Top 5 समर में घूमने की जगह | Places to Visit in Summer

भारत में जलवायु विविधता के कारण यहां मुख्य चार ऋतुएं आती है। शीत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, और बसंत ऋतु भारत में सभी मौसम में घूमने के लिए अनेकों स्थल मौजूद है। गर्मी आते ही आपके दिमाग में किसी ठंडी जगह पर जाने का मन करने लगता है। ऐसे में आप भारत में ठंडी जगहों को खोजने की तलाश में लग जाते हैं। यदि आप गर्मी में घूमने लायक जगह की खोज कर रहे हैं तो हम आपको समर में घूमने की जगह (Places to Visit in Summer) के बारे में जानकारी देंगे। आप इन जगहों पर कम पैसों में आसानी से घूमने का प्लान बना सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ ठंडी जगहों पर आराम से घूम सकते हैं।

Summer Me Ghumne Ki Jagah

गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए यह पर्यटन स्थल किसी स्वर्ग के समान हैं। हर किसी का सपना होता है की इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें। यह पर्यटन स्थल को भारत में मुख्य स्थलों की सूची में गिना जाता है। अप्रैल से जुलाई माह के बीच घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें हैं।


समर में घूमने की जगह | Places to Visit in Summer


1. गर्मियों में घूमने की जगह गोवा | Goa Me Ghumne Ki Jagah

Summer Me Ghumne Ki Jagah

गोवा भारत में सबसे छोटा राज्य है। गर्मियों के मौसम में गोवा का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। गर्मी के मौसम में गोवा में घूमने का मजा ले सकते हैं। गोवा में घूमने के लिए बहुत से समुद्र के किनारे हैं। जिसे बीच के नाम से जानते है। गोवा का मौसम पूरे साल एक समान रहता है।


गोवा के पर्यटन स्थलों की सूची

  1. चपोरा किला गोवा की प्रसिद्ध जगह 
  2. बोगदेश्वर मंदिर उत्तर गोवा
  3. दूध सागर जलप्रपात गोवा 
  4. कालागुंटे बीच 
  5. कैंडोलिम बीच गोवा 
  6. मंगुशी मंदिर गोवा का धार्मिक स्थल 
  7. अंजुना पिस्सू बाज़ार 
  8. महालक्ष्मी मंदिर 
  9. अगुवाड़ा बीच और किला गोवा 
  10. आराम बोल बीच
  11. पलोलेम बीच 
  12. गोवा राज्य संग्रहालय 
  13. वागा टोर बीच 
  14. हरवलेम जलप्रपात 
  15. बागा बीच गोवा 
  16. सैटर्डे नाइट मार्केट 
  17. वाम जीसस वासिलिका 
  18. चोराओ द्वीप
  19. नवल एविएशन म्यूजियम

 

गोवा पहुंचने का आसान रास्ता (How To Reach Goa)

गोवा गर्मियों में घूमने जाने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। गोवा भारत में सभी साधनों के माध्यम से अच्छी तरह भारत के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। गोवा पहुंचने के लिए आप जलमार्ग का भी चयन कर सकते। गोवा नेशनल हाईवे 17A, 4A, 17A के रास्ते जा सकते हैं।

अगर वायु मार्ग से जाना चाहते हैं तो गोवा में 26 किमी की दूरी पर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट पकड़ सकते है या फिर ट्रेन से आप वास्कोडिगामा या मडगांव रेलवे स्टेशन पहुंच कर गोवा में घूम सकते है। आपके शहर से गोवा के निकटतम रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन बुक कर सकते हैं।


2. नैनीताल समर में घूमने की जगह (Summer Me Ghumne Ki Jagah)

Summer Me Ghumne Ki Jagah

गर्मियों की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए नैनीताल में घूमने की योजना बना सकते हैं। नैनीताल देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। गर्मी के मौसम में नैनीताल में घूमने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। नैनीताल में नैनी झील पर्यटकों की सबसे ज्यादा आकर्षित करती है साथ ही नैनीताल में की ऊंची वादियों में घूमने का मजा ले सकते हैं।

गर्मियों में नैनीताल का मौसम पर्यटकों के घूमने के लिए अनुकूल रहता है। नैनीताल में घूमने के साथ ही आप बहुत से मंदिरो मे दर्शन भी कर सकते हैं। जिसमे नैनीताल से 15 किमी की दूरी पर Baba Neem Karoli धाम में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नैनीताल में घूमने के लिए तल्लीताल और मल्लीताल में अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

 

नैनीताल में घूमने की जगह की सूची

  1. नैनी झील 
  2. नैना देवी 
  3. नैनीताल चिड़ियाघर
  4. राजभवन
  5. मॉल रोड
  6. भीमताल
  7. इको गुफ़ा पार्क
  8. जिम कार्बेट नेशनल पार्क 
  9. रानीखेत
  10. पंगुट 
  11. कैंची धाम
  12. टिफिन टॉप 
  13. स्नो न्यू प्वाइंट
  14. हनुमान गढ़ी

 

नैनीताल कैसे पहुंचे (How To Reach Nainital)

नैनीताल में पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस और फ्लाइट से बहुत ही आसानी से पहुंच जाएंगे। यदि आप उत्तर भारत में निवास करते है तो नैनीताल में आप अपने निजी वाहन से भी पहुंच सकते हैं।

लेकिन निजी वाहन से घूमने के लिए जाते है तो बहुत ध्यान से आपको वाहन चलाने की जरूरत है क्योंकि नैनीताल में पहाड़ी रास्ते होने के कारण बहुत घुमावदार रास्ते है जिन पर आराम से चलने की जरूरत रहती है। कालाडुंगी और रुद्रपुर के रास्ते आप निजी वाहन से नैनीताल पहुंच सकते है।

दिल्ली से नैनीताल के लिए बहुत सी बसे चलती रहती है। यदि आप ट्रेन से पहुंचने का चुनाव करते है तो हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा फिर 35 किमी दूर नैनीताल के लिए बस से जाना होगा। इसके अलावा नैनीताल में हवाई जहाज से पहुंचने का भी विकल्प है। नैनीताल से 60 किमी की दूरी पर पंत नगर हवाई अड्डा है। आप पंत नगर पहुंच कर नैनीताल के लिए बस पकड़ सकते हैं।

 

3. लद्दाख मई में घूमने की जगह (Ladakh Me Ghumne Ki Jagah)

Summer Me Ghumne Ki Jagah

लद्दाख गर्मियों में घूमने के लिए पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। गर्मियों के मौसम में भी लद्दाख का तापमान अधिकतम 17°C तक जाता है। लद्दाख गर्मियों में घूमने पर सुखद ऐहसास दिलाता है।

लद्दाख में बर्फ से ढके पहाड़ देखने का अलग ही अंदाज है। लद्दाख के अनुकूल वातावरण में आपको अनेकों मठ, नदियां, पहाड़ देखने का मौका मिलेगा। गर्मियों में घूमने जाने की सोच रहें हैं तो लद्दाख घूमने के लिए बढ़िया विकल्प है।


लद्दाख में घूमने की जगह टॉप पर्यटन स्थल 

  1. कारगिल
  2. नुब्रा वैली
  3. स्पितुक गोंपा
  4. लेह पैलेस
  5. गुरुद्वारा पत्थर साहेब लेह
  6. थीकसे मोनेस्ट्री
  7. खारदुंगला पास
  8. मोरीरी झील
  9. उमलिंगा पास लद्दाख
  10. मैग्नेटिक हिल
  11. पैंगोंग लेक
  12. शांति स्तूप
  13. लेह बाज़ार
  14. चादर ट्रैक 
  15. हेमिस मठ


लद्दाख घूमने कैसे पहुंचे (How To Reach Ladakh)

लद्दाख में घूमने जाने के लिए हवाई मार्ग बहुत बढ़िया साधन है। लद्दाख क्षेत्र की राजधानी लेह में कुसुक बांकुला रेमपोची हवाई अड्डा है। आप दिल्ली जैसे शहर से फ्लाइट के माध्यम से लद्दाख पहुंच सकते है। या बस या निजी वाहन से जाने के लिए आप श्रीनगर या मनाली के रास्ते लद्दाख पहुंच सकते हैं। लद्दाख में घूमने जाने के लिए ट्रेन का सफर थोड़ा कठिन है। ट्रेन से लद्दाख पहुंचने के लिए आपको जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा फिर आगे  बस द्वारा लेह के लिए जाना पड़ता है।

 

4. भारत में घूमने की जगह ऊटी (Ooty Me Ghumne Ki Jagah)

Summer Me Ghumne Ki Jagah

ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी पहाड़ियों की गोद में बसा एक हिल स्टेशन है। नव विवाहित जोड़े के लिए ऊटी एक बढ़िया पर्यटन स्थलों में से एक है। आप अपने जीवन साथी के साथ हनीमून के टूर पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी ऊटी में घूमने के लिए जा सकते हैं।

ऊटी में घूमने के लिए खर्चा भी कम लगता है। ऊटी आपने सुखद मौसम और चाय के बागान के लिए भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। ऊटी की वादियों में आप हरे भरे पहाड़, नदी, खुबसूरत गार्डन, जैसे स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। ऊटी के आसपास कुन्नूर, पैकरा जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।


ऊटी में घूमने लायक पर्यटन स्थल

  1. डोड्डाबेटा हिल 
  2. चाय के बागान
  3. चाय की फैक्ट्री 
  4. ऊटी की प्रसिद्ध झील 
  5. मदुमलाई नेशनल पार्क
  6. मुरुगन टेंपल
  7. धागों से बना गार्डन 
  8. पैकरा वाटर फॉल 
  9. रोज गार्डन 


ऊटी घूमने के लिए कैसे पहुंचे (How To Reach Ooty)

ऊटी जैसे पर्यटन स्थल पर घूमने जाने के लिए अपनी सुविधानुसार आप बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। ऊटी एक हिल स्टेशन होने के कारण कोयंबटूर ही पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। भारत के किसी भी स्थान से आप ऊटी के लिए जाते है तो सबसे पहले आपको कोयंबटूर ही पहुंचना पड़ेगा।

चाहे आप ट्रेन या बस या फिर हवाई मार्ग का चुनाव करते है। कोयंबटूर से आगे का सफर आप ट्रेन या बस से कर सकते हैं। कोयंबटूर से ट्रेन के द्वारा आपको मेट्टूपालयम रेलवे स्टेशन जाना होगा फिर टॉय ट्रेन से 50 किमी दूर उदागमंडलम रेलवे स्टेशन तक जाना होगा। उदागमंडलम रेलवे स्टेशन ऊटी का मुख्य रेलवे स्टेशन है।


5. गर्मियों में घूमने की सस्ती जगह वैष्णो देवी (Vaishno Devi Me Ghumne Ki Jagah)


Summer Me Ghumne Ki Jagah

गर्मियों के मौसम में यदि आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करना चाहते है। तो कटरा में बसी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कटरा से 15 किमी की दूरी पर त्रिकुटा पर्वत पर मां वैष्णो देवी विराजमान है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ रहती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ ही आप कटरा की अन्य जगहों का दीदार कर सकते हैं।


वैष्णो देवी में घूमने के धार्मिक स्थल

  1. बाबा जित्तो
  2. देवी पिंडी 
  3. भैरव मंदिर 
  4. सिहाड़ बाबा 
  5. बाबा धनसर 
  6. पटनी टॉप
  7. त्रिकुटा पर्वत
  8. नौ देवी मंदिर 
  9. अर्ध कुंवारी गुफ़ा
  10. चरण पादुका मंदिर
  11. गीता मंदिर
  12. वाण गंगा नदी 
  13. झज्जर कोटली
  14. सनासर 


वैष्णो देवी कैसे पहुंचे (How To Reach Vaishno Devi)

वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए तीनो तरह के साधन है। बस,ट्रेन, या हवाई जहाज आप अपनी सुविधा के लिए किसी भी माध्यम से माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बस से वैष्णो देवी जाने के लिए राष्ट्रिय राजमार्ग का चुनाव कर सकते हैं और ट्रेन के द्वारा आप कटरा रेलवे स्टेशन पहुंच कर वैष्णो देवी तक आसानी से पहुंच सकते हैं और हवाई जहाज से सफर करते है तो आपको जम्मू हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरना होगा।


अन्य गर्मियों में घूमने की जगह की सूची

  1. शिमला 
  2. जम्मू कश्मीर 
  3. अंडमान निकोबार 
  4. शिलांग
  5. पंचमढ़ी
  6. मंसूरी
  7. रानीखेत
  8. डलहौजी
  9. राजस्थान माउंट आबू
  10. दार्जिलिंग
  11. सिक्किम
  12. मुन्नार

 

Photo Gallery



लोगों ने यह भी पूछा

1. मई में घूमने की जगह

गर्मी के मौसम में यदि घूमने जाने की सोच रहें हैं तो लद्दाख घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह है। लद्दाख में घूमने के लिए खर्चा भी कम लगेगा। कम बजट में आसानी से लद्दाख घुमा जा सकता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url