10+ मुन्नार में घूमने की जगह, बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता वाला अद्वितीय स्थान

मुन्नार दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक हैं। मन्नार केरल राज्य के एडुक्की जिले में स्थित भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाले पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यह एक छोटा हिल स्टेशन होने के बावजूद भी पूरे वर्ष पर्यटकों से भरा रहता है। चारों ओर फैली बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, हरे भरे चाय के बागान, वन्य जीव अभयारण्य, और शांति पूर्ण माहोल के कारण घूमने आए लोगों का पैसा वसूल हो जाता है। चाय उत्पादन में मुन्नार एक प्रमुख भूमिका निभाता है। मुन्नार की यात्रा यदि कम बजट में करना चाहते है तो मुन्नार में घूमने की जगह (Munnar Me Ghumne Ki Jagah) की जानकारी दी है। यह सभी पर्यटन स्थल मुन्नार के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थलों में शुमार है।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मुन्नार की वादियों में घूमने के लिए जाते है तो आपको हरियाली से भरे प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते है। मुन्नार में दुर्लभ जैव प्रजातियों के साथ ही दुर्लभ वनस्पतियों को देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। नव विवाहित जोड़े अपने जीवन साथी के साथ हनीमून मनाने के लिए मुन्नार की ट्रिप का चुनाव कर सकते है। मुन्नार घूमने के लिहाज से बहुत ही सुरक्षित जगहों में से एक हैं। मुन्नार यदि आप घूमने जाते है तो थोड़ा भाषा को समझने में दिक्कत हो सकती है।


मुन्नार में घूमने की जगह | Munnar Me Ghumne Ki Jagah


1. मट्टू पेट्टी बांध (Mattu Petty Dam)

मन्नार मे यात्रा की शुरुआत मट्टू पेट्टी से कर सकते हैं। मट्टू पेट्टी मन्नार से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। मट्टू पेट्टी के रास्ते बहुत से पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलता है। जिसमे मुख्यता टी गार्डन की भरमार है। रास्ते में ही आपको फ्लोरीकल्चर गार्डन मिलता है जिनमे कई तरह किस्म के फूल देखने को मिलते है जिनको देखकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मट्टू पेट्टी डैम मुख्य रूप से फोटो शूट और पिकनिक स्पॉट के लिए खूबसूरत स्थल है। मट्टू पेट्टी बांध के चारो ओर चाय के बागान को देख सकते हैं। डैम में नाव की सवारी का आनंद लेते हुए प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं।

 

2. हाथी पार्क मुन्नार (Elephant Park Munnar)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मट्टू पेट्टी डैम के रास्ते आपको हाथी पार्क देखने को मिलता है जिसमे आप हाथी पर बैठकर हाथी की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। हाथी पर बैठने का शुल्क लिया जाता है। हाथी पर बैठने के लिए 700 रूपए केवल 15 मिनट की सवारी करवाने पर लिया जाता है जो कह सकते है थोड़ा मंहगा है।


3. टी फैक्टरी (Tea Factory Munnar)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मुन्नार में यदि आप चाय बनने की प्रक्रिया को देखना चाहते हैं तो टी फैक्ट्री घूमने के लिए जा सकते हैं टी फैक्टरी में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपए वयस्क के लिए और 40 रुपए बच्चो का लिया जाता है। 30 से 45 मिनट की विजिट पर फैक्ट्री में जानने को मिलेगा की कैसे चाय बागानों से पत्तियों के रूप में तोड़ी जाती है और फैक्टरी लाकर उसे पीने लायक चाय के रूप में तैयार किया जाता है। टी फैक्टरी में आप अपने घर के लिए चाय को खरीदकर ले जा सकते हैं। फैक्टरी में विभिन्न किस्म की चाय आपको अलग अलग रेट में मिल जाती है।


4. कुंडला झील (Kun dale Lake)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

कुंडला झील मुन्नार की सबसे बड़ी झीलों में शुमार है। झील मुन्नार से 20 किमी दूर स्थित है। कुंडला झील पर बने कुंडला डैम के ऊपर घूमते हुए झील की सुंदरता को देख सकते हैं। कुंडला झील हरियाली भरे पहाड़ों से चारों ओर से घिरी हुई है। झील के डैम पर खड़े होकर फ़ोटो शूट करवा सकते हैं। कुंडला झील पर नौका विहार का लुफ्त उठाते हुए हरियाली से ओतप्रोत पहाड़ों को देख सकते हैं। साथ ही शिकारा का आनंद ले सकते हैं। शिकारा एक तरह की लकड़ी से बनी छोटी गोल आकार में नाव होती है।

 

5. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (Eravikulam National Park)

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान जिसको अन्नामुड़ी पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह मुन्नार से 15 किमी की दूरी पर स्थित खुबसूरत पर्यटन स्थल है। 1975 में राष्ट्रिय उद्यान को बनाने के पीछे मकसद था नीलगिरी के दुर्लभ बकरों की प्रजाति को बचाया जा सके। प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता से भरे राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए 3 घंटे का समय चाहिए पार्क का भ्रमण करने के लिए 200 रुपए का टिकट लगता है जिसमे आपको बस में बैठकर 5 किमी के सफर में अन्नामुड़ी हिल्स की सैर करवाई जाती है। 

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

सफर के दौरान चारो ओर फैली हरियाली का दीदार कर पाएंगे। अन्नामुड़ी हिल्स को दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है ऊंचाई पर चढ़कर दूर दूर तक नजारे को देख सकते हैं। ऊंचाई पर पहुंचकर ऐसा प्रतीत होगा जैसे बादलों के बीच घूम रहे हो। एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान के अंदर आपको छोटी सी आर्ट गैलरी देखने को मिलती है। राष्ट्रीय उद्यान में नीलगिरी दुर्लभ प्रजाति की बकरी जिसे थार के नाम से जाना जाता है और नीलगिरी लंगूर देखने को मिलते है।


6. मुन्नार में घूमने लायक जगह अट्टू कड़ वाटरफॉल्स (Attu Kad Waterfall Munnar)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

अट्टु कड़ वाटरफॉल्स मन्नार के सबसे लोकप्रिय जलप्रपातों में से एक है। यह मन्नार से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। वाटरफॉल को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ब्रिज पर खड़े होकर इस वाटरफॉल के मनोरम दृश्य को देख सकते है। ऊंचाई से गिरते झर झर कर बहते पानी की आवाज मन को आनंदित कर देती है। मानसून के मौसम में वाटरफॉल का बहाव बहुत तेज रहता है। मानसून के मौसम में झरने का परिदृश्य देखने लायक है।

 

7. कोल्लु कुमल्ले चाय बागान (Kolu Kumalle Tea Estate)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

कोल्लू कुम्मले चाय के बागानों में दूर दूर तक फैले हरे भरे चाय के पेड़ देखने को मिलते है। यह बागान मन्नार से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। कोल्लू कुम्मले चाय के बागान सबसे ऊंचाई वाले इलाकों में आता है। चाय की पत्तियों को तोड़कर आगे फैक्टी में चाय बनाने के लिए भेजा जाता है। चाय के बागानों के बीच गुजरते हुए आप कैमरे में यादगार पलों को कैद कर सकते हैं। इन चाय के बागानों को देखने के लिए घुमावदार सकरे रास्ते से पहुंचा जा सकता है जहां पर केवल जीप के द्वारा सफर संभव रहता है।


8. नील कुरिंजी (Neela Kurinji Flower)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

नील कुरंजी पर्यटन स्थल मुन्नार में अपने नीले फूल के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इस पर्यटन स्थल पर अनेकों प्रजाति के रंग बिरंगी फूलों की सुंदरता को देखने का मौका मिलता है। हर 12 साल में खिलने वाले दुर्लभ नीले फूल को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। जब फूल पूरी तरह खिल जाते है तो नीले फूलों से पूरी घाटी भर जाती है। फोटो ग्राफी के शौकीन लोगो को इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

 

9. अथिरापल्ली जलप्रपात (Athirappilly Water Falls)

अथिरापल्ली जलप्रपात कोच्चि से मन्नार के रास्ते आते हुए 70 किमी की दूरी पर पड़ता है। वाटर फॉल देखने के लिए पचास रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है। जैसे आप मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करते है तो करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर वाटर फॉल तक पहुंच जाते है। मानसून में वाटर फॉल की खूबसूरती देखने के लायक है।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मानसून में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है जिसके कारण गिरते पानी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यह वही वाटर फॉल है जहां पर फेमस फिल्म बाहुबली की शूटिंग हुई थी। जिसके एक दृश्य में अभिनेता प्रभास शिव लिंग को अपनी बाजुओं में रखकर जलाभिषेक करते हुए दिखते हैं। यह वाटर फॉल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।


मन्नार के अन्य दर्शनीय स्थलों की सूची (Munnar Tourist Places List)

  1. चिन्नार वन्य जीव अभयारण्य - 60 किमी दूर
  2. इको प्वाइंट -15 किमी
  3. रोज गार्डन -14 किमी
  4. मरयूर डोलमेंस -40 किमी


मुन्नार घूमने का सही मौसम (Best Time To Visit Munnar)

मुन्नार घूमने के लिए सही मौसम मानसून सीजन में रहता है। जून से सितंबर माह के बीच मुन्नार में घूमने के लिए सुखद मौसम रहता है। जून से अगस्त में मुन्नार पर बारिश होने से चारो ओर से हरियाली से ढक जाता है। इसके अलावा आप मुन्नार घूमने के लिए साल के किसी भी मौसम में जा सकते हैं। 

मुन्नार हिल स्टेशन का दौरा साल भर चलता रहता है। सर्दियों के मौसम में मुन्नार कोहरे और धुंध के ढक जाता है। इस कारण सर्दियों में पहाड़ों का नज़ारा साफ नहीं दिख पाता। गर्मियों के मौसम में मुन्नार का मौसम सुखद ऐहसास दिलाता है।


मुन्नार कैसे पहुंचे (How To Reach Munnar)

मुन्नार पहुंचने के लिए तीनो तरह के साधन उपलब्ध हैं। ट्रेन, फ्लाइट्स और सड़क मार्ग द्वारा मन्नार पहुंचा जा सकता है। मुन्नार जाने के लिए कई रास्ते में जिनमे कोच्चि, कोयंबटूर और अलुवा (Aluva) रेलवे स्टेशन के रास्ते होकर मुन्नार तक पहुंच सकते हैं।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

मुन्नार की ट्रिप पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कोच्चि के रास्ते मन्नार पहुंचने का विकल्प चुनें क्योंकि इस रास्ते पर आने जाने के लिए अनेकों साधन मिल जायेंगे आपको किसी भी वाहन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोच्चि के रास्ते घुमावदार होते हुई मन्नार तक ले जाते हैं बीच में बहुत तरह के छोटे जलप्रपात देखने को मिलते है। 

अगर आप कोच्चि से कैब बुक करके जाते है तो बीच में रुकते हुए सभी जलप्रपात को देख पाएंगे। बस से यदि मुन्नार जाते है तो बस बीच में केवल बस स्टैंड पर ही रुकती है इसलिए बेहतर है यदि आप तीन से चार लोग है तो कैब बुक करके मन्नार जाएं।


ट्रेन से मुन्नार की यात्रा (How To Reach Munnar By Train)

मुन्नार पहुंचने के लिए सबसे नजदीक रेलवे जंक्शन मुन्नार से 125 किमी की दूरी पर दो रेलवे स्टेशन मौजूद है जिनमें एरानाकुलम रेलवे जंक्शन और एरानाकुलम रेलवे टाउन है। यह दोनो रेलवे स्टेशन पास में ही स्थित हैं।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

सबसे पहले अपने शहर से किसी भी रेलवे जंक्शन तक पहुंचना है फिर स्टेशन पर उतर कर आगे मन्नार की यात्रा बस या टैक्सी के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। एरानाकुलम रेलवे जंक्शन से मुन्नार पहुंचने में 4 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा मुन्नार पहुंचने के लिए अलुआ रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुन्नार जा सकते हैं।  

  

वायुमार्ग से मुन्नार कैसे पहुंचे (How To Reach Munnar By Flights)

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

वायुमार्ग द्वारा मुन्नार जाने के लिए मुन्नार के सबसे निकटतम हवाई अड्डे में कोचीन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो मन्नार से 110 किमी की दूरी पर स्थित है। बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों से बहुत आसानी से कोच्चि पहुंचकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। कोचीन एयरपोर्ट का ICAO Code - VOCI और IATA है।


मुन्नार सड़क मार्ग से कैसे जाएं (How To Reach Munnar By Road)

मुन्नार सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए बहुत से साधन उपलब्ध हैं जिसमे बस, जीप, कार, टैक्सी मिल जायेंगे। मुन्नार पहुंचने के लिए अनेकों रास्ते है।अलुवा बस स्टैंड से मुन्नार पहुंचा जा सकता है। मुन्नार और कोच्चि को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 आपस मे जोड़ता है। 

तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर से पोल्लाची के रास्ते सड़क मार्ग से मुन्नार पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा कोच्चि शहर से मन्नार के लिए केरला राज्य परिवहन (KSRTC) की बसे नियमित रूप से चलती रहती हैं। कोच्चि से मुन्नार पहुंचने में 4 घंटे लग जाता है जिसमे बस का किराया 200 रुपए तक रहता है।


मुन्नार में रुकने लायक जगह (Places to Stay in Munnar)

मुन्नार घूमने के लिए जाते है तो ठहरने के लिए मन्नार बस स्टैंड या मेन बाज़ार के आसपास बहुत से होटल मिल जायेंगे। मुन्नार एक छोटा हिल स्टेशन होने के कारण यहां ठहरने के लिए सीमित होटल है। जिस कारण कोच्चि की अपेक्षा यहां होटल में ठहरने का किराया थोड़ा महंगा है। होटल में किराया की शुरुआत 1200 रुपए से हो जाती है। अगर आपके खाने में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल रहता है।

Munnar Me Ghumne Ki Jagah

होटल का चार्ज एक दिन का लगभग 2000 तक पहुंच जाएगा। मुन्नार के स्थानीय भोजन की बात की जाए तो खानें में चावल, पापड़, सांभर, रायता, दही, चपाती, और सब्जी पूरी थाली आपको 120 से 180 रुपए पर मिल जाती है। साथ ही स्वादिष्ट इडली और वाड़ा खाने के लिए मिलता है। दक्षिण भारत की यात्रा में गए हैं तो आपको नारियल पानी पीने के लिए बहुत मिल जायेगा।


मुन्नार सिटी कैसे घूमे (How To Explore Munnar)

मुन्नार के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आपको 3 दिन की योजना बनानी चाहिए। यदि आप कोच्चि से मुन्नार घूमने के लिए जाते है तो सबसे पहले आपको मुन्नार पहुंचकर अच्छे से स्नान करके और खाना खाकर आराम करना चाहिए कोच्चि से मुन्नार की यात्रा करने में आपका एक दिन तो वैसे ही चला जायेगा। 

बचे दो दिन तो इन बाकी दिनों पर आप मुन्नार के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थलों का दीदार कर सकते हैं। अगली सुबह आप सबसे पहले मुन्नार के स्थानीय पर्यटन स्थलों को देखने के लिए निकल जाएं। स्थानीय जगहों पर जाने के लिए आप कैब, या ऑटो रिक्शा बुक करके घूम सकते है। यदि आप कम बजट में मुन्नार घूमना चाहते है तो बस के माध्यम से आसपास की जगहों को देख सकते है। 

 

मुन्नार के बाज़ार (Shopping in Munnar)

मुन्नार घूमने के लिए जाते है तो मन्नार की बाजारों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है चॉकलेट और दक्षिण भारत के मसाले जिन्हे खाने में डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है साथ ही मन्नार में केले के चिप्स बहुत बिकते हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। मन्नार की मेन बाज़ार में आप कपड़ा, बैग, चाय, और लाल चंदन की खरीदारी कर सकते हैं।


लोगों ने यह भी पूछा

1. मुन्नार किस राज्य में स्थित है?

मुन्नार भारत के केरला राज्य में एडुक्की जिले में स्थित एक खुबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने सुंदर हरे भरे पहाड़ और चाय के बागान के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

2. मुन्नार घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

मुन्नार घूमने के लिए तीन दिन की यात्रा का प्लान बनाएं क्योंकि तीन दिन में मुन्नार के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण अच्छी तरह से कर पाएंगे।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

दक्षिण भारत की यात्रा में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए मुन्नार बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। 

उम्मीद है मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। जानकारी प्राप्त करने के बाद ही मुन्नार ट्रिप की शुरुआत करें। और पहले से योजना बना कर रखे की आपको कौन कौन सी जगह को घूमना है। और कितने दिन का प्लान बना सकते है। अपने बजट के अनुसार अपनी यात्रा को निश्चित कर सकते है। मुन्नार की यात्रा से संबंधित कोई सवाल मन में है तो कमेंट्स में लिखकर पूछ सकते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url