भारत की शान कश्मीर में घूमने की जगह, खूबसूरत वादियों का भ्रमण

हिमालय की गोद में बसा कश्मीर भारत की शान है जिसे भारत के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। अनेक महान कवियों ने कश्मीर को धरती का स्वर्ग की संज्ञा दी है। कश्मीर के सुहावने वातावरण के कारण पूरे विश्व से लोग कश्मीर की वादियों में घूमने के लिए आते हैं। कश्मीर का मौसम गर्मियों में शीतलता प्रदान करने योग्य रहता है और सर्दी के मौसम कश्मीर बर्फबारी के आगोश में रहता है। कश्मीर में पहुंचकर कश्मीर के सौंदर्य का विस्तार अपनी आंखो से देख सकते हैं। आज के खास आर्टिकल में आपको कश्मीर में घूमने की जगह (Kashmir me ghumne ki jagah) से रूबरू करवाएंगे।

Kashmir me ghumne ki jagah

कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का हर मौसम में अपना अलग रूप देखने को मिलता है। गर्मी का मौसम आते ही दूर दूर तक फैली हरियाली को देख सकते हैं। पर्यटकों के घूमने लायक कश्मीर में बहुत कुछ है जिसे देखने के लिए जाना चाहिए।

कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति विरासत को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक खींचे चले आते हैं। जम्मू और कश्मीर राज्य मुख्यता 6 जिलों को मिलकर बना हुआ है। जहां पर घूमने लायक अनेक पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

कश्मीर की सुंदरता को देखते हुए इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। कश्मीर की वादियों में आप घुड़सवारी, ट्रेकिंग, राफ्टिंग, स्किंग, जैसी मनोरंजन खेलो का मजा ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के अलावा हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी कश्मीर पर्यटकों से भरा रहता है।


कश्मीर में घूमने की जगह | Kashmir Me Ghumne Ki Jagah


1. डल झील कश्मीर (Dal Lake Kashmir Me Ghumne Layak jagah)

कश्मीर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में डल झील का नाम आता है। कश्मीर घूमने गए लोगो की पहली प्राथमिकता डल झील घूमने की रहती है। डल झील में तैरती हुई नाव की सवारी का मजा ले सकते हैं। जिसमें नाव में बैठकर पानी में लगी मार्केट में घूम कर खरीददारी कर सकते हैं।

Kashmir me ghumne ki jagah

तैरती हुई नावों को शिकारा या हाउसबोट कहते है। डल झील भारत की पहली बेतार इंटरनेट वाली झील है। तैरती हुई लकड़ी की नाव कश्मीर में सबसे आकर्षण का केंद्र है तैरती हुई नाव के कारण कश्मीर को भारत का वेनिस  कहा जाता है।

 

2. वुलर झील (Wular Lake)

Kashmir me ghumne ki jagah

एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील जो भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। वुलर झील अनेक पक्षियों का निवास स्थल भी है यहां पर सैलानी पक्षियों को देखा जा सकता है। वुलर झील के शांत वातावरण में आप पहुंचकर आपने जीवन साथी के साथ एकांत के पल व्यतीत कर सकते हैं।


3. कश्मीर में घूमने की जगह शालीमार बाग (Shalimar Bagh)

Kashmir me ghumne ki jagah

मुगलकालीन शासन में निर्मित शालीमार बाग पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल है। शाही बाग को मुगल शासक जहांगीर ने 1619 ई में अपनी बेगम मेहरू निसा के लिए बनाया था। चारो ओर बाग में लगे चिनार के पेड़ बाग की सुंदरता को और निखारते है। मुगल शाही बाग में बहते पानी के फब्बारे गार्डन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। परिवार के साथ घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।


4. परी महल (Pari Mahal)

कश्मीर के सुंदर पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल एक और महल जिसे परी महल के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक स्थल की देखरेख का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के आधीन है। महल को दारा शिकोह के द्वारा 17वी शताब्दी मे बनवाया गया था। परी महल ऊंचाई पर बना होने के कारण आप कश्मीर घाटी का शानदार परिदृश्य देख सकते हैं। परी महल परिसर में लगे हरे भरे पेड़ पौधे और फूलो के बगीचे मन को आनंदित कर देते है।

 

5. ट्यूलिप गार्डन (Tulip garden Srinagar)

Kashmir me ghumne ki jagah

फूलों से भरे ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता देखने लायक है। यह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह श्रीनगर शहर से 8 किमी की दूरी पर स्थित है जिसे इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन के नाम से जाना जाता है। ट्यूलिप गार्डन में रंग बिरंगे फूल की प्रजातियों को देखकर मन को एक अलग ही सुकून मिलता है। कश्मीर में घूमने के लिए जा रहे है तो ट्यूलिप गार्डन को देखने के लिए जरूर जाएं।


6. निशांत बाग : Nishant Bagh Kashmir)

Kashmir me ghumne ki jagah

कश्मीर में कपल्स के घूमने लायक जगहों में शामिल निशांत गार्डन फोटो शूट के लिए एक बेहतरीन जगह है। बाग में कश्मीरी परिधान पहन कर फोटो शूट करवा सकते है।

  

7. लाल चौक मार्केट (Lal Chauk Bazar)

कश्मीर में शाम के समय खरीदारी करने के लिए अच्छी जगह है। लाल चौक पर शाम के समय घूमने के लिए जा सकते हैं और कश्मीर की स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। लाल चौक मार्केट में कश्मीरी केसर, पश्मीना शॉल, बैग, कश्मीरी सेब, बादाम और अखरोट जैसी खूबसूरत सस्ते समान को खरीद सकते हैं।

  

कश्मीर के आसपास घूमने लायक जगह

कश्मीर की स्थानीय जगहों का भ्रमण करने के बाद कश्मीर के 100 किमी के दायरे में आप इन पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जिसमे आप चाहे तो कश्मीर से ही ऑटो या टैक्सी बुक करके बाकी पर्यटन स्थलों पर घूम सकते है या फिर कश्मीर के आसपास घूमने के लिए कश्मीर राज्य परिवहन की बसों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक आराम से पहुंच सकते हैं।

  1. गुलमर्ग बर्फ का आनंद लेने के लिए प्रसिद्ध जगह
  2. पहलगाम केशर की खेती के लिए प्रसिद्ध
  3. सोनमर्ग 80 किमी दूर 
  4. दांचीगाम राष्ट्रिय उद्यान
  5. वैष्णो देवी मंदिर 
  6. अमरनाथ गुफा 

  

कश्मीर में घूमने का सबसे अच्छा मौसम (Best Time To Visit in Kashmir)

कश्मीर में घूमने के लिए साल के किसी भी महीने पर घूमने के लिए जा सकते हैं। कश्मीर साल के बारह महीने पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन यदि आप सर्दियों में घूमने जाने का विचार बना रहे है तो कश्मीर में गिरती हुई बर्फ का मजा लेने के लिए दिसंबर से फरवरी के महीने जाना ज्यादा बेहतर रहता है।

सर्दियां खत्म होते ही कश्मीर में चारो तरफ पड़ी बर्फ पिघलने लगती है और गर्मियां आते ही कश्मीर की वादियां हरी हरी घास से ढक जाती है। गर्मियों का मौसम घूमने गए पर्यटकों के लिए अनुकूल रहता है। जिस समय जमीनी इलाको में गर्मी का प्रभाव बहुत तेज होता है वही कश्मीर का तापमान सुखद रहता है। जिस कारण गर्मी के दिनों में काफी भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।


कश्मीर कैसे पहुंचे (How To Reach Kashmir)

कश्मीर भारत का मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची में शुमार है कश्मीर जाने के लिए किसी भी साधन से पहुंच सकते हैं। कश्मीर के सौंदर्य को देखने जाने के लिए ट्रेन, हवाई जहाज और सड़क मार्ग का चुनाव कर सकते हैं।


कश्मीर की हवाई जहाज से यात्रा (Delhi To Kashmir Flight)

कश्मीर यदि आप हवाई जहाज से पहुंचना चाहते है तो सबसे नजदीक  श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। दिल्ली से श्रीनगर के लिए रोजाना घरेलू विमान सेवाएं उपलब्ध रहती है।


कश्मीर ट्रेन से कैसे पहुंचे (How To Reach Kashmir  by Train)

कश्मीर ट्रेन से जाने की सोच रहें हैं तो कश्मीर में नजदीक रेलवे स्टेशन श्री नगर है जहा पर ज्यादातर क्षेत्रीय ट्रेन चलती है जिस कारण भारत के दूरदराज शहरो से डायरेक्ट ट्रेन नही चलती है। इसलिए भारत के किसी भी शहर से जम्मू तवी के लिए ट्रेन बुक कर सकते है। जम्मू तवी पहुंचकर सड़क मार्ग द्वारा बनिहाल पहुंच कर श्रीनगर के लिए ट्रेन से पहुंच सकते हैं।


कश्मीर बस से कैसे पहुंचे (How To Reach Kashmir by Road)

कश्मीर सड़क मार्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 1 से भारत के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। जिसमे बस, टैक्सी, जीप, कार जैसे वाहनों का आवागमन होता रहता है। पहाड़ी क्षेत्रों होने के कारण श्रीनगर पहुंचने में 8 से 9 घंटे का वक्त लग जाता है।


कश्मीर में रुकने की जगह (Kashmir me Rukne ki jagah)

जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए जाते है तो बाकी शहरों की तरह कश्मीर में भी रुकने के लिए बहुत से होटल और रिसॉर्ट मिल जायेंगे साथ ही आप डल झील में नाव पर बने घरों में ठहरने का अनुभव ले सकते हैं। कश्मीर में रुकने के लिए होटल के किराया की शुरुआत 800 रुपए से हो जाती है।

जिसमे से 3000 रुपए तक किराए में बढ़िया परिवार के रूकने लायक होटल मिल जायेगा। यदि आप रिसॉर्ट में रुकने की सोच रहें हैं तो होटल में ठहरने की अपेक्षा रिसॉर्ट में रुकने का किराया ज्यादा रहता है। कश्मीर में घूमने के लिए गए हैं तो आपको हाउसबोट में रहने का अनुभव लेना क्योंकि अधिकांश पर्यटन स्थलों पर आप होटल का अनुभव तो लेते रहते है।


FAQs

कश्मीर घूमने में कितना खर्च आता है?

कश्मीर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर घूमने के लिए 4 दिन का प्लान बनाना चाहिए। जिसमे आप कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। 4 दिन की यात्रा में कश्मीर में घूमने का खर्चा 25000 से 30000 तक आ जाता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url