10+ देहरादून में घूमने की जगह : वीकेंड में घूमने लायक स्थान

दून घाटी में बसा उत्तराखंड राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल देहरादून अपने गौरवशाली पौराणिक इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थल, प्राचीन गुफ़ा और पहाड़ी संस्कृति के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। देहरादून के पर्यटन स्थलों को कई श्रेणी में बांटा जा सकता है जिसमे धार्मिक स्थल, मनोरंजन स्थल, वन्य जीव अभयारण्य और तीर्थ स्थल शामिल है। आर्टिकल के माध्यम से आपको देहरादून में घूमने की जगह (Dehradun me ghumne ki jagah) से रूबरू करवाएंगे।

Dehradun me ghumne ki jagah

देहरादून में मौजूद सुंदरता का दीदार करने के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री खींचे चले आते हैं। हिमालय और शिवालिक पर्वत से घिरा होने के कारण देहरादून में प्राकृतिक संपदा की भरमार है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अपने शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी है। देहरादून एक धार्मिक स्थल के साथ ही हिल स्टेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। गर्मियों की छुट्टियों में आप देहरादून घूमने के साथ ऋषिकेश, हरिद्वार और नैनीताल ट्रिप का प्लान बना सकते है।


देहरादून में घूमने की जगह | Dehradun Me Ghumne Ki Jagah


1. सहस्त्र धारा देहरादून

सहस्त्र धारा देहरादून से 15 किमी की दूरी पर स्थित प्राकृतिक झरना है। सहस्त्र धारा की दूरी 30 से 40 मिनट में तय कर सकते है। सहस्त्र धारा पहुंचने के लिए विक्रम, ऑटो रिक्शा, या कैब द्वारा पहुंच सकते हैं। देहरादून में परेड एरिया से बहुत सी बसे सीधा सहस्त्र धारा के लिए चलती रहती हैं। सहस्त्र धारा बहते पानी की धारा है जिसमे आप नहाने का आनंद उठा सकते हैं।

Dehradun me ghumne ki jagah

लोगों का मानना हैं की सहस्त्र धारा के जल में गंधक युक्त पानी बहता है जिसमें नहाने से शरीर के त्वचा संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं। अगर यह जगह घूमने के लिए जाते है तो नहाने के बाद बदलने के लिए साथ में कपड़े लेकर जरूर जाए। रोपवे की मदद से पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखते हुए ऊपर पहुंच सकते हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह रोपवे चलती रहती है। पहाड़ी के ऊपर जहां पर डीजे की धुन में नाच और थिरक सकते है और पहाड़ पर बने होटल और रेस्टोरेंट में देहरादून के स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। सहस्त्र धारा की पहाड़ी में ही साई बाबा का मंदिर बना हुआ है।


 2. चोर गुफ़ा नाम से प्रसिद्ध रॉबर्स केव (Robbers Cave Dehradun)

रॉबर्स गुफ़ा पहुंचने के लिए परेड मैदान से सीधा बस पहुंचा देती है। या फिर ऑटो रिक्शा या कैब बुक करके पहुंच सकते हैं। यह बस स्टैंड से 10 किमी की दूरी पर पड़ता है। अगर आप बस से सफर करते है तो 30 से 40 रुपए में पहुंच जायेंगे वही ऑटो रिक्शा बुक करते है तो 400 से 500 रुपए लग जाता है।

Dehradun me ghumne ki jagah

यदि आप ज्यादा लोग हैं तो ऑटो बुक करके पहुंचना बेहतर रहेगा। रॉबर्स गुफ़ा को देखने के लिए यदि आप जूते पहनकर जाते है तो जूते गीले हो सकते है इसके लिए आप किराए पर चप्पल ले सकते हैं। रॉबर्स केव में घूमने का एंट्री टिकट 25 रुपए का है। गुफ़ा को गुच्छू पानी के नाम से भी लोग पुकारते है। गुफ़ा में एक शीतल पानी की बहती जलधारा का आनंद उठा सकते हैं।


3. टपकेश्वर महादेव मंदिर

टपकेश्वर मंदिर का नाम पहाड़ों से टपकते बूंद बूंद पानी के कारण पड़ा। मंदिर में पूजा दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक जाते है। टपकेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में भगवान शिवलिंग की पूजा की जाती है।

Dehradun me ghumne ki jagah

मंदिर परिसर में बहते पानी का मनोरम नजारा देखने लायक है। मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने को मिलते है। टपकेश्वर मंदिर देहरादून से 5 किमी दूर नदी के किनारे स्थित है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारी संख्या में शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते है।


4. झंडा साहिब गुरुद्वारा

Dehradun me ghumne ki jagah

देहरादून में झंडा साहिब गुरुद्वारा रेलवे स्टेशन के काफी नजदीक स्थित है गुरुद्वारे का निर्माण 17वी शताब्दी गुरु रामराय ने करवाया गया था। दोस्तो और परिवार के साथ घूमने लायक बहुत ही सुन्दर जगहों में से एक है। इस गुरुद्वारे में झंडा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।


5. मालसी डियर पार्क

Dehradun me ghumne ki jagah

मालसी डियर पार्क देहरादून से 10 किमी की दूरी पर मसूरी मार्ग में स्थित है। यह एक चिड़ियाघर है जिसमे विभिन्न प्रजाति के हिरण और अन्य पशुओं को देखा जा सकता है। तरह तरह के जंगली जानवरों के साथ ही पक्षियों की प्रजाति को देखने का मौका मिलता है। इस पार्क में बच्चों के खेलने और मनोरंजन के अनेकों साधन उपलब्ध हैं। मालसी डियर पार्क में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। देहरादून की ट्रिप पर गए हैं तो इस पार्क में घूमने जरूर जाएं।


6. एफ आर आई म्यूजियम या फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट

2000 एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट में बहुत से संग्रहालय देखने को मिल जायेंगे जैसे सेल्वी कल्चर म्यूजियम, टिंबर म्यूजियम अगर आप वन संपदा से संबंधित जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो FRI Museum घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। यह वन अनुसंधान केंद्र देहरादून से 7 किमी की दूरी पर स्थित है।

Dehradun me ghumne ki jagah

अनुसंधान को 1906 में स्थापित किया गया था विशाल क्षेत्र में फैली ईंटो से बनी इमारत देखने में बहुत ही भव्य लगती है। सप्ताह के सोमवार को छोड़कर यह इंस्टीट्यूट सभी दिन खुला रहता है। इंस्टीट्यूट भव्य होने के कारण बहुत सी फ़िल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

 

7. आसन बैराज

Dehradun me ghumne ki jagah

देहरादून से 25 किमी की दूरी पर स्थित आसन बैराज नाव की सवारी और बोटिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दूर शांत प्राकृतिक वातावरण में स्थित आसन बैराज युवा जोड़े के लिए खूबसूरत स्थान है। यमुना नदी और आसन नदी के जल से निर्मित यह बैराज हिमाचल सीमा से सटा हुआ है। आसन बैराज के तट पर ही सुंदर पार्क बने हुए हैं जिसमे बच्चों के खेलने वाले झूले लगे हुए है। पिकनिक स्पॉट के लिए यह जगह बहुत मजेदार है।

 

8. देहरादून में घूमने की जगह हरी की दून घाटी

Dehradun me ghumne ki jagah

हरी की दून देहरादून शहर से दूर एक प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर घाटी है। घाटी में बर्फ से ढके पहाड़ और चारो ओर फैली हरियाली को देख सकते हैं। फतेह पर्वत की गोद में बसा जिसका अर्थ होता है ईश्वर की घाटी ट्रेकिंग के उद्देश्य से यह स्थान बहुत आकर्षण है। ट्रेकिंग के लिए मार्च से लेकर जून महीने के बीच बीच प्लान बना सकते है। सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से दिसंबर के बीच भी काफी संख्या में पर्यटक ट्रेकिंग करने के लिए जाते है।

 

अन्य देहरादून में घूमने की जगहों की सूची

  1. लक्ष्मण सिद्धि
  2. कलंगा स्मारक
  3. चंद्रवाणी
  4. सांतोला देवी मंदिर 
  5. तपोवन देहरादून से 6 किमी दूर
  6. बुद्धा टेंपल 
  7. लच्छी वाला पिकनिक स्पॉट  
  8. शिखर फॉल्स 


देहरादून के आसपास घूमने की जगह

  1. ऋषिकेश 
  2. हरिद्वार 
  3. रानीखेत 
  4. बाबा नीम करोली धाम 
  5. पहाड़ों की रानी मंसूरी
  6. नैनीताल


खरीदारी करने के लिए जगह

  1. तहसील चौक 
  2. इंदिरा मार्केट 
  3. घंटाघर के पास पलटन बाजार 
  4. परेड मैदान के पास तिब्बत मार्केट

देहरादून घूमने का सही मौसम कौन सा है?

देहरादून एक पहाड़ों क्षेत्र है जिसकी जलवायु सम शित्रोष्ण है। देहरादून का तापमान साल भर अनुकूल रहता है। देहरादून में घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। लेकिन यदि आपको गिरती बर्फ का आनंद लेना है तो सर्दियों के मौसम में देहरादून जा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में देहरादून का तापमान ठीक ठाक रहता है। गर्मी में भी देहरादून में आसानी से घूम सकते हैं। जून से सितंबर तक देहरादून में बरसात का मौसम रहता है।


देहरादून कैसे पहुंचे

Dehradun me ghumne ki jagah

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचने के लिए अनेकों विकल्प मौजूद है। ट्रेन, हवाई जहाज, और सड़क मार्ग के रास्ते देहरादून पहुंचना बहुत ही आसान है। यदि देहरादून की यात्रा निजी वाहन से करना चाहते हैं तो वह भी संभव है। कार या बाइक द्वारा देहरादून पहुंच सकते है।


ट्रेन द्वारा देहरादून का सफर

Dehradun me ghumne ki jagah

ट्रेन से देहरादून पहुंचने के लिए देहरादून शहर में ही रेलवे स्टेशन मौजूद है। देहरादून कैपिटल होने के कारण भारत के अधिकांश शहरो से देहरादून के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रतिदिन चलता रहता है। दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़ जैसे शहरों से डायरेक्ट देहरादून के लिए ट्रेन मिल जाती है।


हवाई जहाज से देहरादून की यात्रा कैसे करें

हवाई जहाज से देहरादून का सफर करना चाहते है तो देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई पट्टी मौजूद है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोजाना देहरादून के लिए फ्लाइट का आवागमन होता रहता है। जिसका किराया भी नॉर्मल रहता है। अगर आप देहरादून जल्दी पहुंचना चाहते हैं तो फ्लाइट आपके लिए सुगम साधन है।


सड़क मार्ग से देहरादून कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग द्वारा देहरादून की यात्रा करने के लिए बस, कार या बाइक से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से यदि आप देहरादून बस से जाना चाहते हैं तो कश्मीरी गेट आईएसबीटी से देहरादून के लिए प्रतिदिन बस चलती है। यह बस देहरादून बस स्टैंड पर आपको उतारती है। इसके अलावा दिल्ली के गांधी बस स्टैंड से देहरादून के लिए बस मिल जाती है। दिल्ली से देहरादून की दूरी 230 किमी की है यह दूरी 4 से 5 घंटे में तय कर सकते हैं।

 

देहरादून शहर कैसे घूमे?

देहरादून के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए लोकल बहुत से साधन उपलब्ध हैं। जिसमे ऑटो रिक्शा, कैब और सार्वजनिक बस शामिल है। यदि आप दो पहिया स्कूटर या बाइक किराए पर लेकर घूमना चाहते है तो देहरादून में बहुत सी दुकानों पर स्कूटी और बाइक किराए पर मिल जाती है। जो एक दिन का 400 रुपए से 500 रुपए का चार्ज करते है।

दो पहिया वाहन के अलावा यदि आप ज्यादा लोग है तो कार किराए पर लेकर घूम सकते हैं कार किराए पर आपको 1000 से 1500 रुपए के बीच में मिल जायेगी। जिसमे पेट्रोल खुद डलवाना होगा। कोई भी वाहन लेने के लिए आपके पास वैलिड लाइसेंस और आईडी कार्ड होना चाहिए। सार्वजनिक वाहन के रूप में आप बस ज्यादा सभी जगहों को घूम सकते है। या फिर शेयरिंग ऑटो लेकर जा सकते हैं।


FAQs

1. देहरादून में क्या प्रसिद्ध है?

देहरादून अपने खान पान और रहन सहन के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। स्वाद के मामले में देहरादून के मोमोज सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

2. देहरादून के प्रसिद्ध मंदिर?

देहरादून के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की सूची में टपकेश्वर महादेव मंदिर का नाम सबसे शीर्ष पर आता है। मंदिर में भगवान शिवलिंग की पूजा की जाती है जो एक छोटी से नदी के किनारे कैंट इलाके में स्थित है।

3. देहरादून घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

देहरादून के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए 3 से 4 दिन की यात्रा का प्लान बना कर ही घर से निकले। 2 दिन में देहरादून के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद बचे 2 दिन में मसूरी भी घूम सकते है।

4. देहरादून से मंसूरी की दूरी?

देहरादून से मसूरी हिल स्टेशन 35 किमी की दूरी पर स्थित है। मंसूरी अपने सुंदर प्राकृतिक स्थलों के कारण सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह में शामिल है। मंसूरी की खूबसूरती के कारण इसे पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है जो हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बढ़िया जगह है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url