20+ इंदौर में घूमने की जगह | Indore Tourist Places

भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर जहां घूमने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं। मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में घूमने के लिए प्राकृतिक झरने, सुंदर नदियां, झील और धार्मिक स्थल हैं। साथ ही इंदौर अपने खानपान के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यदि आप इंदौर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आप बिलकुल सही लेख को पढ़ रहे हैं। इस लेख में आपको बताएंगे कि इंदौर में घूमने की जगह (Indore Tourist Places) कौन सी हैं। जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

इंदौर शहर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी अग्रणी है। इंदौर में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर और सुन्दर प्राकृतिक झरने और नदियों को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। सरस्वती नदी और खान नदी के किनारे बसा इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे खूबसूरत साफ सुथरा शहर है। इंदौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और स्वादिष्ट भोजन दुनियां के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इंदौर शहर की अनेक खूबियों के कारण इस शहर में घूमने के लिए जरूर जाना चहिए।


इंदौर में घूमने की जगह | Indore Tourist Places

इंदौर शहर में घूमने के लिए बहुत सी जगह है। जहां पर आप अपने छुट्टियों के दिनों में या फिर वीकेंड में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।


इंदौर में घूमने की जगह का संक्षिप्त परिचय

  1. सिमचा आइलैंड 
  2. थीम पार्क
  3. शीतला माता झरना 
  4. टोरनाडो वॉटरफॉल 
  5. गुलावट लोटस वैली 
  6. खजराना गणेश मंदिर
  7. कांच मंदिर 
  8. 56 स्ट्रीट फूड 
  9. स्वामीनारायण मंदिर 
  10. इंदौर चिड़ियाघर
  11. अन्नपुर्णा मंदिर 
  12. स्नो सिटी इंदौर
  13. चोरल डैम रिजॉर्ट 
  14. कृष्ण बाई होलकर छतरी
  15. रालामंडल वन्य जीव अभयारण्य
  16. पाताल पानी झरना
  17. तिंछा वॉटरफॉल
  18. कालाकुंड
  19. राजबाड़ा
  20. लाल बाग पैलेस 


इंदौर के बारे में रोचक जानकारी (Facts About Indore)

  1. इंदौर शहर को भारत में सबसे स्वच्छ शहर के रूप में दर्जा प्राप्त है। 2021 की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर लगातार पांचवीं बार इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर के रूप में प्रथम स्थान पर रहा।
  2. इंदौर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। इंदौर शहर का नामकरण 1741 ई में बने इंद्रेश्वर मंदिर के आधार पर इंदुर रखा गया तत्पश्चात इंदौर कहा जाने लगा।
  3. मराठा काल में बाजीराव पेशवा ने इंदौर में कब्जा कर लिया और बाद में अपने सेना नायक मल्हारराव होलकर को इंदौर का जमीदार बना दिया। बाद में होलकर ने इंदौर शहर में होलकर राजवंश की नीव रखी।
  4. इंदौर शहर में सबसे पुराना मध्य प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज स्थित था जिसको 2015 में सेबी (SEBI) द्वारा दी गई मान्यता को रद्द कर दिया गया था। मध्य प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत 1919 में की गई थी। और यह भारत का तीसरा सबसे प्राचीन स्टॉक एक्सचेंज था।


1. सिमचा आइलैंड इंदौर (Simcha Island)

सिमचा आइलैंड इंदौर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खुबसूरत आइलैंड है। सिमचा आइलैंड में आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। सिमचा आइलैंड में विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यह द्वीप प्राकृति की गहरी सुंदरता को अपने में समाए हुए है।सिमचा आइलैंड में जाने के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है।


2. थीम पार्क (The Grand Machal Park)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

इंदौर शहर का थीम पार्क पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा घूमने वाला पर्यटन स्थल माना जाता है। यह इंदौर से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इस पार्क में घूमने जाने के लिए निशुल्क है। थीम पार्क में अनेकों तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। जिसमे से वॉल क्लाइमिंग, साइकिलिंग, जीप लाइन, रोप क्लाइमिंग, प्रमुख है साथ ही बच्चो के मनोरंजन के लिए अनेकों गेम्स की सुविधा उपलब्ध है।


3. शीतला माता झरना (Sheetla Mata)

शीतला माता झरना इंदौर शहर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शीतला माता झरना इंदौर का प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। प्राकृतिक झरने में आप एक साथ बहते हुए तीन झरनों का अदभुत नजारा देख सकते हैं।

बारिश के मौसम में बहते पानी का अद्भुत नज़ारा देख कर मन को सुकून मिलता है साथ ही झरने में बने कुंड में स्नान कर सकते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी है तो इस जगह में जरूर घूमने के लिए जाएं। सप्ताह के रविवार को यहां पर्यटक काफी संख्या में घूमने के लिए आते हैं।


4. टोरनाडो वाटर पार्क इंदौर (Tornado Water Park)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

इंदौर शहर में स्थित मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा वाटर पार्क पर्यटकों के एंजॉय करने के लिए प्रमुख जगह है। मनोरंजन पार्क में विभिन्न 25 तरह के जल क्रीडा का आनंद ले सकते हैं। वाटर पार्क में घूमने जाने के लिए प्रवेश शुल्क 700 रुपए लिया जाता है।


5. गुलावट लोटस वैली (Gulawat Lotus Valley)

गुलावट लोटस वैली इंदौर शहर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित एक सुंदर झील है। यह झील सुंदर कमल के फूलों से पूरी तरह ढकी हुई है। जिसकी सुंदरता को देखने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक खींचे चले आते हैं। कमल से भरी इस झील में आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। झील में खिले फूलों को देखकर आपका मन खुशी के भर उठेगा।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

गुलावट लोटस वैली फोटो शूट के लिए अच्छी जगह है। प्राकृतिक सुंदरता से भरी इस झील में कपल्स प्री वेडिंग फोटो शूट करवा सकते हैं। गुलावट लोटस वैली में किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता यह स्थल पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल मुफ्त है।


6. खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir)

खजराना गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में अहिल्या बाई होलकर ने दक्षिणी वास्तुशैली में करवाया था। गणेश भगवान का यह मंदिर हिंदुओ की आस्था का केंद्र है। खजराना मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। मंदिर में भगवान गणेश की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर की दीवारों पर अलंकृत खूबसूरत चित्रकारी भारत के त्योहारों की झलक प्रस्तुत करती हैं।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

मंदिर में विनायक चुतुर्थी के दिन भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। विनायक चतुर्थी के दिन स्थानीय लोग मंदिर की साफ सफाई करके विनायक चतुर्थी को धूमधाम से मनाते हैं। मंदिर परिसर में गणेश भगवान मंदिर के अलावा माता लक्ष्मी, मां दुर्गा, और भगवान साई बाबा के मंदिर बने हुए हैं। इस मंदिर की मान्यता है की यहां पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से भक्तो की मनोकामना पूर्ण होती है और मनोकामना पूरी हो जाने के बाद वापस सीधा स्वास्तिक बनाने की आस्था है। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं।


7. कांच मंदिर (Kanch Mandir Indore)

Indore me ghumne ki jagah

कांच मंदिर इंदौर में घूमने के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। रंग बिरंगी कांच के टुकड़ों से बना सुंदर मंदिर देखने में बहुत ही भव्य लगता है। कांच मंदिर एक जैन मंदिर है। मंदिर का निर्माण 20वी शताब्दी में सेठ हुकुम चंद द्वारा सफेद पत्थरो से करवाया गया था। जैन धर्म के प्रतिनिधित्व को उजागर करता मंदिर में भगवान महावीर के दर्शन करने को मिलते हैं।

जिसमे अंदर की दीवारों पर कांच को लगाकर बनाया गया है। मंदिर का अधिकांश हिस्सा कांच का बना होने के कारण इस मंदिर को कांच मंदिर के रूप में जाना जाता है। मंदिर की दीवारें और फर्श, सीढियां रंग बिरंगी कांच द्वारा बनाई गई है। कांच में परिभ्रमण करने का समय 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहता है फिर शाम को चार घंटे के लिए 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है।

पता : हुकुमचंद मार्ग, इतवारिया बाजार, इंदौर, एमपी 452002


8. 56 स्ट्रीट फूड (Chappan Street Food)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

अगर आप इंदौर शहर घूमने के लिए गए हैं और 56 स्ट्रीट फूड घूमने के लिए नहीं गए तो इंदौर की यात्रा अधूरी मानी जाएगी। छप्पन स्ट्रीट फूड पूरे भारत में खानें पीने के लिए प्रसिद्ध है। इस फूड मार्केट में खानें के लिए उत्तर और दक्षिण भारत के लगभग सभी तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। छप्पन गली सुबह 6 बजे से खुलने लगती है जहां तरह तरह के व्यंजन का स्वाद चखा जा सकता है। नाश्ते से लेकर दोपहर और रात का भोजन करने के लिए आदर्श जगह है। शाम को छप्पन गली पूरी तरह लोगों से भर जाती है। छप्पन गली में में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खूब एंजॉय कर सकते हैं।


9. स्वामीनारायण मंदिर (Swami Narayan Mandir Indore)

इंदौर शहर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर का निर्माण कारीगरों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। जो देखने में बहुत ही भव्य लगता है। स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तो का तांता लगता है।


10.  इंदौर चिड़ियाघर (Indore Zoo)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

अगर आप पशु प्रेमी है और जानवरों को देखने में रुचि रखते हैं तो इंदौर के चिड़ियाघर में घूमने के लिए जरूर जाएं। चिड़ियाघर को कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। यह इंदौर शहर के बिलकुल मध्य में स्थित है। चिड़ियाघर में अनेक जंगली जानवरों को साक्षात देख सकते हैं। जिसमे लोमड़ी, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, बंगाल टाईगर, भालू, हाथी, हिरण, शेर, सफ़ेद रंग का मोर, चीता और अन्य जंगली जानवरों को देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त अनेकों प्रजाति के रंग बिरंगी पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा।


11. अन्नपुर्णा मंदिर (Annapurna Mandir Indore)

Indore me ghumne ki jagah

इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर हिंदुओ का प्रमुख प्राचीन धार्मिक स्थल है। मंदिर की सरंचना और वास्तुशैली में मदुरई के मीनाक्षी मंदिर की झलक दिखती है। मंदिर की दीवारों पर अलंकृत कारीगरी देखने लायक है। मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन हजारों की तादाद में पर्यटक दर्शन करने के लिए आते है। अन्नपुर्णा मंदिर की भव्य सुंदरता देखने के लिए भक्त खींचे चले आते हैं। यह मंदिर देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में मां अन्नपूर्णा देवी की तीन फुट लंबी मूर्ति स्थापित है। मंदिर के मुख्य द्वार पर चार हाथियों की खूबसूरती मूर्तियां स्वागत की भांति स्थापित की गई हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है मां अन्नपूर्णा अन्न की देवी के रूप में जानी जाती है। माता के दर्शन करने के लिए मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से 12 बजे तक खुले रहते है। बीच में 2 घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर सकते हैं।


12. स्नो सिटी इंदौर | Snow City Indore

Indore Me Ghumne Ki Jagah

इंदौर में पहाड़ों जैसी गिरती हुई बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं तो इंदौर में स्नो सिटी घूमने के लिए जा सकते हैं। स्नो सिटी में आप किसी भी मौसम में बर्फ का मजा ले सकते हैं। टिकट लेने के बाद आप 45 मिनट के लिए अंदर जा कर स्नो देख सकते हैं और बर्फ में अनेक तरह के खेलों का मजा ले सकते हैं।


13. चोरल डैम रिजॉर्ट इंदौर (Choral Dam)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

चोरल डैम रिजॉर्ट इंदौर शहर से 50 किमी की दूरी पर स्थित है। चोरल डैम प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए स्वर्ग के जैसा है। यहां पर शांत प्राकृतिक वादियां मन को मोह लेती है। चोरल डैम में आप नौका विहार का लुफ्त उठा सकते हैं। पहाड़ों से गिरता हुआ पानी चोरल डैम में प्रवेश करता हुआ दूध के समान दिखता है। चोरल डैम रिजॉर्ट में घूमने जाते हैं तो पर्यटकों के रूकने के लिए रिजॉर्ट बना हुआ है और खाने के उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है।


14. कृष्ण बाई होलकर छतरी (Krishna Bai Holkar)

इंदौर शहर के मध्य में स्थित कृष्ण बाई होलकर छतरी जिसे होलकर राजवंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था। इस ऐतिहासिक स्थल पर अनेक महापुरुषों की समाधि है। जिनमें तुकोजी राव और शिवाजी राव कृष्णा बाई होलकर जैसे महापुरुषों की समाधि स्थल प्रमुख है।


15. रालामंडल वन्य जीव अभयारण्य (RalaMandal Wildlife Sanctuary)

रालामंडल वन्य जीव अभयारण्य इंदौर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वन्य जीव अभयारण्य को 1981 में स्थापित किया गया था। इस वन्य जीव अभयारण्य में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह वन्य जीव अभयारण्य घने जंगलों के बीच बना हुआ है। वन्य जीव अभयारण्य में सफारी का आनंद लेते हुए जंगली जानवर हिरण, सांभर, चीतल, भालू, शेर, तेंदुआ को देख सकते हैं।


16. पाताल पानी झरना (Patalpani Waterfall)

Indore Me Ghumne Ki Jagah

पातालपानी झरना चारो ओर जंगलों से घिरा हुआ प्राकृतिक जलप्रपात है। पातालपानी जलप्रपात इंदौर से 35 किलामीटर की दूर महू तहसील के पास स्थित है। 250 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए पानी का मनोरम दृश्य देख कर मन प्रसन्न हो जाता है। प्राकृति की गोद में बसा हुआ यह स्थल हरे भरे पेड़ पौधे से भरा हुआ है। पातालपानी झरना जाने के लिए महू से ट्रेन द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।


17. तिंछा वॉटरफॉल (Tincha Waterfall)

Indore me ghumne ki jagah

प्राकृतिक वातावरण से समृद्ध तिंछा एकांत समय व्यतीत करने और दूर दराज में मौज मस्ती करने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है। पिकनिक उद्देश्य के रूप में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे आदर्श जगह है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय तिंछा जलप्रपात का अदभुत परिदृश्य देखने को मिलता है। तिंछा वॉटरफॉल इंदौर में तिंछा गांव के पास 25 किलोमीटर की दूरी पर नेमावर मुंबई मार्ग पर स्थित है। मानसून के समय तिंछा जलप्रपात में घूमने के लिए बढ़िया जगह है। बारिश के मौसम में 300 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।


18. कालाकुंड

कालाकुंड इंदौर में एडवेंचर प्रेमियों के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहों में शुमार है। कालाकुंड Indore Me Ghumne Ki Jagah के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह है। दूर दूर तक फैली हरियाली मन को मोह लेती है। कालाकुंड कैंपिंग और पहाड़ों में ट्रेकिंग करने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है।


19. राजबाड़ा इंदौर (Rajwada Palace)

राजबाड़ा इंदौर शहर में स्थित ऐतिहासिक इमारत के रूप में जानी जाती हैं। इमारत का निर्माण 200 साल पहले होलकर राजवंश के शासक मल्हार राव होलकर द्वारा करवाया गया था। होलकर राजवंश परिवार की गाथा प्रस्तुत करता शानदार महल में होलकर परिवार की मूर्तियों को देखा जा सकता है। जिस वजह से यह इमारत होलकर पैलेस के नाम से भी जानी जाती है। राजवाड़ा इमारत को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

सात मंजिला पैलेस अपनी संरचना और शिल्प कौशल का अनोखा उदाहरण है। राजवाड़ा महल को दो भागों में विभाजित है जिसमें पहले भाग में मंदिर और दूसरे भाग में महल को बनाया गया है। राजबाड़ा इंदौर शहर के बिलकुल मध्य में स्थित है। 1984 के दौरान हुए दंगो के कारण इस इमारत में आग लग जाने के कारण काफी नुकसान हुआ था। महल के परिसर में लगे सुन्दर पेड़ पौधे और फब्बारा राजबाड़ा की सुंदरता में चार चांद लगाने का कार्य करते है। राजवाड़ा के पास ही इंदौर का लोकप्रिय सर्राफा बाजार पड़ता है। इस महल में घूमने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच में जा सकते हैं।


20. लाल बाग पैलेस इंदौर  (LalBagh Palace)

इंदौर में लाल बाग पैलेस होलकर राजवंश द्वारा निर्मित शाही भव्यता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलता है। खान नदी के किनारे स्थित लाल बाग पैलेस का निर्माण तुकोजीराव होलकर द्वारा 1886 में करवाया गया था। लेकिन बाद में पूरी तरह तुकोजीराव के पुत्र ने इस पैलेस का निर्माण 1921 में करवाया था। पैलेस का निर्माण लंदन के बकिंघम पैलेस की तरह ही किया गया है।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

पैलेस का निर्माण इटालियन संगमरमर और दूसरे देशों से लाएं गए पत्थरों द्वारा करवाया गया है। लाल बाग पैलेस को संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। जिसमे होलकर राजवंश के अनेक प्राचीन वस्तुएं देखने को मिल जाएंगी। सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में खुला रहता है। लाल बाग में घूमने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच में जा सकते हैं।


21. कृष्णपुरा छतरी

Indore me ghumne ki jagah

कृष्णपुरा छतरी हिंदू धर्म के सबसे खूबसूरत प्रभावशाली सरंचना में से एक है। छतरी में होलकर राजवंश के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता था।मराठा वास्तुकला में बना शानदार एतिहासिक धरोहर इंदौर में सर्वाधिक देखी जाने वाली सरंचना में शुमार है। छतरी में बने शानदार खंभे बेहतरीन कारीगरी को प्रस्तुत करते हैं। कृष्णपुरा छतरी में 18 वी शताब्दी में होलकर राजवंश के समय स्थापित की गई 3 खूबसूरत छतरी को देखने का मौका मिलता है। तीन छतरी में पहली छतरी महारानी होलकर को समर्पित है और बाकी छतरी महाराजा तुकोजी राव और शिवाजी को समर्पित है। यह जगह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है और घूमना फिरना बिलकुल निशुल्क है।


इन्दौर शहर का मुख्य आकर्षण जगह

  1. मेघदूत उपवन
  2. इस्कॉन मंदिर
  3. इन्दौर संग्रहालय 
  4. इन्दौर सफ़ेद चर्च
  5. पिपलिया पाला


इंदौर में घूमने लायक सही मौसम (Best Time To Visit indore)

इंदौर एक खूबसूरत शहर होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जिसे देखने के लिए साल भर लांखो की संख्या में पर्यटक जाते हैं। यदि आप भी इंदौर घूमना चाहते हैं तो कभी भी इंदौर घूमने का प्लान बना सकते हैं। साल भर इंदौर शहर का मौसम एक समान सुखद बना रहता है।

लेकिन यदि आप अक्टूबर से मार्च के महीने में इंदौर में घूमने जाते है तो थोड़ा मानसून में राहत मिल जाती है। बाकी आप अप्रैल से जून महीने के बीच घूमने जा सकते हैं लेकिन इस मौसम में थोड़ा आपको गर्मी सहन करनी पड़ेगी और जुलाई से सितंबर तक बारिश का मानसून रहता है।


इंदौर कैसे पहुंचे (How To Reach Indore)

मध्यप्रदेश का दिल कहे जाने वाले इंदौर शहर में पहुंचना बहुत आसान है। इंदौर में पहुंचने के लिए आपको तीनो तरह के साधन उपलब्ध हैं। जिनमें रेल मार्ग द्वारा, वायु मार्ग और सड़क मार्ग के द्वारा बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकता है या आप अपने निजी वाहन कार या बाइक से घूमने जा सकते हैं। यदि इंदौर आपके शहर से काफी नजदीक है तभी अपने निजी वाहन से जाएं अन्यथा सार्वजनिक वाहन से जाना ज्यादा बेहतर होगा।


बस से इंदौर कैसे पहुंचे (Indore By Bus)

इंदौर शहर 2005 के पहले यातायात के क्षेत्र में बहुत पीछे था। इसके बाद इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित बस सेवा ने आम जनमानस के दैनिक जीवन को यातायात की दृष्टि से बहुत आसान कर दिया है। इंदौर सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह भारत के अन्य शहरों में जुड़ा हुआ है।

भोपाल, लखनऊ, झांसी, खरगोन, खण्डवा, उज्जैन, पुणे, जैसे शहरों से नियमित रूप से बस चलती रहती है। सरवटे बस स्टैंड, नवलखा बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, इसके अलावा विजय नगर आईएसबीटी बस स्टैंड इंदौर शहर में स्थित प्रमुख बस स्टैंड हैं।


इंदौर रेल मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे 

ट्रेन द्वारा इंदौर पहुंचने का बहुत ही सीधा साधन है। इंदौर का रेलवे स्टेशन भारत के शहरों से अच्छी तरह रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। ज्यादातर ट्रेन इंदौर शहर से होकर जाती है। इंदौर में मुख्य रेलवे स्टेशन को छोड़कर 7 और अन्य रेलवे स्टेशन लक्ष्मीबाई नगर, राजेंद्र नगर, राऊ, मांगलिया, सैफी नगर, और लोकमान्य नगर है।


हवाई जहाज से इंदौर कैसे पहुंचे 

इंदौर शहर में हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचने के लिए इंदौर शहर का नजदीकी हवाई अड्डा है। अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा यह हवाई अड्डा इंदौर शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इंदौर का हवाई अड्डा भोपाल, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।


इंदौर में रुकने की जगह (Indore Me Rukne ki jagah)

इंदौर में घूमने जाने का प्लान बना रखा हैं तो आपको इंदौर शहर में रुकने के लिए बहुत से गेस्ट हाउस और होटल मिल जायेंगे। जिसमे आप कम बजट से लेकर महंगे बजट में रूम ले सकते हैं। आप ऑनलाइन सर्च करके रूम बुक कर सकते हैं। रूम बुक करने से पहले अच्छी तरह होटल के रिव्यू देख कर ही होटल में रूम बुक करें।

 

इंदौर शहर का प्रसिद्ध भोजन क्या है ?(Famous Food in indore)

इंदौर शहर अपने स्वच्छता और खानपान के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इंदौर में भारत के सभी राज्यों के खाने का स्वाद एक ही जगह पर मिल जायेगा। जिसमे पोहा, लिट्टी चोखा, चाट, समोसा, दही जलेबी, मोमोज, गर्मियों मे मिलने वाली कुल्लाहड़ वाली लस्सी जैसे व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए छप्पन स्ट्रीट फूड और सराफा बाजार विभिन्न प्रकार के खानें के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इन्दौर में खरीदारी करने के लिए सर्राफा बाजार सबसे सस्ता और लोकप्रिय बाजार है जो खाने के साथ शॉपिंग करने का हब है।


इंदौर की यात्रा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ on Indore Me Ghumne Ki Jagah

1. इंदौर का पुराना नाम क्या है?

इंदौर शहर का पुराना नाम 1741 ई में बने इंद्रेश्वर मंदिर के आधार पर इंदुर रखा गया तत्पश्चात इंदौर कहा जाने लगा।

2. इंदौर में खानें की जगह?

इंदौर शहर अपने खानपान के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है। इंदौर में छप्पन स्ट्रीट फूड और सराफा बाजार में खाने के लिए अनेकों दुकानें है।

3. भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है?

भारत का सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश का दिल कहा जाने वाला इंदौर शहर है। 2021 की स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर लगातार पांचवीं बार इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नम्बर एक के पायदान पर रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url