Top12 कानपुर में घूमने की जगह-Kanpur Tourist Places

गंगा नदी के तट पर बसा हुआ कानपुर शहर उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे लोकप्रिय जिला है। भारत में कानपुर की पहचान स्थानीय वेशभूषा, भाषा शैली और कनपुरिया बोलने के अंदाज के कारण पूरे भारत में लोकप्रिय है। कनपुरियों के मौज मस्ती करने और तफरी करने का अलग ही ढंग है। Kanpur में घूमने की जगह के तौर पर बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक स्थल मौजूद हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से कानपुर में घूमने की जगह (Kanpur Tourist Places) के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे।



kanpur me ghumne ki jagah

कानपुर उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख औधोगिक शहरों में से एक है। यह शहर चमड़े के कारोबार के लिए जाना जाता है। कानपुर में चमड़े से बने जूते पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। फैक्ट्रियों में निर्मित जूते विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं।

कानपुर ऐतिहासिक इमारतों से बना घूमने लायक दिलचस्प शहर है। कानपुर शहर में मंदिर, पार्क, झील प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। नगर का इतिहास बहुत ही पुराना है। रामायण से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास कानपुर में देखने को मिल जायेगा।

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य का काफी बड़ा जिला है। भौगौलिक क्षेत्र को देखते हुए कानपुर को मुख्य दो भागों में विभाजित किया गया है। एक है कानपुर नगर और दुसरा कानपुर देहात है। कानपुर नगर और कानपुर देहात दोनो अलग अलग जिला है। कानपुर नगर सुख सुविधाओं की दृष्टि से काफी विकसित है वही कानपुर देहात औद्योगिक क्षेत्र में काफी विकसित है।

कानपुर में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आए है। यहां आपको कानपुर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि घूमने के दौरान आपके काम आ सके कानपुर ऐसा शहर है जहां परिवार के साथ दिल खोल कर मनोरंजन कर सकते हैं। कानपुर में घूमने की जगह (Kanpur Tourist Places) के साथ ही बताएंगे की कानपुर कैसे पहुंचे, कानपुर घूमने के लिए किस मौसम में जाना उचित रहेगा और घूमने के लिए जाते हैं तो ठहरने के लिए क्या सुविधा उपलब्ध हैं।


कानपुर में घूमने की जगह | Kanpur Tourist Places


कानपुर शहर का संक्षिप्त परिचय (Short Information of Kanpur City)

कानपुर का पुराना नाम कन्हापुर था। कानपुर का इतिहास 13वी शताब्दी पुराना माना जाता है। कानपुर में 10वी और 13वी शताब्दी के काल में चंदेला राजवंशों ने शासन किया था। 

कानपुर अपने इंडस्ट्रियल कामकाज के लिए देश और दुनियां में प्रसिद्ध है। कानपुर औधोगिक दृष्टि से मुख्य शहर है। कानपुर का मुख्य रूप से चमड़ा और कपड़ा देश विदेश में प्रसिद्ध है। कानपुर नगर एक विकसित शहर होने के कारण महानगर की श्रेणी में आता है।

कानपुर का गंगा मेला जो प्रत्येक वर्ष होली के आठवें दिन मनाया जाता है। जो अनुराधा नक्षत्र के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने सगे संबंधियों के साथ होली खेलते हैं।

अनुराधा नक्षत्र के दिन हटिया के राजन बाबू पार्क से रंगो का ठेला निकाला जाता है। गंगा मेला का इतिहास आजादी की क्रांति से जुड़ा हुआ है। कानपुर में गंगा मेला बीते लगभग 82 सालों से मनाया जाता रहा है।

कानपुर शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है यहां पर आपको आईआईटी, गणेश शंकर स्मारक चिकित्सा विश्वविद्यालय, चंद्र शेखर कृषि विश्वविद्यालय (HBTI) जैसे कुछ प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान देखने को मिल जायेंगे।

भारत के अनेकों शहरों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) और सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए पूरे भारत देश में प्रसिद्ध है। B.Tech, मेडिकल और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट काकादेव में रहकर तैयारी करते हैं और सफल होते हैं।


1. ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर (Green Park Stadium Kanpur)

कानपुर में आयोजित होने वाले क्रिक्रेट मैच के दौरान आप ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में आकर क्रिकेट मैच का आंखों देखा आंनद ले सकते हैं। 1945 में स्थापित खेल का मैदान अपनी महत्वता को बरकरार रखे हुए है। मैदान में 32000 दर्शक बैठकर खेल का आनंद उठा सकते हैं। कानपुर के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद आप क्रिकेट मैच को देखने के लिए भी कानपुर आ सकते हैं।

kanpur me ghumne ki jagah

ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्षेत्रीय लोगों द्वारा अक्सर मैच आयोजित किए जाते रहते हैं। लेकिन यदि कभी अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित किया जाता है तो आप कानपुर घूमने के साथ ही क्रिक्रेट खेल देखने के लिए जा सकते हैं।

स्थान : बड़ा चौराहा, वीआईपी रोड़

पहुंचने का तरीका : घंटाघर रेलवे स्टेशन से ग्रीन पार्क स्टेडियम 5 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़कर स्टेडियम 15 मिनट में पहुंच सकते हैं।


2. कानपुर का चिड़ियाघर (Kanpur Zoo)

कानपुर चिड़ियाघर को एलेन फॉरेस्ट जू के नाम से भी जाना जाता है। इस चिड़ियाघर को 4 फरवरी 1974 में टूरिस्ट प्लेस के रूप में पर्यटकों के देखने के लिए खोला गया था। कानपुर जूलॉजिकल पार्क में आपको सभी तरह के पशु पक्षी देखने को मिल जायेंगे। कानपुर जू 75 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है। यहां पर हिरन, बाघ, शेर, चीता, गैड़ा, घड़ियाल, मगरमच्छ देखने लायक जीव जन्तु हैं।

kanpur me ghumne ki jagah

चिड़ियाघर के अंदर एक अंडर ग्राउंड एक्वेरियम है जहां पर विभिन्न प्रजाति की मछलियां देखने को मिल जाएगी। एक्वेरियम को देखने के लिए अलग से आपको टिकट लेना पड़ेगा। अगर आप बच्चों के साथ जाएं तो इस एक्वेरियम में जरूर घूमने के लिए जाए बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा। जू के अंदर बच्चों के खेलने के लिए टॉय ट्रेन भी है।

चिड़ियाघर में घूमने पर आपको बंदरों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप कुछ खानें पीने का सामान लेकर जाते है। तो उसे छुपा कर रखें। नही तो बंदर आपके खाने के समान को छीन लेते हैं। इसलिए बंदरों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

स्थान : आजाद नगर कानपुर

पहुंचने का माध्यम : रेलवे स्टेशन से ऑटो या टैक्सी करके जा सकते हैं। घंटाघर रेलवे स्टेशन से लगभग यह 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

चिड़ियाघर खुलने का समय : सुबह 8 बजे से शाम 5: 30 तक है। सोमवार को यह चिड़ियाघर बंद रहता है। राष्ट्रिय त्योहारों पर स्टुडेंट के घूमने के लिए निशुल्क रहता है।


3. जेके मंदिर कानपुर (J.K Temple)

कानपुर का जेके मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। JK मंदिर लगभग 70 साल पुराना है। जेके मंदिर का निर्माण 1953 में सिंघानिया परिवार ने करवाया था। भव्य मंदिर में प्राचीन और आधुनिक दोनो तरह की वास्तुकला का सुंदर संयोजन देखने को मिलता है। मंदिर में राधा, और कृष्ण की मूर्ति मंदिर के केंद्र बिंदु में स्थापित ही गई है। मंदिर के प्रांगण में चारो तरफ हरियाली और फूल पौधे देखने को मिल जायेंगे।

kanpur me ghumne ki jagah

जेके मंदिर के अंदर में पांच देवी देवताओं की मूर्ति विद्यमान है। इनमे मुख्य मूर्ति के रूप में राधा कृष्ण की मूर्ति, हनुमान जी, भगवान लक्ष्मीनारायण, नाम देश्वर और अर्धनारीश्वर की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का रख रखाव जेके ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। शाम के समय मंदिर में रोशनी पड़ने से मंदिर की शोभा देखने योग्य है।

पता : जेके मंदिर कानपुर के सर्वोदय नगर में स्थित है जो गोविंदनगर की तरफ जाने वाली रोड़ के बगल में बना हुआ है। जेके मंदिर के पास ही आरटीओ कार्यालय है और ठीक आगे 5 मिनट की पैदल दूरी पर रावतपुर क्रासिंग के पास रेव मोती मॉल स्थित है जहां आप शॉपिंग, मनोरंजन और भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

मंदिर खुलने का समय : यह मंदिर सुबह 5 बजे से 12 बजे तक खुला रहता है और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। जेके मंदिर वीक में सभी दिन खुला रहता है। JK मंदिर में शाम 7 बजे प्रतिदिन भगवान की आरती की जाती है। 

 

4. बिठूर कानपूर की प्रसिद्ध जगह (Tourist Places Kanpur)

बिठूर कानपूर मे गंगा के किनारे उत्तर दिशा में बसा हुआ गांव है। बिठूर में ही नाना साहब का जन्म हुआ था जिन्होंने 1857 की क्रांति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिठूर में हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। बिठूर पर गंगा तट पर बने घाट बहुत ही प्रसिद्ध घाट है। किनारे पर बने ब्रम्ह वर्त और पत्थर घाट बहुत फेमस घाट है जहा लोग स्नान कर डुबकी लगाते हैं।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

बिठूर में बाल्मिकी आश्रम भी है कहा जाता है। इसी आश्रम में माता सीता निर्वासन के समय आकार रुकी थी। बिठूर का सुधांशु जी महाराज आश्रम बहुत ही प्रसिद्ध आश्रम है। जहा पर अक्सर लोग घूमने के लिए जाते हैं। बिठूर का बूढ़ा बरगद का ऐतिहासिक पेड़ जहां पर 1857 की क्रांति के समय 144 क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। आज यह पेड़ मौजूद नहीं है लेकिन स्मारक के तौर पर नाना राव पार्क मौजूद है। बिठूर कानपुर शहर से 17 किमी दूर पड़ता है।


5. मोतीझील, कानपुर में घूमने वाली जगह

मोतीझील कानपुर में घूमने के लिए लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। मोती झील कानपुर के बेनाझाबर रोड़ स्वरूप नगर पर स्थित है। कानपुर घंटाघर रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। गोविंद नगर के रास्ते फजलगंज होते हुए मोती झील पहुंच सकते हैं।

kanpur me ghumne ki jagah

मोतीझील में घूमने के लिए 25 रुपए का टिकेट लेना पड़ता है। मोतीझील में खूबसूरत झील का दृश्य देख सकते है और झील में नाव चलाने का आनंद ले सकते हैं। मोती झील के अंदर कारगिल पार्क भी बना हुआ है। मोतीझील का निर्माण अंग्रेजो ने करवाया था ताकि शहर में पानी की समस्या को खत्म किया जा सके। 

और लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जा सके बाद में इसे मनोरंजन के लिए पार्क में तब्दील कर दिया गया। मोतीझील सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। कानपूर मे घूमने के लिए आए हैं तो मोतीझील जरूर विजिट करें।


6. इस्कॉन मंदिर कानपुर

ISKCON मंदिर कानपुर से महज 5 किलोमीटर दूर बिठूर रोड़ के मैनावती मार्ग पर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर कलाकृति से बनाया गया है। इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। मंदिर के अंदर राधा कृष्ण की खूबसूरत मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर 2014 में आम लोगों के लिए खोला गया था।

kanpur me ghumne ki jagah

यहां पर विदेशी पर्यटक भी काफ़ी मात्रा में घूमने के लिए आते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में यह मंदिर श्रद्धालुओं से भर जाता है। मंदिर को सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। इस्कॉन मंदिर की दीवारों में हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा देखने को मिल जाएगी।


7. फूल बाग पार्क

फूल बाग पार्क का निर्माण अंग्रेजो ने 19वी शताब्दी में मनोरंजन स्थल के रूप में करवाया था। फूल बाग पार्क को गणेश शंकर विद्यार्थी उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। फूल बाग को कानपुर का हृदय कहा जाता है। यह पार्क राजनीतिक रैलियों और जन सभाओं के लिए बहुत ही प्रचलित रहा है।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

फूल बाग में एक संग्रहालय भी है। संग्रहालय में औपनिवेशिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की कलाकृतियों और दस्तावेज़ देखने को मिल जायेंगे। फूल बाग कानपुर के बड़ा चौराहे पर स्थित है। घंटाघर रेलवे स्टेशन से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


8. गंगा बैराज कानपुर

गंगा बैराज युवाओं के घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। कानपुर का गंगा बैराज मरीन ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है। शाम को गंगा बैराज मे घूमने का मजा ही कुछ अलग है। ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती है।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah 

गंगा बैराज मे खड़े होकर बहते पानी का नज़ारा देख सकते हैं। शाम के समय चाय पीने के लिए बहुत सी दुकानें दिख जाएंगी। गंगा बैराज के पास ही अटल घाट बना हुआ है जहां पर भारी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं।


9. जेड स्क्वायर मॉल (Z Square Mall Kanpur Me Ghumne Ki Jagah)

कपल्स के साथ जाने की सबसे पसंदीदा जगहों में एक Z Square मॉल। छुट्टी के दौरान शॉपिंग करने का मन है तो Z Square मॉल घूमने के लिए बढ़िया जगह है। आप ब्रांडेड कपड़े जूते और इलेक्ट्रोनिक के समान की खरीदारी कर सकते हैं। जेड स्क्वायर मॉल लोगों की चहल पहल से पूरा भरा हुआ रहता है। Z स्क्वायर मॉल को 2010 में आम लोगों के लिए खोला गया था। यह मॉल इतना बड़ा है की भारत का सातवां सबसे बड़ा मॉल की श्रेणी में आता है।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

यहां पर आप कार या बाइक से जा सकते है। Z Square मॉल फूल बाग के आगे बड़ा चौराहा पर स्थित है। मॉल में आप मूवी भी देख सकते हैं। छोटे बच्चों के खेलने के लिए गेम भी है। मॉल में ही रेस्टोरेंट है जहां पर आप खाना भी खा सकते हैं।

पता :  बड़ा चौराहा, कानपुर


10. ब्लू वर्ल्ड - Blue World Kanpur

ब्लू वर्ल्ड कानपुर का प्रसिद्ध वाटरपार्क है। ब्लू वर्ल्ड वाटर पार्क गर्मियों में लोगो की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। गर्मियों में स्विमिंग करने के लिए आपको यहां वाटर स्लाइड और स्विमिंग पुल मिल जायेंगे जहां पर आप टिकट लेकर स्विमिंग का आनंद लें सकते हैं। पार्क में वाटर डांस भी होता है जहां आप नाच सकते हैं। फोटो शूट और सेल्फी के लिए बहुत ही सुन्दर थीम पार्क है। पार्क में सामान रखने के लिए लॉकर सुविधा उपलब्ध है जहां आप पैसे देकर अपना सामान रख सकते हैं। स्विमिंग पूल में नहाने के लिए आप कपड़े भी किराए पर ले सकते हैं।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

 ब्लू वर्ल्ड सुबह : 10:30 से लेकर रात 07:30 तक खुला रहता है।

टिकट का शुल्क: 730 रूपए रविवार को 800 रुपए

पता : बिठूर, कानपुर

Kanpur me ghumne ki jagah

पहुंचने के लिए आसान रास्ता : ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क मंधना बिठूर रोड़ पर स्थित है। पहुंचने के दो रास्ते हैं। पहला रावतपुर और कल्याणपुर होकर मंधना के रास्ते दुसरा मार्ग है आजादनगर होते हुए।


11. शोभन सरकार, कानपुर

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

शोभन सरकार कानपुर का धार्मिक स्थल होने के साथ ही एक पर्यटन स्थल भी है। शोभन सरकार परिसर में खूबसूरत झील भी है जहा बैठ कर मन को शांति मिलती हैं। शोभन सरकार में राम, माता सीता, और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित है। जहा पर भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। शोभन सरकार कानपुर शहर से 40 किमी दूर पर है।


12. पनकी हनुमान मंदिर

कानपुर में भगवान हनुमान जी के दर्शन करने के लिए पनकी हनुमान मंदिर पर जाकर दर्शन कर सकते हैं। पनकी हनुमान मंदिर कानपुर का सबसे प्रसिद्ध हनुमान जी को समर्पित मंदिर है। कहते हैं इस मंदिर का निर्माण बाबा नीम करोली ने करवाया था।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

पनकी हनुमान मंदिर नौबस्ता चौराहे से 15 किमी की दूरी पर पड़ता है। अगर आप ट्रेन से पहुंचना चाहते है। तो कानपुर के घंटाघर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर बैठकर पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर उतरकर मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर भक्तो से भर जाता है।


कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर

  1. हनुमान मंदिर पनकी
  2. इस्कॉन मंदिर
  3. जेके मंदिर सर्वोदय नगर
  4. वैष्णो देवी मंदिर कर्रहि 
  5. साई बाबा मंदिर गौशाला
  6. बारा देवी मंदिर
  7. घंटी वाले बाबा मंदिर चुन्नी गंज
  8. शिवालय
  9. आनंदेश्वर मंदिर सिविल लाइंस
  10. ब्रह्मा देव मंदिर महाराजपुर

 

कानपुर के प्रसिद्ध घाट

  1. अटल घाट
  2. ब्रह्मावर्त घाट बिठूर
  3. पत्थर घाट बिठूर
  4. ड्योढी घाट
  5. भैरव घाट


कानपुर के लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थान

  • आईआईटी कल्याणपुर कानपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU)
  • एचबीटीआई कॉलेज
  • गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज
  • डीएवी कॉलेज वीआईपी रोड़
  • डीवीएस कॉलेज गोविंदनगर


कानपुर में घूमने के लिए किस मौसम में जाना चाहिए? (Best Season To Visit Kanpur)

अगर आप कानपुर घूमने के लिए आ रहे है तो कानपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के बीच बढ़िया रहता है। कानपुर में गर्मी और सर्दी दोनों काफ़ी ज्यादा पड़ती है। जिससे आप अधिक गर्मी और अधिक सर्दी वाले महीनों को छोड़कर कभी भी घूमने का प्लान बना सकते है। 

कानपुर में दिसंबर और जनवरी में ठंडी ज्यादा पड़ती हैं। ठंड की वजह से कोहरा अधिक छाया रहता है जिसकी वजह से आपको घूमने में परेशानी हो सकती है।


कानपुर पहुंचने के लिए आसान तरीका - How To Reach Kanpur

कानपुर में आने जाने के लिए सभी तरह की यातायात सुविधाएं उपलब्ध हैं। कानपुर एक औधोगिक शहर होने के कारण शहर में रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा और बस स्टैंड मौजूद है। कानपुर का घंटाघर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। ज्यादातर रेलगाड़ियों का आवागमन होता रहता है।


हवाई जहाज से कानपुर कैसे पहुंचे?

कानपुर औधोगिक शहर की वजह से सभी राज्यों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। कानपुर आने के लिए चकेरी एयरपोर्ट सबसे नजदीक है। चकेरी हवाई अड्डा रामादेवी में स्थित है। चकेरी हवाई अड्डे तक रोजाना इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली बैंगलोर के लिए संचालित होती रहती है। 

इसके अलावा कानपुर से 80 किलोमीटर की दूरी पर लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट है आप लखनऊ पहुंचकर कानपुर बस द्वारा जा सकते हैं। लखनऊ से बस आपको 2 घंटे में कानपुर पहुंचा देती है।


ट्रेन से कानपुर कैसे पहुंचे?

कानपुर ट्रेन मार्ग के द्वारा भारत के सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है। कानपुर का घंटाघर रेलवे स्टेशन जहा रोजाना हजारों की संख्या में रेलगाड़ियों का आवागमन होता रहता है। दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, इलाहाबाद शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

ट्रेन द्वारा कानपुर पहुंचना बहुत ही आसान है। यदि आप दिल्ली से कानपुर आना चाहते हैं तो कानपुर के लिए अनेकों रेलगाड़ी चलती है। दिल्ली और कानपुर के बीच रोजाना रात 11:45 पर श्रमशक्ति ट्रेन चलती है जो सुबह आपको पहुंचा देती है। कानपुर सेंट्रल पहुंचने के बाद आप प्लेटफार्म नम्बर 10 की तरह से बाहर आकर ऑटो या रिक्शा पकड़कर आपने होटल तक पहुंच सकते हैं।

कानपुर के रेलवे स्टेशन :-

कानपुर सेंट्रल, घंटाघर (CNB)

पनकी रेलवे स्टेशन (PNK)

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन

कल्याणपुर रेलवे स्टेशन (KAP)

अनवरगंज रेलवे स्टेशन (CPA)


बस से कानपुर कैसे पहुंचे?

बस द्वारा कानपुर पहुंचने के लिए टाट मील के नजदीक झकरकटी बस अड्डा सबसे नजदीक है। टाट मील बस अड्डे से विभिन्न राज्यों के लिए बस संचालित होती है। घंटाघर रेलवे स्टेशन से टाट मील बस अड्डा महज 2 किमी की दूरी पर स्थित है। जैसे आप रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते है। ऑटो या ई रिक्शा पकड़कर पहुंच सकते हैं।

कानपुर के बस स्टैंड :-

झकरकटी बस अड्डा

चुन्नी गंज बस स्टैंड

फजलगंज बस अड्डा


कानपुर में कम बजट में रुकने की जगह

यदि आप कानपुर घूमने के लिए गए हैं तो घंटाघर रेलवे स्टेशन उतरते ही जैसे आप प्लेटफार्म से बाहर निकलेंगे स्टेशन के बाहर लाइन से होटल देखने को मिल जायेंगे यदि आप रात में पहुंचते है तो ठहरने के लिए होटल बुक कर सकते हैं। लेकिन घंटाघर से ज्यादातर पर्यटन स्थल दूर पड़ेंगे। यदि आप उस इलाके में ठहरना चाहते हैं जहां से अधिकांश घूमने वाली जगह पास में है तो आप मोती झील या बड़ा चौराहा के आसपास ठहर सकते हैं।

कानपुर उत्तर प्रदेश का सस्ता शहर है जहां रहना और खाना बहुत ही सस्ता है। कानपुर में होटल आपको कम कीमत में 500 से 1000 रुपए के बीच में मिल जायेगा। यदि आप अधिक बजट वाले होटल में ठहरना चाहते है तो परेड ग्राउंड के पास स्थित पांच सितारा होटल सोमदत्त प्लाजा में रूम बुक कर सकते हैं।


कानपुर शहर में कैसे घूमे?

कानपुर की टूरिस्ट प्लेस का भ्रमण करने के लिए ऑटो रिक्शा, विक्रम (एक तरह का ऑटो रिक्शा), या फिर ई रिक्शा में शेयरिंग के माध्यम से घूम सकते हैं। कानपुर में बहुत सी कैब चलती है। कैब बुक करके सभी स्थलों को देख पाएंगे। 

एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बस भी सबसे सस्ता साधन है। इसके अलावा कानपुर में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है। कुछ जगह मेट्रो संचालित की जाती और कुछ जगह मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है।


कानपुर के प्रसिद्ध मार्केट कौन से हैं? - Popular Local Markets in Kanpur 

कानपुर में घूमने के लिए गए है तो आप चाहे तो घूमने के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। कानपुर में अनेकों मार्केट है जो तरह तरह की चीजों के लिए प्रसिद्ध है। कपड़े यदि आप खरीदना चाहते हैं तो सीसा मऊ बाजार, गुमटी नंबर 5, नवीन मार्केट परेड, गोविंदनगर का चावला मार्केट, नौबस्ता बाई पास का कर्राही मार्केट, बास मंडी ये सभी बाजार कपड़े के लिए प्रसिद्ध है जहां आप थोक या फुटकर में सस्ते दामों में कपड़े खरीद सकते हैं।

यदि आपको जैकेट और जूते खरीदना हो तो जाजमऊ मार्केट में जा सकते हैं। गहनों और आभूषण के लिए बड़ा चौराहा में स्थित बिरहाना रोड़ है। जहां पर अनेकों दुकानें हैं जिसमे आप तरह तरह की डिजाइनर ज्वैलरी खरीद सकते हैं।

 

कानपुर घूमने में कितना खर्चा आएगा?

कानपुर में घूमने का खर्चा आपके रहने के दिनों पर निर्भर करता है। वैसे कानपुर इतना महंगा शहर नही है। कानपुर उत्तरप्रदेश राज्य का एक ऐसा शहर है जहां घूमना और खाना बहुत ही सस्ता है। कानपूर में आपको खाना और रहने के लिए बहुत ही कम पैसे खर्च करने होंगे।

यदि आप दो दिन घूमने का प्लान बनाया है तो एक दिन के रहने और खानें का लगभग 900 रुपए आयेगा इस तरह दो दिन में आपका रहने और खाने में 1800 रुपए पर्यटन स्थलों में घूमने का लगभग 1000 रुपए आयेगा इस तरह कुल खर्चा 3000 तक पहुंच जाएगा।


कानपुर की यात्रा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ on Kanpur Me Ghumne Ki Jagah)

1. कानपुर क्यों प्रसिद्ध है?

कानपुर भारत का औधोगिक शहर होने के कारण यहां का चमड़ा और कपड़ा बहुत ही प्रसिद्ध है। कानपुर का चमड़ा विदेशो में भी निर्यात किया जाता है।

2. कानपुर का सबसे मशहूर चीज क्या है?

कानपुर का सबसे मशहूर चीज ठग्गू के लड्डू है। साथ ही पढ़ाई करने के आईआईटी कानपुर और काकादेव कोचिंग मंडी सबसे मशहूर है।

3. कानपुर का पुराना नाम क्या है?

कानपुर का पुराना नाम कन्हापुर था। पुराना कानपुर सीसामऊ, जूही, पटकापुर, करसंवा गांवों से मिलकर बना था।

4. कानपुर रेलवे स्टेशन का कोड क्या है?

कानपुर रेलवे स्टेशन का कोड CNB है।


निष्कर्ष (Conclusion)

प्रिय पाठक कानपुर में घूमने की जगह (Kanpur Tourist Places) के बारे में जानकारी प्राप्त कर लिया होगा। आर्टिकल में हमने हर छोटी से छोटी विषय पर जानकारी दी है ताकि यदि कोई पहली बार कानपुर में घूमने के लिए जाता है तो आसानी से कानपुर में घूम सके उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url