11+ कुर्ग में घूमने की जगह : हरियाली से परिपूर्ण हिल स्टेशन

कुर्ग दक्षिण भारत में कर्नाटक राज्य का खूबसूरत हिल स्टेशन है। कुर्ग को कोडगु और मडिकेरी नाम से भी जाना जाता है। कुर्ग अपने शानदार अनुकूल मौसम, हरियाली से भरे पहाड़, गहरी घाटियों, शाही महल, ऐतिहासिक किला, प्राचीन मंदिर, चाय-कॉफी के बागान, और मसालों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। हरे भरे जंगलों से घिरा कर्नाटक राज्य का पर्वतीय पर्यटन स्थल में गर्मी के मौसम में छुट्टियां मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक कुर्ग में जाना पसंद करते हैं। कुर्ग में कावेरी नदी का उदगम होने के कारण सिंचाई की उचित व्यवस्था होने से चारो ओर प्राकृतिक हरियाली नजर आती है। लेख में आपको कुर्ग में घूमने की जगह (Coorg Me Ghumne Ki Jagah) की जानकारी देने जा रहे हैं।

Coorg me ghumne ki jagah

कुर्ग के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही मनोरंजन के लिए ट्रेल, हाइकिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, क्रॉस कंट्री जैसी एक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं। भारत के स्कॉटलैंड नाम से मशहूर कुर्ग या कोडगु प्राकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत के समान है। कुर्ग की प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहा जाता है। कुर्ग के पर्यटन स्थलों को देखने के बाद लोकल बाजार में चाय, कॉफी, चॉकलेट, खुशबूदार मसाले, जैसे चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।


कुर्ग में घूमने की जगह | Coorg Me Ghumne Ki Jagah 


1. राजा सीट पार्क (Raja Seat Park)

Coorg me ghumne ki jagah

कुर्ग के पर्यटन स्थलों को देखने की शुरुआत राजा सीट पार्क से कर सकते हैं। यह खूबसूरत पार्क शहर के बिलकुल बीचोबीच स्थित है। पार्क में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपए का लगता है। परिवार और बच्चों के साथ घूमने लायक सबसे सुंदर जगहों में से एक है। पार्क में चारों ओर फैली हरियाली और रंग बिरंगे फूल और फब्बारे पार्क की सुंदरता को बढ़ाते हैं। सुबह और शाम के वक्त उगते और ढलते सूर्य का अदभुत नजारा देखने को मिलता है। शाम के समय फब्बारे डांस का शो भी देख सकते हैं।


2. राजा का मकबरा (Raja Tomb)

Coorg me ghumne ki jagah

एबे फॉल्स के रास्ते में पड़ता है राजा का मकबरा यह ऐतिहासिक मकबरा ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सुंदरता को अपने में समेटे हुए हैं। राजा का मकबरा ऊंचाई पर स्थित होने के कारण कुर्ग के चारों ओर का परिदृश्य मन को सुकून का ऐहसास दिलाता है।

 

3. मंडलपट्टी कुर्ग (Mandalpatti Madikeri) 

Coorg me ghumne ki jagah

मंडलपट्टी में घूमने जाने के लिए जीप मे बैठकर पहुंच सकते हैं। मंडलपट्टी का रास्ता उबड़खाबड़ दुर्गम से भरा रहता है। यह रास्ता आपके यात्रा को बेहद यादगार बनाता है। टूरिस्ट प्लेस में घूमने जाने के लिए बाइक द्वारा सफर करना सही नहीं रहता इसलिए बेहतर है सार्वजनिक वाहन जीप में बैठकर पहुंचे। मंडलपट्टी ऊंचाई पर स्थित है ऊंचाई से चारो तरफ का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है।  


4. एबे वाटरफॉल (Abbey Waterfall)

Coorg me ghumne ki jagah

एबे वाटरफॉल कुर्ग में पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मानसून में इस वाटरफॉल में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है। जिस कारण 70 फीट ऊंचाई से गिरते पानी का अदभुत नजारा देखने को मिलता है। अब्बी या एबे वाटरफॉल में घूमने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।


5. तालकवेरी टेंपल कुर्ग का धार्मिक स्थल (Talcauvery) 

Coorg me ghumne ki jagah

तालकवेरी टेंपल कुर्ग मुख्य शहर से 40 किमी की दूरी ब्रम्हा गिरी पहाड़ पर पड़ता है। तालकवेरी के रास्ते आपको बहुत से टूरिस्ट प्लेस और मंदिर देखने को मिलेंगे। बाइक से सफर करते हैं तो आप रास्ते में रुक रुक कर स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। तालकवेरी में हिंदुओं का प्रमुख पूजनीय मंदिर स्थित है। मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्तो की भीड़ लगती है। कावेरी नदी का उदगम स्थल तालकवेरी में ही विशाल कुंड देखने को मिलता है।


6. कुर्ग में घूमने की जगह, दुबारे हाथी कैंप (Dubare Elephant Camp) 

Coorg me ghumne ki jagah

दुबारे हाथी कैंप के लिए सबसे बढ़िया जगह है। यह टूरिस्ट प्लेस सभी उम्र के लोगो द्वारा देखा जाता है। दुबारे में आप नौका विहार का मजा लेते हुए करीब से हाथियों के कैंप को देख सकते हैं। कैंप में हाथी को सीधे प्राकृतिक माहोल उपलब्ध करवाया जाता है।


7. नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान (Nagarhole National Park Coorg) 

Coorg me ghumne ki jagah

नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान में राजा आपने मनोरंजन के समय शिकार खेलने के लिए जाते थे। वर्तमान में यह पर्यटन स्थल अनेकों प्रजाति के पशु पक्षियों का निवास स्थल है। यकीनन पशु प्रेमी पर्यटकों को यह जगह बहुत पसंद आती है। राष्ट्रीय उद्यान में देखने के लिए शेर, चीता, हिरण, हाथी, और लंगूर देखने को मिलते है। सफारी का आनंद लेते हुए साक्षात करीब से जंगली जानवरों की देखने का मौका मिलता है। पशुओं से भरा यह उद्यान शहर की चकाचौंध से दूर एक शांत इलाके में स्थित है। 


8. इरुपु झरना (Iruppu Waterfall) 

Coorg me ghumne ki jagah

इरुपु झरना ब्रह्मगिरी पर्वत पर स्थित कुर्ग का सबसे प्रसिद्ध झरना है। इस वाटरफॉल को लक्ष्मण तीर्थ नाम से भी जाना जाता है। झरने के पास स्थित शिव मंदिर के कारण इरूपू वाटरफॉल की लोकप्रियता और बढ़ जाती है। झरने के पानी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लोगो का कहना है की झरने के पानी में स्नान करने से त्वचा के रोग सही हो जाते है।


कुर्ग के अन्य पर्यटन स्थलों की सूची (List of other Tourist Places in Coorg)

  1. मेडिकेरी किला 
  2. बाघमंडला टेंपल
  3. गोल्डन टेंपल या नामड्रोलिंग मठ (Namdrolling Monastry)
  4. होनामना केरे झील 
  5. ओंकारेश्वर मंदिर 
  6. ब्रह्मगिरी वन्य जीव अभयारण्य   


कर्नाटक के मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची

  1. मैसूर की टूरिस्ट प्लेस
  2. बैंगलौर टूरिस्ट प्लेस
  3. हम्पी
  4. बादामी 


कुर्ग कब जाना चाहिए (Best Time To Visit Coorg)

कुर्ग घूमने के लिए अक्टूबर से जून का महीना सबसे बढ़िया रहता है। कुर्ग में जुलाई से सितंबर महीना मानसून से भरा रहता है। यदि आपको बारिश में भीगते हुए घूमना अच्छा लगता है तो बरसात का मौसम बहुत अच्छा रहेगा। हालाकि बारिश के मौसम में टूरिस्ट यात्रियों की संख्या में कमी आ जाती है। लेकिन मानसून में कुर्ग घूमने के लिहाज से थोड़ा सस्ता हो जाता है। मानसून में होटल का किराया और घूमने का खर्चा कम लगता है। बाकी अपने समय के अनुसार कुर्ग साल के किसी भी मौसम में घूमने का प्लान बना सकते हैं।


कुर्ग कैसे पहुंचे? (How To Reach Coorg)

कुर्ग कर्नाटक राज्य का दक्षिणी पर्यटन स्थल है। यदि कुर्ग घूमने का प्लान बना लिया है तो कुर्ग पहुंचने के लिए ट्रेन, हवाई जहाज और सड़क मार्ग का माध्यम चुन सकते है। कुर्ग बैंगलोर, मैंगलोर और मैसूर से पहुंचना बहुत ही आसान है। मैसूर से कुर्ग की दूरी 120 किमी की है और बैंगलोर से दूरी लगभग 250 किमी की है। मैंगलोर से कुर्ग 130 किमी दूर है। 


ट्रेन से कुर्ग कैसे पहुंचे

ट्रेन से कुर्ग की यात्रा करना बहुत ही सुविधाजनक है। ट्रेन से मैसूर रेलवे स्टेशन पहुंचकर या फिर बैंगलोर के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन या बैंगलौर सिटी स्टेशन में से किसी भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सड़क मार्ग द्वारा कुर्ग पहुंच सकते हैं। बैंगलौर से केएसआरटीसी की बस द्वारा आप 6 से 7 घंटे में कुर्ग पहुंच जायेंगे। मंगलौर और हासन रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुर्ग का सफर तय कर सकते हैं।

 

हवाई जहाज द्वारा कुर्ग की यात्रा

हवाई जहाज से कुर्ग पहुंचने के लिए सबसे पास में ही मैसूर का हवाई अड्डा है। आपने शहर से मैसूर के लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं। यदि मैसूर के लिए सीधा फ्लाइट्स उपलब्ध नही है तो बैंगलोर के किम्पे गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच कर आगे का रास्ता सड़क मार्ग द्वारा तय कर सकते हैं।


बस से कुर्ग जाने का रास्ता

कुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बैंगलौर के मैजिस्टिक बस स्टैंड से मैसूर के रास्ते कुर्ग आसानी से पहुंच सकते हैं। आप बंगलौर से बस द्वारा मैसूर पहुंच जाएं फिर मैसूर सैटेलाइट बस स्टैंड से बस पकड़ कर कुर्ग पहुंच सकते हैं। मैसूर से कुर्ग का सफर 3 घंटे में तय किया जा सकता है। बस कुर्ग में मडिकेरी बस स्टैंड में उतारती हैं।


कुर्ग में रुकने वाली जगह (Best Place to Stay in Coorg)

किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने पर सबसे जरूरी होता है। ठहरने के लिए सुरक्षित और उचित जगह कुर्ग पहुंचते ही रूम की तलाश करनी है। कुर्ग में रूम बस स्टैंड के आसपास या मुख्य बाज़ार के पास लेना बेहतर रहेगा। बस स्टैंड के आसपास होटल 800 से 1000 रुपए में मिल जाते। अपने बजट अनुसार रूम किराए पर ले सकते हैं। या फिर बहुत से होम स्टे मिल जायेंगे जिसमे कम बजट से रुका जा सकता है।


कुर्ग कैसे घूमे (How To Explore Coorg Tourist Places)

कुर्ग के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती देखने के लिए मदिकेरी मार्केट में पहुंचकर कैब बुक करके घूम सकते हैं या फिर सार्वजनिक बस या ऑटो रिक्शा की सहायता से एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच सकते हैं। कुर्ग के टूरिस्ट प्लेस का भ्रमण करने के लिए स्कूटी या बाइक किराए पर ले सकते हैं। स्कूटी या बाइक आपको एक दिन के लिए लगभग 800 से 1000 रुपए में मिल जाती है। उसके लिए आपके पास वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी कार्ड होना चाहिए। 

दो पहिया वाहन किराए पर लेने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करना अनिवार्य रहता है। बाद में जब आप वाहन वापस कर देते है तो सिक्योरिटी मनी आपको रिफंड कर दी जाती है। वाहन पर पेट्रोल स्वयं को भरवाना होगा। मानसून के मौसम में यदि आप कुर्ग में घूमते है तो अपने साथ रेनकोट या छाता जरूर रखें। मानसून सीजन में थोड़ी थोड़ी देर में बारिश होती रहती है।


लोगों के सवाल

1. कूर्ग घूमने के लिए कौन सा मौसम सबसे सही रहेगा?

कूर्ग घूमने के लिए अक्टूबर से जून महीने के बीच घूमने लायक सबसे अच्छा समय रहता है। यदि बारिश के मौसम में घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो मानसून में घूम सकते हैं पर बरसात में छतरी और रेनकोट साथ में जरूर लेकर जाए।

2. कुर्ग जाने के लिए कितने दिन चाहिए?

कुर्ग के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए 2 से 3 दिन पर्याप्त है। इतने दिनों में कुर्ग के सभी मुख्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण आसानी से कर पाएंगे।

3. कुर्ग कहा स्थित है?

कुर्ग भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कुर्ग अपने हिल एरिया की वजह से पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कुर्ग में चारो ओर फैली हरियाली और सुंदरता के कारण इसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url