मालदीव में घूमने की जगह | खर्चा सहित मुख्य पर्यटन स्थलों की जानकारी

मालदीव भारत के दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा देश है जो कई सुंदर द्वीपों से बना हुआ है जिसके कारण मालदीव को द्वीपों का हार कहा जाता है। मालदीव चारो ओर समुद्र से घिरा हुआ है। मालदीव दुनियां में सबसे ज्यादा घूमने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। इस लेख में मालदीव की खूबसूरती से रूबरू करवाते हैं। नव विवाहित जोड़े के लिए मालदीव किसी स्वर्ग के सामान है। दुनियां के अन्य देशों से लोगो हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाना पसंद करते हैं। आगे आर्टिकल में आप जानेंगे की मालदीव में घूमने की जगह (Maldives Me Ghumne Ki Jagah) कौन सी हैं।

मालदीव का सुंदर नजारा आपको सपनो के जैसा प्रतीत होगा आपको लगेगा जैसे किसी दूसरी दुनियां में पहुंच गए हो। मालद्वीव टूरिस्ट स्पॉट के लिए सबसे सुरक्षित जगह के लिए जाना जाता है। मालदीव देश के निवासी बाहर से आए पर्यटकों का स्वागत सत्कार बहुत ही अच्छी तरह से करते है।

Maldives Me Ghumne Ki Jagah

मालदीव में करीब 1200 मुंगिया आइलैंड मौजूद है पर सभी आइलैंड घूमने के योग्य नहीं है। केवल 200 टापू में ही लोग रहते है। जिनमें से कुछ सबसे अच्छे और मुख्य आइलैंड घूमने के लायक है।


मालदीव में घूमने की जगह | Maldives Me Ghumne Ki Jagah


मालदीव के बारे में जानकारी

मालदीव में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोगो का निवास स्थल है। मालदीव समुद्र तल से सबसे निचले भाग में बसा हुआ है जिसके कारण मालदीव में ग्लोबल वार्मिग का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

समुद्र तल से 1.5 मीटर जमीन स्तर पर बसा मालदीव जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश है। 2004 में आई हिंद महासागर में सुनामी ने मालदीव को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था।

मालदीव सुरक्षा की दृष्टि से घूमने के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। मालदीव में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार और शनिवार का रहता है।

मालदीव के मूल निवासी द्रविड़ को माना जाता है जो सबसे पहले भारत के राज्य केरल से पलायन करके मालदीव में बसे थे मूल रूप से यह मछुवारे थे।

मालदीव घूमने जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज़ जरूरी होते है। मालदीव का सबसे बड़ा कमाई का जरिया पर्यटन और मछली पालन है।


1. माले सिटी मालदीव की राजधानी (Male Maldives Me Ghumne Ki Jagah)

Maldives Me Ghumne Ki Jagah

माले दुनियां में प्राचीन रंग बिरंगी इमारतों, हरे भरे पेड़ पौधों, और मस्जिदों के लिए जाना जाता है। अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के कारण मालदीव की राजधानी माले बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में एक है। हर साल माले में घूमने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक जाते है। चारों ओर से पानी से घिरा माले में विभिन्न तरह के खेल का मजा पानी में तैर कर ले सकते हैं। माले में घूमने के साथ आप शॉपिंग का आनंद उठा सकते हैं।


2. माफूसी आइलैंड मालदीव में घूमने लायक जगह (Mafusi island)

Maldives me ghumne ki jagah

मालदीव अपने सुंदर आइलैंड के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मालदीव में घूमने गए पर्यटक माफूसी आइलैंड में घूमने के लिए जरूर जाते है। माफूसी आइलैंड सभी लोगो के लिए घूमने की अच्छी जगह है। माफूसी आइलैंड में आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। जिसमे समुद्र के अंदर का जनजीवन देखने को मिलेगा।

  

3. हुलहुमले द्वीप (Hul Humle, Maldives Famous Tourist Places)

Maldives me ghumne ki jagah

हुलहुमले द्वीप उत्तरी मालदीव में हवाई अड्डे के नजदीक स्थित है। यह द्वीप 188 एकड़ में ताड़ के पेड़ो और समुद्रीय तट के बीच फैला हुआ है। यह आइलैंड कपल्स और नव विवाहित जोड़े के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है।


4. सनसेट क्रूज मालदीव (Sunset Cruise Maldives)

Maldives me ghumne ki jagah

मालदीव का सनसेट क्रूज सूर्यास्त के अदभुत दृश्यों के साथ समुद्री जीव जंतु रीफ मछली, और व्हेल जैसे समुद्री जंतुओं के लिए काफी प्रसिद्ध है। नीले समुद्री पानी, रेतीला समुद्र तट और चारो ओर फैली प्राकृतिक छटा सनसेट में घूमने गए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सनसेट क्रूज में अपने लाइफ पार्टनर के साथ जरूर घूमने के लिए जाएं 


5. नेशनल म्यूजियम मालदीव (National Museum Maldives Me Ghumne Ki Jagah)

मालदीव का राष्ट्रीय संग्रहालय एक प्राचीन इमारत है जिसमे कलाकृतियों को संग्रह करके रखा गया है। जिसमें मालदीव के इतिहास से जुड़ी दिलचस्प जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संग्रहालय को बनाने का मुख्य उद्देश्य मालदीव के नागरिकों में देश भक्ति की भावना को उजागर करना है। म्यूजियम में बौद्ध और मुगल काल से जुड़ी अनेक प्राचीन वस्तुओं, राजा रानी के शाही कपड़े, हीरे जवाहरात, पांडुलिपि, पुराने अस्त्र शस्त्र को संजोग करके रखा गया है।


6. बनाना रीफ़ (Banana Reef Maldives)

Maldives me ghumne ki jagah

बनाना रीफ़ मालदीव में खोजे गए सबसे पुराने पर्यटन स्थलों में से एक है। जो अपने आश्चर्य जनक गुफाओं, रंगीन प्रवाल भित्तियां, और राजसी चट्टानों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। स्कूबा डाइविंग के लिए बनाना रीफ़ सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बनाना रीफ़ में गोताखोर जैसे एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं जो पानी की गहराई तक जाकर समुद्री दुनियां को देख सकते हैं।


7. बाधु आइलैंड मालदीव की प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस (Vaadhoo Island Maldives Famous Tourist Place)

Maldives me ghumne ki jagah

बाधु आइलैंड मालदीव की सबसे सुंदर जगहों में शामिल है। आइलैंड में बेहतरीन रेस्टोरेंट, हरे भरे पेड़ पौधे बधु आइलैंड की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। रात की रोशनी में समुद्र तट के किनारे आती हुई लहरें दिल को छू लेती है।


8. मालदीव की प्रसिद्ध ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद (Maldives Grand Friday Mosque)

ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव में स्थित मुस्लिमों का पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मस्जिद इतनी विशाल क्षेत्र में बनी हुई है कि इसमें एक साथ 5000 से भी ज्यादा लोग एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं। यह मस्जिद पूरी तरह सफेद संगमरमर से बनी हुई है। मस्जिद का गुंबद सुनहरे रंग मे होने कारण मस्जिद देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।


मालदीव में घूमने का सबसे अच्छा मौसम (Best Time To Visit Maldives)

मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मई के महीने का रहता है। इन महीने में मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए जाते है। अक्टूबर से मई तक मालदीव में घूमने का खर्चा महंगा रहता है। लेकिन यदि आप मानसून सीजन में जाते है तो मालदीव घूमने का खर्चा थोड़ा कम लगता है। मालदीव का तापमान सभी मानसून में एक सामान रहता है। लगातार बहती ठंड समुद्री हवाएं मालदीव के तापमान को ठंडा बनाए रखती है। 


मालदीव जाने के लिए जरूरी दस्तावेज

मालदीव घूमने जाने के लिए सबसे आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट है और यात्रा की कन्फर्म टिकट यदि आप मालदीव में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो परेशान होने की बात नहीं है। भारत में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन पासपोर्ट बनवा सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की वेबसाइट या एंड्रॉयड ऐप्स के माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होता है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको पासपोर्ट कार्यालय में अपने डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन करवाने के लिए जाना होता है। इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी और फिर कुछ दिन के बाद पासपोर्ट आपको मिला जायेगा।


मालदीव घूमने कैसे जाएं (How To Reach Maldives)

मालदीव भारत से कई मील दूर एक छोटा सा देश है जो भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में बसा है। मालदीव पहुंचने के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नही मालदीव केवल जल मार्ग और वायु मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

मालदीव की राजधानी माले के नजदीक हुलहुमले द्वीप पर माले का इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है। श्रीलंका, भारत, बांग्लादेश, भूटान जैसे देशों से हवाई यात्रा करके मालदीव पहुंच सकते हैं।


हवाई जहाज से मालदीव कैसे पहुंचे (How To Reach Maldives By Flights)

मालदीव घूमने जाने के लिए आपको बताना चाहेंगे मालदीव एक अलग देश है जिस कारण मालदीव घूमने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है। यदि आपके पास पासपोर्ट है तभी आप मालदीव में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मालदीव घूमने के लिए भारत के किसी भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए सीधा टिकट बुक कर सकते हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों से मालदीव के लिए नियमित इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान भरती रहती है। 

मुंबई से मालदीव आप 3 घंटे की यात्रा में आराम से पहुंच जाएंगे। मालदीव घूमने के लिए वीजा पहले से लेनी की जरूरत नही है आप मालदीव पहुंचकर एयरपोर्ट पर ही वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। मालदीव में घूमने के लिए 30 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलता है जिसमे आप आराम से मालदीव में घूम सकते है।


जल मार्ग से मालदीव कैसे पहुंचे (How To Reach Maldives By Ship)

Maldives me ghumne ki jagah

जल मार्ग से मालदीव पहुंचने के लिए आप भारत के मुंबई, कोच्चि और चेन्नई के बंदरगाह से क्रूज के द्वारा पहुंच सकते हैं। क्रूज से पहुंचने का किराया 10000 से 12000 के बीच रहता है। क्रूज से मालदीव पहुंचने में 4 से 5 दिन का समय लग जाता है। आप समुद्री यात्रा का बेहतरीन मजा ले सकते हैं।


मालदीव में कहां ठहरें (Best Places To Stay in Maldives)

मालदीव घूमने जाने पर सबसे पहले आपको ठहरने की जगह पता होनी चाहिए। मालदीव में रुकने के लिए होटल और रिसॉर्ट बड़ी संख्या में उपलब्ध है। आप मालदीव पहुंच कर या फिर ऑनलाइन होटल बुक कर सकते हैं। मालदीव अनेकों द्वीपों में बटा हुआ है।

आप किसी भी आइलैंड में रुकने के लिए होटल बुक कर सकते हैं। मालदीव में गाफरू, माले, हुलहुमले, माफूसी जैसे प्रसिद्ध आइलैंड में होटल बुक कर सकते हैं और फिर होटल से किसी भी आइलैंड में घूमने के लिए निकल सकते है।

यदि आप होटल में ठहरने की सोच रहे है तो मालदीव में होटल पर रुकने का चार्ज 4000 से 5000 तक रहता है जिनसे आप 2 लोग आराम से ठहर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप रिजॉर्ट में रुकना चाहते हैं तो रिजॉर्ट का चार्ज 6000 से 10000 तक रहता है। और पानी में बने विला पर रुकना चाहते है तो 20000 से 25000 रुपए तक शुल्क रहता है। आप अपने बजट के अनुसार कही भी ठहर सकते हैं।

 

मालदीव कैसे घूमे (How To Travel in Maldives)

Maldives me ghumne ki jagah

मालदीव पहुंचने के बाद मालदीव में घूमने के लिए आप पब्लिक फेरी या स्पीड बोट का इस्तेमाल कर सकते है। पब्लिक फेरी मालदीव में एक तरह से सार्वजनिक नाव होती है। जैसे भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए टैक्सी, बस या ऑटो रिक्शा का उपयोग करते है उसी तरह मालदीव में पब्लिक फेरी का उपयोग कर सकते हैं। मालदीव का अधिकांश भाग जल से भरा हुआ है इस कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए नाव या हवाई जहाज का उपयोग होता है।


मालदीव घूमने का कितना खर्चा आएगा (Maldives Budget Trip From India)

मालदीव घूमने के लिए महंगा देश है। मालदीव की करेंसी भारत की करेंसी से लगभग 4 गुना ज्यादा है यानी की मालदीव का एक रुपया भारत के 4 रुपए के बराबर होता है। मालदीव घूमने का बजट तीन तरह से बना सकते है। लो बजट, मीडियम बजट, और हाई बजट, यदि आप लो बजट में मालदीव की यात्रा करना चाहते है तो 2 लोगो का 4 दिन घूमने का खर्चा 70000 से 80000 तक रहता है।


लोगों द्वारा पूछे गए सवाल

1. मालदीव में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

मालदीव में घूमने के लिए कम से कम 4 से 5 दिन की यात्रा की योजना बनाना चाहिए।

2. मुंबई से मालदीव की दूरी?

मुंबई से मालदीव की एरियल डिस्टेंस 1764 किमी है।


निष्कर्ष (Conclusion)

मालदीव नीला जल जैविक और वाणिज्यिक मूल की अनेकों दुर्लभ प्रजातियों से भरा पड़ा है। 26 प्रवाल द्वीपों की दोहरी श्रृंखला में बना मालदीव घूमने के लिए सबसे उत्तम पर्यटन स्थलों का हिस्सा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url