10+ बैंगलोर में घूमने की जगह | Unique Places to Visit in Bangalore

सिलिकॉन वैली नाम से प्रसिद्ध बैंगलोर दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक खूबसूरत शहर है। बैंगलोर को बेंगलुरु नाम से भी जाना जाता है। आईटी के क्षेत्र में मशहूर बैंगलोर भारत में दिल्ली, मुंबई के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। साथ ही बैंगलोर पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय शहर है। बैंगलोर में घूमने के लिए आपको झील, खूबसूरत पहाड़, मन को मोह लेने वाले हरे भरे गार्डन, धार्मिक स्थल और अनेकों तरह के पर्यटन स्थल है जो पूरे भारत में लोकप्रिय है। अगर आप बैंगलोर में रह कर जॉब करते हैं या भारत के किसी भी कोने से बैंगलोर घूमने जाने की सोच रहे हैं तो लेख को पढ़कर जान सकते हैं की बैंगलोर में घूमने की जगह (Unique Places to Visit in Bangalore) कौन कौन सी हैं। जहां पर आप अपनी फैमिली या दोस्तो के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

Bangalore me ghumne ki jagah

कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलोर है। गार्डन सिटी के नाम से बहुचर्चित यह शहर साल भर रोमांचित और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। बैंगलौर पहुंचते ही यहां का मौसम आपको मनमुग्ध कर देगा। बैंगलोर का मौसम साल के बारह महीने एक समान रहता है न ज्यादा गर्मी पड़ती हैं और न ही सर्दी शाम को चलने वाली हवा तन को रोमांचित कर देती है। आज हम यादगार शहर बैंगलोर में घूमने की जगह के साथ बताएंगे कि बैंगलोर कैसे पहुंचे? साथ ही बैंगलोर में रूकने की जगह कहां पर स्थित है? और शहर में खानें पीने के लिए प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कौन से हैं?


बैंगलोर में घूमने की जगह | Unique Places to Visit in Bangalore


बैंगलोर शहर के शीर्ष बिंदु

  1. बैंगलोर प्राचीन काल में कल्याणपुरी या "कल्याण नगर" नाम से लोगों के बीच प्रचलित था। इतिहासकारों के मुताबिक कहा जाता है आधुनिक बैंगलोर शहर की स्थापना 1537 में हुई थी जब विजयनगर साम्राज्य फलफूल रहा था।
  2. पहले बैंगलोर को अंग्रेजी भाषा में "Bangalore" लिखा जाता था। लेकिन 2006 में दिए गए प्रस्ताव के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सहमति मिलते हुए 1 नवंबर 2014 से इसे अंग्रेजी भाषा "Bengaluru" में लिखा जाने लगा गया।
  3. बैंगलोर में अनेकों राजवंश के शासकों ने राज किया इनमे कहा जाता है सर्वप्रथम गंग वंश ने 1004 ई में शासन किया था। बाद में चोल वंश का शासन रहा तत्पश्चात मुगलों का शासन भी रहा।
  4. अनुमान के अनुसार कहा जाता है बैंगलोर में 51 प्रतिशत लोग भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों से बसे है। बैंगलोर में ही Wipro, ISRO, और infosis का मुख्यालय है।
  5. बैंगलोर में ही चेन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम है। यह संसार का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जहां सोलर पैनल की रोशनी में क्रिक्रेट मैच आयोजित होते रहते हैं। चेन्नास्वामी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होता रहता है। 
  6. अगर आप क्रिक्रेट देखने के लिए बैंगलोर शहर गए हैं तो बैंगलोर में घूमने की जगह अनेक हैं। मैच देखने के साथ साथ बैंगलौर के टूरिस्ट प्लेस को भी देख सकते हैं।


1. नंदी हिल्स बैंगलोर (Nandi Hills)

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

बैंगलोर में प्रकृति की सुन्दरता को देखना चाहते हैं तो नंदी हिल में घूमने के लिए अपना समय निकाल सकते हैं। हिल्स समुद्र तल से 1450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नंदी हिल के ऊपर से सुबह उगते सूरज और सूर्यास्त के समय का मनोरम नजारा देखने पर अदभूत लगता है। मानसून में पहाड़ियां कोहरे से ढक जाती हैं जिसे देखकर लगता है जैसे स्वर्ग के दर्शन हो रहे हैं। कहते है नंदी हिल्स ग्रीष्मावकाश के समय टीपू सुल्तान का निवास हुआ करता था। नंदी हिल्स पर्यटन स्थल के साथ ही धार्मिक स्थल भी है यहां पर आपको योगा नंदीश्वरा का प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिलता है।

आप प्रकृति मनोरंजन के साथ साथ भगवान के दर्शन भी कर सकते है। नंदी हिल्स फोटो शूट के लिए बेहतरीन जगह है। पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग का मजा लेते हुए आसपास हरियाली से भरे पहाड़ों का दीदार कर सकते हैं। नंदी हिल्स पर्यटकों के घूमने और मनोरंजन करने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। नंदी हिल में खानें पीने के लिए बहुत से रेस्टोरेंट है अगर सुबह जल्दी निकलते हैं तो पहुंच कर नाश्ता कर सकते हैं।

नंदी हिल लोकेशन: नंदी हिल्स कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर और चिकबलपुर जिले से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नंदी हिल्स कैसे पहुंचे: नंदी हिल बैंगलोर में 60 किमी दूर स्थित है। पहुंचने के लिए सबसे अच्छा तरीका निजी वाहन है या फिर बैंगलोर के Majistik बस स्टैंड से KSRTC बस से पहुंच सकते हैं। बस सुबह 5 बजे से चलना शुरू हो जाती हैं। बस आपको 2 घंटे में पहुंचा देती है।

नंदी हिल घूमने का टिकट: नंदी हिल में घूमने के लिए 20 रूपए का टिकट शुल्क लिया जाता है।

  

2. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park Bangaluru)

Bangalore me ghumne ki jagah

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान पिकनिक स्पॉट और मनोरंजन करने के लिए आदर्श जगह है। जहां परिवार और बच्चों के साथ पूरे दिन की ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, तेंदुआ, हाथी, चीता, शेर, हिरण, नीलगाय, जैसे जंगली पशुओं को साक्षात देखने का मौका मिलता है। बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बैंगलोर का सबसे बड़ा उद्यान है जिसकी स्थापना 1970 में की गई थी और इसे राष्ट्रीय उद्यान 1974 में घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय उद्यान में आप सफारी का आनंद लेते हुए जंगली जानवरों को देख सकते हैं जिसमे आप बंद गाड़ी में बैठ कर राष्ट्रीय उद्यान की सैर कर सकते हैं। नेशनल पार्क में जंगली जानवर खुले प्राकृतिक परिवेश में विचरण करते हुए देखने को मिलते हैं। इसके साथ बन्नेरघट्टा में देश का पहला तितली पार्क स्थापित किया गया है। तितली पार्क में सभी प्रजातियों की रंग बिरंगी तितली देख सकते हैं। पार्क में घूमने के बाद पास ही खरीदारी करने के लिए बड़ी मार्केट भी लगती है।

नेशनल पार्क की लोकेशन: बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बैंगलोर शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। बाइक या निजी वाहन से आप 30 मिनट में पहुंच सकते हैं। या फिर बैंगलोर की KSRTC की सार्वजनिक बस बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान तक जाती है।

पार्क में घूमने का टिकट : बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में मनोरंजन करने के लिए जंगल सफारी जीप और बस द्वारा कराई जाती है। जीप और बस का टिकट शुल्क अलग अलग है। बायोलॉजिकल पार्क में चिड़ियाघर और तितली पार्क है जिसका अलग अलग टिकट है। आप चाहें तो सभी ट्रिप का एक साथ टिकट खरीद सकते हैं।

पार्क खुलने का समय: बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।


3. लालबाग बोटैनिकल पार्क बैंगलोर का पर्यटन स्थल (Lal Bagh Botanical Garden Bangalore)

Bangalore me ghumne ki jagah

बैंगलोर में स्थित लालबाग पार्क का निर्माण 1760 में हैदर अली ने करवाया था। प्रकृति की सुंदरता देखने के लिए इस बाग पर घूमने के लिए जरूर जाएं। लाल बाग में आप वनस्पतियों की 1000 से भी अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं। जिनमें कमल के फूल, दुर्लभ सम-शितोष्ण और शीतोष्ण पौधे, कई साल पुराने पेड़, सुंदर झीलें, दूर दूर तक फैली हरियाली, हरे हरे घास के मैदान, तरह तरह गुलाब के फूल देखने को मिलते हैं।

लालबाग में साल में दो बार 26 जनवरी और 15 अगस्त को फूलों की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। लालबाग 240 एकड़ में फैला पिकनिक स्पॉट के लिए अच्छी जगहों में से एक है। यदि आप लालबाग घूमने जाना चाहते हैं तो अपने परिवार या दोस्तो के साथ जा सकते हैं। लालबाग में आप अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए फोटो खींच सकते हैं। बहुत से फिल्मों की शूटिंग भी लालबाग में होती रहती है।

लाल बाग टिकट शुल्क और खुलने का समय: बाग सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। जिसमे घूमने के लिए 30 रुपए प्रवेश शुल्क है बच्चों के लिए 10 रूपए का टिकट शुल्क है और दिब्यांग के लिए प्रवेश शुल्क निशुल्क है।


4. इनोवेटिव फिल्म सिटी (Innovative Film City Bengaluru)

इनोवेटिव फिल्म सिटी बैंगलोर में पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आकर्षण जगहों में से एक है। करीब 60 एकड़ में बने फिल्म सिटी को 2008 में पब्लिक को देखने के लिए शुरू किया गया था। फिल्म स्टूडियो में कन्नड़ की अधिकांश फिल्मों की शूटिग होती है। इनोवेटिव फिल्म सिटी को जॉलीवुड फिल्म सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

Bangalore me ghumne ki jagah

फिल्म सिटी में घूमने के लिए संग्रहालय, भूल भुलैया, कार्टून सिटी, टॉय ट्रेन और वाइल्ड वेस्ट विंग जैसी खूबसूरत जगह हैं। स्टूडियो के अंदर दीवारों पर फिल्मों के बहुत बड़े बड़े पोस्टर देखने को मिलते हैं। जहां खड़े होकर फोटो शूट कर सकते हैं। फ़िल्म सिटी के अंदर बच्चों के खेलने के लिए बहुत से प्ले पॉइंट बनाए गए हैं। अंदर वाटरपार्क भी बना हुआ है जहां पानी में नहाते हुए मनोरंजन कर सकते हैं। स्टूडियो में घूमने के लिए पूरा एक दिन पर्याप्त हैं। फ़िल्म सिटी में खाना भी उपलब्ध कराया जाता है जहां बुफे लगता है खाना खाने के लिए अलग से टोकन लेना पड़ता है।

जॉलीवुड फिल्म सिटी का पता : बैंगलोर में "फिल्म सिटी" शहर से लगभग 35 किलोमीटर की दूर मैसूर रोड़ बिदादी में स्थित है।

Timing : बैंगलोर में फिल्म सिटी घूमने का आनंद लेना चाहते है तो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक फिल्म सिटी घूमने के लिए जा सकते हैं।

टिकट शुल्क: वीकेंड के दिनों फिल्म सिटी में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क करीब वयस्क व्यक्ति का 1199 रुपए है वही बच्चों का टिकट शुल्क 999 रूपए है। सीनियर सिटीजन का 899 रुपए होता है।


5. कब्बन पार्क  बैंगलोर (Cubbon Park Bangalore Me Ghumne Ki Jagah)

कब्बन पार्क का निर्माण 1864 में किया गया था। यह पार्क 300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। कब्बन पार्क पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखने वाली जगह में शुमार है। यह पार्क बैंगलोर शहर के बिलकुल बीचोबीच स्थित है। पार्क का नाम पूर्व मुख्य आयुक्त मार्क कब्बन के नाम पर रखा गया है। कब्बन पार्क में सुबह के समय साइक्लिंग और वॉकिंग करते हुए प्राकृति का आनंद उठा सकते हैं।

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

कब्बन पार्क में आपको 6000 से ज्यादा पेड़ देखने को मिल जायेगा। शहर की चकाचौंध से दूर यह इलाका शांत वातावरण से परिपूर्ण है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो कब्बन पार्क में जरूर जाए। कब्बन पार्क में भारत का दूसरा सबसे बड़ा मछली घर है। कब्बन में घूमने जाने के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच घूमने जा सकते हैं। पार्क में घूमना बिलकुल फ्री है।


6. वंडर लॉ वाटर पार्क (Wonderla Amusement Park Bengaluru)

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

वंडर लॉ बैंगलोर में स्थित एक मनोरंजन पार्क है। पार्क बैंगलोर शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर बिदड़ी के नजदीक स्थित है। पार्क को 2005 में लोगो के मनोरंजन के लिए खोला गया था। पार्क 30 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। बच्चों के साथ जा कर पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। पार्क में बैठने के लिए छायादार अनेकों वृक्ष है।

वंडर लॉ वाटर के खुलने का समय सुुबह 11 बजे से शाम को 6 बजे तक रहता है। जिसमें प्रवेेश शुल्क लगभग 800 रुपए रहता है। वंडर लॉ वाटर पार्क में मनोरंजन के कई तरह के साधन उपलब्ध है। जिसमे म्यूजिक फाउंटेन, वाटर स्विमिंग, जल सवारी जैसे मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

वंडर लॉ वाटर पार्क में गर्मियों के अलावा आप सर्दियों में भी स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में वाटर पार्क में गर्म पानी को छोड़ा जाता है। साथ ही इस पार्क के अंदर खाना खानें के लिए कई रेस्टोरेंट भी मौजूद है। वंडर लॉ में 1000 से अधिक पर्यटकों के घूमने की व्यवस्था है।


7. शिव मंदिर (Shivoham Shiv Temple Bengaluru)

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

बैंगलोर में स्थित शिव मंदिर का निर्माण 1955 में करवाया गया था। यह मंदिर बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित है। मंदिर में दर्शन करने के लिए भगवान शिव की 20 मीटर लंबी मूर्ति है। भगवान शिव की मूर्ति के बगल में ही उनके पुत्र गणेश जी की 8 मीटर की मूर्ति स्थापित है। जिसमे भगवान शिव बैठे हुए मुद्रा में विराजमान हैं। मन्दिर के अंदर भारत के लोकप्रिय धार्मिक स्थल केदारनाथ, अमरनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश को काल्पनिक तरह से बनाया गया है जहां एक जगह ही दर्शन करने को मिलते हैं।

2016 में मंदिर का नाम "शिवोहम शिव मंदिर" कर दिया गया था। महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में भक्तो का तांता लगता है। भगवान शिव के दर्शन अनमोल दर्शन पाने के लिए हजारों की भीड़ में पर्यटक दूर दूर से जाते हैं।

शिव मंदिर का प्रवेश शुल्क: शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए 150 रुपए का टिकट लेना पड़ता है। शिव मंदिर दर्शन के लिए पूरे 24 घंटे खुला रहता है।


8. टीपू सुल्तान का महल (Tipu Sultan Summer Palace)

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का समर पैलेस बैंगलोर के कलसी पाल्या बस स्टैंड के पास स्थित है। समर पैलेस के परिसर में अनेकों हरे भरे पेड़ पौधे पैलेस की शान बढ़ाते हैं। महल का निर्माण इंडो इस्लामिक वास्तुशैली में किया गया है। महल के निर्माण की शुरुआत 1781 में हुई थी और 1791 में बनकर तैयार हुआ था। पैलेस में पुराने जमाने की अदभुत कारीगरी को देख सकते हैं। गर्मियों के मौसम में टीपू सुल्तान निवास करने के लिए इस पैलेस में आया करते थे। टीपू सुल्तान की मृत्यु के बाद अंग्रेजो ने इस महल को सचिवालय में तब्दील कर दिया। टीपू सुल्तान का समर पैलेस पर्यटकों के घूमने की जगहों में से एक है। 

टीपू सुल्तान महल का टिकट प्राइस : महल में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 15 रुपए का टिकट लगता है। जबकि दूसरे देशों से आए पर्यटकों से 200 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है। टीपू सुल्तान का महल सुबह 08:30 से शाम पांच बजे तक खुला रहता है।


9. इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple Bangalore)

Bangalore me ghumne ki jagah

बैंगलौर में स्थित कृष्ण भगवान को समर्पित इस्कॉन मंदिर राजाजी नगर में स्थित भारत का सबसे बड़ा राधा कृष्ण का मंदिर है। इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन मई 1997 में भारत के 9वे राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने किया था।इस्कॉन मंदिर कृष्ण भगवान के भक्तो का आस्था का केंद्र है। क्षेत्रीय लोग इस्कॉन टेंपल को श्री राधा कृष्ण चंद्रा टेंपल भी कह कर पुकारते हैं। हर साल कृष्ण जन्म दिवस को मंदिर धूमधाम से सजाया जाता है। इस दिन कृष्ण भक्तो की बहुत भीड़ लगती है। देश दुनियां से हटकर अपने मन को अध्यात्म में लगाना चाहते हैं तो इस्कॉन मंदिर में जाकर कृष्ण भगवान के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में हरे रामा हरे कृष्णा भजन से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। मंदिर में दर्शन करना फ्री है वही कैमरा ले जानें की अनुमति नहीं है।


10. बैंगलोर पैलेस (Bengaluru Palace)

Bangalore me ghumne ki jagah

भव्यता की निशानी ऐतिहासिक स्थल "बैंगलोर पैलेस" को 1878 में वाडियार शाही राजवंश के द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में इस पैलेस का स्वामित्व श्रीमती देवी वाडियार के पास है। बैंगलौर पैलेस अपनी अद्भुत कारीगरी और वास्तुकला के लिए जाना जाता है।पैलेस के चारों ओर सुंदर बाग बगीचे इस पैलेस की सोभा बढ़ाते हैं। कहते है इस पैलेस की रूपरेखा लंदन के विंडसर कैसल के जैसे ही है।

पैलेस के खुलने का समय : प्रत्येक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। घूमने जाने के लिए या सुबह 10 बजे शाम 05:30 तक खुला रहता है।

बैंगलोर पैलेस लोकेशन : बैंगलोर शहर में स्थित यह पैलेस शहर की धड़कन यानी बिल्कुल बीचोबीच बना है। पैलेस बैंगलोर में बसंत नगर में स्थित है।

पैलेस में घूमने का एंट्री शुल्क: बैंगलोर पैलेस में घूमने जाने के लिए प्रवेश शुल्क 240 रूपए लिया जाता है। जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 450 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है।


बैंगलोर के आसपास में घूमने की जगह 

  1. ओरियन मॉल
  2. उलसूर झील
  3. जवाहर लाल नेहरू तारामंडल
  4. चुन्नी वॉटरफॉल
  5. बुल मंदिर
  6.  देवानहल्ली किला
  7. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट
  8. स्नो सिटी
  9. बैंगलोर की विधानसभा
  10. लुंबनी गार्डन बंगलौर
  11. सावन दुर्ग


बैंगलोर घूमने का प्लान कब बनाएं? (Best Time to Visit Bangalore)

बैंगलोर में मौसम सदाबहार रहता है। गर्मी या सर्दी में बैंगलोर का मौसम एक समान रहता है। बैंगलोर में घूमने के लिए मौसम हमेशा अनुकूल रहता है। बैंगलौर में घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते है। जून से अगस्त तक यहां बारिश का मौसम होता है। इस दौरान यहां बारिश बहुत तेज आती है। अगर आप बारिश का मजा लेकर बैंगलोर में घूमना चाहते है तो बारिश के मौसम में जा सकते हैं।


बैंगलोर कैसे जाएं? (Bangalore Kaise Jaye)

बैंगलोर एक ऐसा शहर है जो बी टेक और आईटी वर्ग के छात्रों के लिए जॉब के अवसर प्रदान करता है। हर स्टुडेंट का सपना होता है की बैंगलोर में मौजूद मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करें। आज हम आपको बैंगलोर पहुंचने का सबसे आसान तरीका बताते है ताकि आप आप आसानी से बैंगलोर पहुंच सकें।

बस द्वारा बैंगलोर कैसे पहुंचे? (Bus Se Bangalore Kaise Jaye)

बस द्वारा बैंगलोर पहुंचना थोड़ा कष्टदायक है। क्योंकि उत्तर भारत से डायरेक्ट कोई बस बैंगलोर तक के लिए नहीं चलती है। आपको कई जगह बस बदल कर जाना पड़ेगा। लेकिन यदि आप बस से ही बैंगलोर की यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बता दे राज्य परिवहन की बस चलती है जो आपके राज्य से दूसरे राज्य तक चलती है। 

आप इस तरह से बस को बदल कर बैंगलोर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा हैदराबाद, मुंबई, पुणे, चेन्नई, गोवा, शिरडी, कोल्हापुर, जैसे शहरों से डायरेक्ट बस संचालित होती है। उत्तर भारत से बंगलौर जा रहे हैं तो ट्रेन द्वारा मनमाड़ पहुंचकर शिरडी होते हुए बंगलौर पहुंच सकते हैं।


ट्रेन द्वारा बैंगलोर कैसे पहुंचे? (Train To Bangalore)

ट्रेन द्वारा बैंगलोर पहुंचने के लिए सबसे आसान रास्ता है। अगर आप उत्तर भारत से बैंगलोर घूमने के लिए जा रहे है तो कम से कम 2 दिन की यात्रा ट्रेन में करनी होगी तब आप बैंगलोर पहुंच पाएंगे। बैंगलौर में मुख्यता दो रेलवे स्टेशन है।

एक है बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन और दूसरा यशवंतपुर रेलवे स्टेशन। बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन बैंगलोर शहर के मध्य में स्थित है जबकि यशवंतपुर रेलवे स्टेशन बैंगलोर शहर के बाहर स्थित है। आप अपने शहर से किसी भी स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।


हवाई जहाज से बैंगलोर कैसे पहुंचे? (Fights To Bangalore)

बैंगलोर घूमने जाने के लिए हवाई जहाज जल्दी पहुंचने का माध्यम है। बैंगलौर राजधानी होने के कारण यह भारत के विभिन्न शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। बैंगलोर का लोकप्रिय हवाई अड्डा केम्पे गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जिसे 2008 में शुरू किया गया था। यह हवाई अड्डा एशिया का 35बा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। दिल्ली और मुंबई के बाद यात्री यातायात में तीसरा व्यस्त एयरपोर्ट है।

भारत के लगभग ज्यादातर शहरों से बैंगलौर के लिए रोजाना घरेलू उड़ाने संचालित होती रहती है। जिसका किराया भी नॉर्मल समय में 4000 से 6000 तक रहता है। भारत के शहर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, जैसे शहरों से रोजाना फ्लाइट्स का आवागमन होता रहता है। आप अपने नजदीक शहर से हवाई जहाज की टिकट बुक करके बैंगलोर पहुंच सकते हैं।


बैंगलोर में रुकने के लिए जगह - Bangalore Me Rukne ki Jagah

बैंगलोर में रुकने के लिए बहुत से होटल है। जहां पर आप कम बजट पर होटल में रूम बुक कर सकते हैं। आपको कम बजट में भी फ्री वाईफाई, कंप्लीमेंट्री नाश्ता जैसी सुविधा उपलब्ध रहती हैं। यदि आप बैंगलोर घूमने के लिए ट्रेन से जा रहे हैं तो कोशिश करे की रेलवे स्टेशन के आसपास ही होटल बुक करें। क्योंकि इससे आपको आसानी होगी।

आप ऑनलाइन सर्च करके होटल में रूम बुक कर सकते है। अगर आपको सही और किफायती लगे तभी आप इन होटल में ठहरने के लिए जा सकते हैं। होटल में ठहरने से पहले होटल के बारे में सही रिव्यू और जानकारी ले तभी होटल में ठहरे।


बैंगलोर का प्रसिद्ध भोजन क्या है? - Bangalore Ka Food

बैंगलोर में खाने के लिए आपको दक्षिण भारत के अनेकों तरह के व्यंजन का स्वाद चखने को मिलेगा। बैंगलौर में मुख्यता खाने के लिए आपको इडली, डोसा, मेदू वड़ा, वाड़ा, उत्पम, समोसा, चित्र अन्ना यह एक प्रकार से चावल से बनाया जाता है। आदि खाने को मिलेगा।

इसके अलावा दोपहर का भोजन करने के लिए आपको सब्जी, रोटी, सांभर, पापड़, अचार, आदि भोजन का स्वाद ले सकते हैं। साउथ के ज्यादातर होटल में चावल ज्यादा परोसा जाता है।

बैंगलोर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट

  1. ब्राह्मिन (Brahmins)
  2. रामेश्वराम Caffe इंद्रा नगर
  3. MTR
  4. राम जी चाय वाले
  5. विद्यार्थी भवन
  6. एयर लाइन्स होटल
  7. ट्रफल्स (Truffles)
  8. सेंट्रल टिफिंस रूम (CTR)


FAQs

1. बैंगलोर कौन से राज्य में है?

बैंगलोर भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर है। जिसे सिलिकॉन वैली के नाम से जाना जाता है।

2. बैंगलोर में कितने रेलवे स्टेशन है?

बैंगलौर में मुख्यता दो रेलवे स्टेशन पर पहला यशवंतपुर रेलवे स्टेशन और दूसरा बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन।

3. बैंगलोर से ऊटी की दूरी?

बैंगलोर से ऊटी की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है। जिसको बाइक या निजी वाहन से मैसूर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 275 से तय करने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा। यदि आप सार्वजनिक वाहन बस से जाते हैं तो लगभग 8 घंटे का समय लग जायेगा।

4. बैंगलोर से मैसूर की दूरी?

बैंगलोर से मैसूर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 275 पर स्थित है। बैंगलोर से मैसूर तक अपने निजी वाहन से जाने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।

5. चिन्नास्वामी स्टेडियम कहां पर है?

चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर में  शिवाजी नगर में महात्मा गांधी रोड़ पर स्थित है। इस स्टेडियम में 40000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रिय पाठक आर्टिकल में आपने जाना की बैंगलोर में घूमने की जगह (Unique Places to Visit in Bangalore) और आपको बता दे की बैंगलोर एक बहुत ही विकसित शहर है जहां लोग इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आगे होने के साथ ही बैंगलोर में रोजगार के बहुत से विकल्प मौजूद हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url