उत्तर का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले शहर पुणे में घूमने की जगह

मूला और मुठा नदियों के किनारे बसा पुणे, मुंबई के बाद महाराष्ट्र राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा छटवां शहर भी है। पुणे शहर एक पर्यटन स्थल के साथ शिक्षा और औधोगिक के क्षेत्र में काफी अग्रणी है। पुणे सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी उभर कर आगे आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में पैर पसारता ख्याति प्राप्त पुणे को उत्तर का ऑक्सफोर्ड कहा जाता है। पुणे शहर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। यदि आप पुणे घूमना चाहते है तो लेख में आप जानेंगे की पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) कौन कौन सी हैं।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

खूबसूरत शहर पुणे में घूमने की जगह को खोज रहे है तो आप बिलकुल सही लेख को पढ़ रहे हैं। पुणे में देखने के लिए बहुत से ऐतिहासिक महल, गार्डन, किले, समुद्री तटों और पर्यटन स्थल मौजूद है। मुंबई नगरी के जैसा ही पुणे भी हलचल से भरा रहता है। पुणे शहर अपने में आधुनिक और प्राचीन संस्कृति को अपने समेटे हुए है जो घूमने आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।


पुणे में घूमने की जगह | Pune Me Ghumne Ki Jagah


1. आगा खान महल (Aga Khan Palace Pune)

आगा खान महल पुणे में यार वाड़ा के पास स्थित एक राजसी प्राचीन इमारत है जिसका निर्माण सुल्तान आगा खान के द्वारा 1892 में करवाया गया था। यह महल अपनी वास्तुकला और सुंदरता के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। महल के परिसर में फैली हरियाली जिसमे आप फोटो शूट करवा सकते हैं।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

महल स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का परिचायक है इसी महल में आजादी के संघर्ष के लिए महात्मा गांधी और उनके साथियों को 1942 में कैद करके रखा गया था। इसी भवन में कस्तूरबा गांधी की मृत्यु हुई थी उनकी समाधि स्थल बनी हुई है। 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इस महल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित कर दिया था।


2. पार्वती मंदिर पुणे (Parvati Mandir Pune)

Pune Me Ghumne Ki Jagah

पार्वती मंदिर पुणे शहर से सात किमी की दूरी पर एक हरियाली से भरे पहाड़ की चोटी पर स्थित हिंदुओ का धार्मिक मंदिर है। पार्वती मंदिर में पहुंचने के लिए पैदल 103 सीढ़ियों को चलकर पहुंचना होता है। पहाड़ पर चढ़ाते हुए आसपास का मनोरम नजारा देखने को मिलता है। माता पार्वती मंदिर के अलावा पहाड़ी पर भगवान शिव, विष्णु, गणेश भगवान और कार्तिकेयन के मंदिर बने हुए हैं।


3. कटराज सर्प उद्यान (Katraj Snake Park)

कटराज सर्प उद्यान पुणे में सतारा मार्ग पर स्थित है जिसका निर्माण नीलम कुमार खैरे ने 1986 में किया था। सर्प उद्यान को राजीव गांधी जोलॉजिकल गार्डेन के नाम से भी जाना जाता है चिड़ियाघर को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमे पशु, पक्षी और सांप क्रमश अलग अलग भाग में देख सकते हैं।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

उद्यान में देखने के लिए अनेक तरह सांपो की प्रजाति मौजूद है। जिसमे जहरीले किंग कोबरा, करैत, रसल वाइपर जैसे सांपों से लेकर बिना जहर वाले सांपो को देख सकते हैं।

यह सर्प उद्यान बहुत ही रोमांचित जगहों में से एक है। पार्क में सांपो के अलावा अन्य जीव जैसे कछुआ, मगरमच्छ, घड़ियाल जैसे जीवों को देख सकते हैं।

कटराज सांप उद्यान में एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है जिसमे सांपो से जुड़ी जानकारी और सांपो से जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी ले सकते हैं। यह सर्प उद्यान सप्ताह के बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में खुला रहता है। सांपो को देखने के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है।

 

4. पुणे में घूमने की जगह शनिवार वाड़ा (Shaniwar Wada Pune)

Pune Me Ghumne Ki Jagah

शनिवार वाड़ा पुणे में स्थित एक ऐतिहासिक किला है जिसका निर्माण बाजीराव पेशवा ने 1746 में करवाया था। किले की नीव 1732 को शनिवार के दिन रखी गई थी इस कारण इसे शनिवार वाड़ा नाम दिया गया शनिवार वाड़ा मराठा साम्राज्य की बेहतरीन कारीगरी का नमूना है। 1827 में भींसड आग लग जाने के कारण शनिवार वाड़ा किले की अधिकतर चीजे जल गई थी। शनिवार वाड़ा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं।


5. शिवनेरी किला पुणे (Shiv Neri Fort)

शिवनेरी किला पुणे में घूमने के लिए सबसे रोमांचित जगहों में से एक है। शिवनेरी किले की खास पहचान मराठा शासक शिवाजी महाराज के कारण और बढ़ जाती है। शिवनेरी किला छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म स्थली है।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

किले में शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की मूर्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज की बाल अवस्था की मूर्ति बनी हुई है। ऊंचाई पर बने इस किले के ऊपर से आसपास का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है।


6. पुणे लाल महल (Lal Mahal Pune)

Pune Me Ghumne Ki Jagah

लाल महल पुणे का प्रसिद्ध महल है जिसे लाल पत्थरो द्वारा निर्मित करवाया गया है। यह महल पुणे शहर के बीचोबीच में स्थित है। लाल महल को महाराज शाह जी ने 1643 में करवाया था। लाल महल में छत्रपति शिवाजी जी महाराज और उनकी माता जी के साथ बनी मूर्ति को देख सकते हैं।


पुणे के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Other Tourist Places in Pune)

  1. नेशनल वार मेमोरियल पुणे
  2. सिंहगढ़ का किला
  3. राजा दिनकर केलकर म्यूज़ियम 
  4. खड़गवासला झील 
  5. ओसो आश्रम
  6. पन सेट वाटरफॉल 
  7. ओकायमा फ्रेंडशिप गार्डेन 
  8. दगड़ू सेठ हलवाई गणेश मंदिर
   

पुणे घूमने का सबसे अच्छा मौसम ( Best Season To Visit Pune)

पुणे घूमने की सोच रहें हैं तो आपको बता दें पुणे घूमने के लिए आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। लेकिन अगर सबसे अच्छे मौसम की जाए तो पुणे के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी महीने में रहता है।

यदि आप पुणे में गणेशोत्सव देखना चाहते है तो अगस्त सितंबर माह में 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा दिसंबर महीने में आयोजित किए जाने वाले सवाई गंधर्व संगीत महोत्सव देखने लायक होता है। गर्मी के मौसम में पुणे घूमने के लिए थोड़ा गर्मी परेशान कर सकती है। गर्मी के मौसम को छोड़कर मानसून के मौसम में भी घूमने जा सकते हैं।


पुणे कैसे पहुंचे (How To Reach Pune)

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा प्रमुख शहर होने के कारण आपको यहां आने जाने के लिए सभी तरह के साधन उपलब्ध हैं अपनी सुविधानुसार आप किसी भी साधन का चुनाव कर सकते हैं। पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर ही बस स्टैंड है। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर आपको जहां जाना है बस में बैठकर पहुंच सकते हैं।


हवाई जहाज द्वारा पुणे कैसे पहुंचे (How To Reach Pune By Flights)

पुणे भारत का औद्योगिक और प्रौद्योगिकी शहर होने के कारण भारी संख्या में लोगों और बड़े व्यापारियों का आवागमन होता रहता है। इस कारण पुणे शहर में लोहगांव के पास न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। पुणे में घरेलू विमान सेवाएं देने के अलावा अंतराष्ट्रीय हवाई जहाज भी उड़ान भरते रहते हैं। पुणे का हवाई अड्डा पुणे शहर से 30 किमी की दूरी पर है।


ट्रेन से पुणे कैसे पहुंचे (Pune journey By Train)

पुणे ट्रेन से पहुंचने के लिए पुणे में मुख्यता दो प्रमुख रेलवे स्टेशन है जिनमे से पुणे जंक्शन और शिवाजीनगर रेलवे स्टेशन मुख्य है। आप अपने शहर से रेलवे टिकट बुक करके पुणे पहुंच सकते हैं। पुणे में पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाड़ी का आवागमन होता रहता है।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

मुंंबई से पुणे पहुंचना बहुत ही आसान है। मुंबई से पुणे के लिए ट्रेन दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और कल्याण रेलवे स्टेशन से रोजाना चलती रहती है यह ट्रेन 4 से 5 घंटे में पुणे पहुंचा देगी। मुंबई से पुणे पहुंचने के लिए मुंबई एक्सप्रेस, बंदे भारत ट्रेनों के अलावा अनेकों ट्रेन है जो पुणे जंक्शन तक जाती हैं।

 

सड़क मार्ग से पुणे कैसे जाएं (How To Reach Pune By Road)

पुणे की यात्रा यदि आप सड़क मार्ग से करना चाहते है तो सड़क मार्ग द्वारा आपने पड़ोसी शहरो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पुणे के पड़ोसी शहरों और राज्यों से शासकीय और निजी बसे चलती रहती हैं। बैंगलोर, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद जैसे प्रसिद्ध शहरों से पुणे के लिए आसानी से बस मिल जाती है। इसके अलावा पुणे में महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बसे नियमित रूप से सेवाएं प्रदान करती हैं।


पुणे में रुकने की जगह (Hotal in pune)

पुणे में घूमने जाने पर रुकने के लिए आपको बहुत से होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे। आप ऑनलाइन होटल सर्च करके बुक कर सकते हैं। पुणे जंक्शन से उतरते ही जैसे आप बाहर निकलते है तो बस और ऑटो मिल जायेंगे आसानी से होटल तक पहुंच सकते हैं। पुणे में ऑनलाइन होटल बुक करते समय होटल का रिव्यू अच्छी तरह देख कर ही होटल बुक करें।


पुणे का प्रसिद्ध भोजन क्या है? (Famous Food in Pune)

दोस्तो यदि आप पुणे घूमने के लिए जाते है तो आपको खानें पीने के लिए तरह तरह मराठी व्यंजनों को चखने का मौका मिलेगा। पुणे में लोकप्रिय भोजन की बात की जाए तो मिशेल बड़ा पाव सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा पारंपरिक भोजन में पुरनपुडी लोकप्रिय है।

सुबह के नाश्ते में आपको अधिकतर रेस्टोरेंट और ठेले में खाने के लिए पोहा, शेगांव कचौरी, समोसा, बडा पाव, आलू भुजे, मूंगदाल वडा, पेटीज, और मिर्ची भुजे मिल जायेगा। चटपटा खाने के लिए पुणे की प्रसिद्ध भेलपुरी स्ट्रीट फूड के रूप में प्रसिद्ध है। स्ट्रीट फूड में खाने के लिए भजे, साबूदाना खिचड़ी, और खस्ता प्रसिद्ध है।

  

पुणे शहर कैसे घूमें?

पुणे के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए ऑटो और बस मुख्य यातायात साधन है। पुणे शहर में महानगर की एसी और नॉन एसी बस हर 5 मिनट में बस स्टैंड से मिल जायेगी। पुणे में एक स्थान से दूसरी जगह तक पहुंचने के लिए बस सबसे सस्ता साधन है। यदि आप ऑटो से जाएंगे तो ऑटो का किराया महंगा रहता है। बस या ऑटो के अलावा आप ऑनलाइन टैक्सी बुक करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।


पूछे गए प्रश्न

1. पुणे के आसपास घूमने की जगह?

पुणे के आसपास घूमने लायक पर्यटन स्थलों की सूची

  1. नेशनल वार मेमोरियल पुणे
  2. सिंहगढ़ का किला
  3. राजा दिनकर केलकर म्यूज़ियम 
  4. खड़गवासला झील 
  5. ओसो आश्रम
  6. पन सेट वाटरफॉल 
  7. ओकायमा फ्रेंडशिप गार्डेन 
  8. दगड़ू सेठ हलवाई गणेश मंदिर

2. पुणे चिड़ियाघर कहा है?

पुणे का चिड़ियाघर जिसे राजीव गांधी प्राणी उदयान के नाम से जाना जाता है। यह चिड़ियाघर पुणे सतारा रोड़ पर कटराज के पास स्थित है। इस विशाल चिड़ियाघर को तीन भागों में बांटा गया है जिसमे पहले भाग में आप जंगली जानवरों की प्रजाति देख सकते हैं और दूसरे भाग में पक्षियों की प्रजाति देखने को मिलती है तीसरी सबसे खास भाग में सांपो की अनेक प्रजातियों को देखने का मौका मिलता है। यह प्राणी उदयान सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में खुला रहता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url