11+ थाईलैंड में घूमने की जगह | हनीमून डेस्टिनेशन के लिए आदर्श देश

थाईलैंड एशिया में ही नही बल्कि पूरे विश्व में प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में गिना जाता है। थाईलैंड में घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद हैं। प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण थाईलैंड अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल, सुंदर समुद्री तट, बौद्ध और हिंदू मंदिर, थाई मसाज और थाई फूड के लिए दुनियां में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। थाइलैंड की लोकप्रियता के कारण पूरी दुनियां से पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि थाईलैंड में सबसे ज्यादा बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते है पर थाईलैंड में हिंदू धर्म का गहरा प्रभाव है। थाईलैंड में राजा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। थाईलैंड के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए थाईलैंड में घूमने की जगह (Thailand Me Ghumne Ki Jagah) को बताया है।

Thailand Me Ghumne Ki Jagah

हनीमून डेस्टिनेशन के लिए थाईलैंड बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में अपनी पहचान रखता है। भारत से रोजाना हजारों की संख्या में लोग थाईलैंड की यात्रा करते है। थाईलैंड यूरोपियन देशों की अपेक्षा घूमने के लिए सस्ता माना जाता है। जिसके कारण कम बजट वाले लोग थाईलैंड घूमना पसंद करते है। थाईलैंड घूमने की दृष्टि से एक सुरक्षित देश है और इसी वजह से लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए जाते हैं।


थाईलैंड में घूमने की जगह | Thailand Me Ghumne Ki Jagah


थाईलैंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  1. थाईलैंड में 3500 से ज्यादा हिंदू मंदिर मौजूद है।
  2. दुनियां का सबसे छोटा स्तनधारी जंतु चमगादड़ भी थाईलैंड में पाया जाता है।
  3. सफेद हाथियों का देश कहा जाने वाला थाईलैंड दुनियां में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में घूमने की जगह

Thailand Me Ghumne Ki Jagah

थाईलैंड की यात्रा पहली बार कर रहे हैं तो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में घूमने के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है। बैंकॉक की नाइट लाइफ का आनंद लेना चाहते है तो नाइट क्लब, गगनचुंबी शॉपिंग मॉल, होटल रिसॉर्ट, अनेकों मंदिर, मठ, ढेरो घूमने की जगह मौजूद है।


थाईलैंड के पर्यटन स्थलों की सूची

  1. पट्टाया 
  2. सी लाइफ ओसियन 
  3. मैडम तुसाद म्यूजियम 
  4. पानी में तैरती बाज़ार 
  5. कराबी 
  6. कोह समूई
  7. चियांक माई
  8. फुकेट 
  9. खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान
  10. इरावन वाटरफॉल
  11. ब्रह्मा जी का मंदिर इरावन


थाईलैंड घूमने के लिए कौन सा महीना अच्छा है?

थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी महीना का अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान बैंकॉक का मौसम घूमने के लिए सुखद रहता है। थाईलैंड अप्रैल से जून तक बहुत गर्म रहता है इसलिए गर्मी के दिनों पर थाईलैंड जाने से बचना चाहिए।


थाईलैंड कैसे पहुंचे

थाईलैंड घूमने जाने के लिए भारत से मुख्य रूप से हवाई मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। हवाई जहाज द्वारा थाईलैंड आसानी से पहुंचा जा सकता है।


हवाई जहाज द्वारा थाईलैंड की यात्रा

हवाई जहाज से थाईलैंड की यात्रा करने के लिए भारत के बड़े बड़े शहरों से डायरेक्ट अंतराष्ट्रीय विमानों का संचालन किया जाता है। थाईलैंड घूमने जाने के लिए आपको बैंकॉक पहुंचना होगा। बैंकॉक में मुख्यता दो एयरपोर्ट उपलब्ध है डॉन मुइंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दूसरा स्वर्णभूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है दोनो एयरपोर्ट बैंकॉक शहर में है।

Thailand Me Ghumne Ki Jagah

थाईलैंड में घूमने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। जैसे आप एयरपोर्ट पर पहुंचने वैसे ही बीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। यदि आप थाईलैंड की यात्रा अधिकतम 15 दिन के लिए जाते है तो अलग से बीजा लेने की आवश्यकता नहीं होती हैं। भारत के मुख्य शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से बैंकॉक के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। बैंकॉक का सफर 4 घंटे में पूरा हो जाता है।


बीजा ऑन अराइवल कैसे प्राप्त करें

बीजा ऑन अराइवल (VIJA on Arrival) लेने के लिए जैसे आप बैंकॉक में उतरते है उसके बाद बीजा काउंटर पर जाना होता है। बीजा लेने के लिए बीजा काउंटर पर थाईलैंड जाने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। आपको भी लाइन में लग जाना है। बीजा लेने के लिए आपको एक फॉर्म भर कर देना होता है। जब आपका नंबर आए तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरकर काउंटर पर देने होते है।

अगर आप लाइन में नही लगाना चाहते हैं तो अतिरिक्त शुल्क देकर एक्सप्रेस बीजा ले सकते हैं। मनी को थाईलैंड की मुद्रा में कन्वर्ट करवाने के लिए बहुत से एयरपोर्ट पर काउंटर मिल जायेंगे वहा से मनी को कनवर्ट करवा सकते हैं पर एयरपोर्ट पर कनवर्ट करने पर आपको सही मूल्य नहीं मिलेगा। इससे बेहतर है होटल पहुंचकर कर आप लोकल मार्केट में अपनी मनी को कनवर्ट करवा सकते हैं।


बीजा लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल लेने के लिए सबसे पहले 6 महीने का वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए।
  2. वापस आने की रिटर्न टिकट कन्फर्म होना चाहिए।
  3. जिस होटल में रुकना है उसका होटल में कन्फर्म रहने की बुकिंग दिखानी पड़ती है।
  4. इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा को जैसे डॉलर या थाईलैंड की मुद्रा दिखानी पड़ती है। अपनी मनी को एयरपोर्ट में ही एक्सचेंज करवा सकते हैं।
  5. बीजा लेने के लिए कुछ बीजा शुल्क देना होता है।

 

थाईलैंड पहुंचते ही आवश्यक शॉपिंग

थाईलैंड पहुंचते ही एयरपोर्ट पर आपका फोन इंटरनेशनल रोमिंग पर स्विच हो जायेगा जिसमे कॉल और डाटा महंगा हो जाएगा। आप चाहे तो इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए एयरपोर्ट पर नया सिम कार्ड खरीद सकते हैं।


एयरपोर्ट से होटल कैसे पहुंचे

जैसे ही आप बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सारी औपचारिकता को पूरा कर लेते है उसके बाद आपने जिस इलाके में अपना रूम बुक किया है वहा तक पहुंचने के लिए बस और टैक्सी जाती है। यदि आप स्वर्णभूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते हैं तो एयरपोर्ट के बाहर मेट्रो स्टेशन मौजूद है। आप मेट्रो से अपने रूम तक पहुंच सकते हैं। बैंकॉक में यदि कम बजट में आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जायेंगे तो नाव की सवारी सबसे किफायती रहती है।


थाईलैंड घूमने का खर्चा कितना आयेगा?

थाईलैंड की यात्रा कम बजट में आसानी से की जा सकती है। थाईलैंड में लेनदेन के रूप में भारतीय मुद्रा का उपयोग नहीं किया जाता है। थाईलैंड की मुद्रा थाई बात को लेनदेन के रूप में उपयोग किया जाता है। थाईलैंड में घूमने की योजना बनाते है तो थाईलैंड में घूमने के लिए 40000 से 50000 रुपए तक का बजट पहुंच जाता है।


FAQs

1. भारत से थाईलैंड की दूरी?

भारत से थाईलैंड की दूरी 4154 किमी है?

2. बैंकॉक जाने में कितना पैसा लगेगा?

भारत से बैंकॉक आने जाने में कुल मिलाकर खर्चा 25000 से लेकर 28000 तक पहुंच जाता है।

3. थाईलैंड कहां है?

थाईलैंड एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। इसके पड़ोसी देश म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और मलेशिया जैसे देश है।

4. थाईलैंड की राजधानी और मुद्रा क्या है?

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है और मुद्रा के रूप में थाई बात का चलन है।

5. थाईलैंड में हिंदू आबादी कितनी है?

थाईलैंड की जनसंख्या लगभग 7 करोड़ है। थाईलैंड में सबसे ज्यादा बौद्ध धर्म के लोग निवास करते हैं जिनकी कुल जनसंख्या का 94% है। जबकि हिंदुओ की जनसंख्या 85000 के करीब है। फीसदी है।

6. थाईलैंड के राजा कौन हैं?

थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकॉर्न हैं।

7. थाईलैंड का प्राचीन नाम क्या है?

थाईलैंड को प्राचीन काल में भारतीय नाम श्याम देश के नाम से जाना जाता था।


निष्कर्ष (Conclusion)

थाईलैंड एक ऐसा देश है जहां के बौध मठों में भी हिंदू देवी देवताओं के मंदिर और मूर्तियां देखने को मिलती है। थाइलैंड जैसे देश में हिंदुओ की संस्कृति का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url