्सी बुक कर सकते हैं या फिर स्कूटी या बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं। दो पहिया वाहन 1000 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से किराया लगता है।


लोगों ने पूछा

1. सिक्किम का पहला राजा कौन था?

सिक्किम के पहले राजा फूंतसोक नामग्याल थे। 

2. सिक्किम घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

सिक्किम में घूमने जाने की सोच रहें हैं तो सिक्किम में कम से कम 3 से 4 दिन का समय निकालकर आएं क्योंकि सिक्किम एक पूरे राज्य का टूर है। किसी एक शहर का टूर नहीं है। वैसे सिक्किम छोटा सा राज्य है जो सात सिस्टर राज्यों से एक है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url